LIVE | ...
शनिवार, 1 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - ना शहीद का दर्जा, ना मुआवजा…राहुल गांधी के आरोपों पर सेना ने दिया जवाब; राजनाथ सिंह ने दिखाया आइना

ना शहीद का दर्जा, ना मुआवजा…राहुल गांधी के आरोपों पर सेना ने दिया जवाब; राजनाथ सिंह ने दिखाया आइना

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 4 जुलाई 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
राजनाथ सिंह
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली 04 जुलाई (The News Air) लोकसभा में संसद सत्र के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर अग्निवीर शहीद से लेकर अयोध्या में लोगों को जमीन के बदले मुआवजा ना देने का आरोप लगाया। हालांकि, राहुल गांधी के इन सभी आरोपों पर भारतीय सेना, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुंहतोड़ जवाब दिया है।

भारतीय सेना की ओर से बुधवार को सोशल मीडिया पोस्ट में किए गए सभी दावों को खारिज कर दिया गया, जिसमें ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले अग्निवीर अजय कुमार के परिजनों को मुआवजा का भुगतान नहीं किए जाने के बारे में कहा गया। सेना ने कहा कि शहीद के परिवार को 98.39 लाख रुपये का भुगतान पहले ही किया जा चुका है। कुल राशि लगभग 1.65 करोड़ रुपये होगी।

राहुल गांधी ने क्या किया दावा?

विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शहीद अजय के पिता का एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि उन्हें कोई पैसा नहीं मिला है। कांग्रेस नेता ने बुधवार को आरोप लगाया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अग्निवीर की मृत्यु के बाद उनके परिवार को आर्थिक मदद देने के बारे में संसद के भीतर झूठ बोला।

यह भी पढे़ं 👇

August 1 in History

August 1 in History: MTV की शुरुआत से लेकर Slavery के अंत तक, जानें इस दिन की खास घटनाएं

शनिवार, 1 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

शनिवार, 1 अगस्त 2026
IMD Forecast

IMD Weather Forecast August 2026: अगस्त-सितंबर में सामान्य से कम बारिश की आशंका, El Niño का असर

शनिवार, 1 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 1 अगस्त 2026

Breaking News Live Updates 1 अगस्त 2026: New Month Live, हर बड़ी खबर सबसे पहले

शनिवार, 1 अगस्त 2026

सोमवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा में भाग लेते हुए कांग्रेस नेता ने अग्निवीर योजना को लेकर सवाल उठाए थे। उन्होंने दावा किया था कि अग्निवीर को मोदी सरकार शहीद का दर्जा नहीं देती और उन्हें मुआवजा भी नहीं दिया जाता।

राजनाथ सिंह ने झूठ बोला: राहुल गांधी

उन्होंने कहा कि राजनाथ सिंह को संसद, देश और सेना से माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस नेता एक्स पर पोस्ट किया, “संसद में मैंने अपने भाषण में कहा था कि सत्य की रक्षा हर धर्म का आधार है! लेकिन जवाब में रक्षा मंत्री सिंह ने शहीद अग्निवीर के परिवार को आर्थिक सहायता मिलने के बारे में संसद में झूठ बोला। रक्षा मंत्री को संसद, देश, सेना और शहीद अग्निवीर अजय जी के परिवार से माफी मांगनी चाहिए।”

राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी को दिया करारा जवाब

राहुल गांधी के आरोपों पर सदन में ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने करारा जवाब देते हुए उनके आरोपों को नकार दिया। रक्षा मंत्री ने कांग्रेस नेता पर सदन को गुमराह करने का आरोप भी लगाया।
राजनाथ सिंह ने कहा, “हमारी सीमाओं की रक्षा करते हुए या युद्ध के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले अग्निवीर के परिवार को एक करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है।”

सेना ने राहुल गांधी के आरोपों को बताया गलत

बता दें, ना केवल रक्षा मंत्री बल्कि ने बल्कि भारतीय सेना ने भी राहुल गांधी के आरोपों पर अपना बयान जारी किया है। सेना के अतिरिक्त लोक सूचना महानिदेशालय ने कहा कि भारतीय सेना अग्निवीर अजय कुमार द्वारा किए गए सर्वोच्च बलिदान को सलाम करती है। एक शहीद नायक को मिलने वाले भत्ते का भुगतान अग्निवीरों सहित दिवंगत सैनिकों के निकटतम परिजनों को शीघ्रता से किया जाना चाहिए।

एडीजीपीआई ने कहा, “सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट से पता चला है कि ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले अग्निवीर अजय कुमार के परिजनों को मुआवजा नहीं दिया गया है।”

पहले ही किया जा चुका 98.39 लाख का भुगतान: सेना

सेना ने पोस्ट में कहा, “अग्निवीर अजय कुमार का अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया। कुल देय राशि में से अग्निवीर अजय के परिवार को पहले ही 98.39 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है।” भारतीय सेना की ओर से कहा गया कि अग्निवीर योजना के प्रावधानों के अनुसार लागू लगभग 67 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और अन्य लाभ, पुलिस सत्यापन के बाद शीघ्र ही बाकी राशि का भुगतान किया जाएगा। कुल राशि लगभग 1.65 करोड़ रुपये होगी। रक्षा मंत्री कार्यालय ADGPI की पोस्ट को शेयर कर लिखा, “भारतीय सेना अग्निवीरों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है!”

क्या राम मंदिर के बदले लोगों को नहीं मिला मुआवजा?

बता दें, अयोध्या को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दावा, “अयोध्या में जमीन छीनी गई, आजतक मुआवजा नहीं मिला है। अयोध्या में छोटे-छोटे दुकानदार थे, जो छोटी बिल्डिंग थी उन सारों को तोड़कर गिरा दिया गया। उन लोगों को सड़क पर कर दिया गया। अयोध्या के उद्घाटन में जनता को दुख हुआ क्योंकि अडानी, अंबानी थे, लेकिन अयोध्या का कोई नहीं था और ये कारण था कि अयोध्या की जनता ने उनके दिल में नरेंद्र मोदी ने भय डाल दिया। उनकी जमीन ले ली, उनके घर गिरा दिए और फिर मंदिर के उद्घाटन में तो छोड़ो उनको बाहर तक नहीं जाने दिया। अयोध्या की जनता ने सही मैसेज भेजा।”

राहुल गांधी के दावे पर सीएम योगी का पलटवार

CM योगी ने राहुल गांधी के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा, “संसद में राहुल गांधी ने झूठ बोला। अयोध्या में 1733 करोड़ रुपए का मुआवजा बांटा गया। उनका बयान यूपी और अयोध्या को बदनाम करने की साजिश है। कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने अयोध्या को उसकी पहचान से वंचित कर रखा था।”

सीएम योगी ने बताया अयोध्या में किसे कितना मुआवजा मिला?

सीएम योगी ने कहा, “अयोध्या में 21,548 व्यक्तियों को मुआवजा दिया गया है। अयोध्या एयरपोर्ट के लिए 952 करोड़ रुपए का मुआवजा दिया गया। राम जन्मभूमि के विस्थापितों को 14.12 करोड़ रुपए, भक्ति पथ में 23.66 करोड़, पंचकोसी परिक्रमा मार्ग के लिए 29 करोड़, चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग के लिए 119.20 करोड़, अयोध्या बाईपास (रिंग रोड) के लिए 295 करोड़, रामपथ में 114.69 करोड़, रुदौली-रोजागांव रेलवे स्टेशन के मध्य रेलवे दोहरीकरण के निर्माण के लिए 35.03 लाख, एनएच 330ए के निर्माण के लिए 163.90 करोड़, एनएच 227बी के पैकेज 3 के अंतर्गत 21.09 करोड़ का मुआवजा दिया गया।”

सीएम योगी ने कहा कि ना केवल लोगों को मुआवजा दिया गया, बल्कि दुकानों का सौंदर्यीकरण कराया गया। अयोध्या में दुकानदारों का व्यापार पहले से अधिक बढ़ा है।
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

राघव जुयाल ने घुटने की सर्जरी के बावजूद ‘किल’ में जबरदस्त एक्शन सीन किया शूट

Next Post

HC का फैसला जनता के हित में, लोगों को इसका लाभ मिलेगा, Live Streaming पर बोले

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

August 1 in History

August 1 in History: MTV की शुरुआत से लेकर Slavery के अंत तक, जानें इस दिन की खास घटनाएं

शनिवार, 1 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

शनिवार, 1 अगस्त 2026
IMD Forecast

IMD Weather Forecast August 2026: अगस्त-सितंबर में सामान्य से कम बारिश की आशंका, El Niño का असर

शनिवार, 1 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 1 अगस्त 2026

Breaking News Live Updates 1 अगस्त 2026: New Month Live, हर बड़ी खबर सबसे पहले

शनिवार, 1 अगस्त 2026
Aaj Ka Rashifal 1 August 2026

Aaj Ka Rashifal 1 August 2026: शनिवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का हाल

शनिवार, 1 अगस्त 2026
Harjot Singh Bains

Punjab Police Cheating Gang Bust: हरियाणा का नकल गिरोह पकड़ा, भिवानी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

शुक्रवार, 31 जुलाई 2026
Next Post
Live Streaming

HC का फैसला जनता के हित में, लोगों को इसका लाभ मिलेगा, Live Streaming पर बोले

Live Streaming

Jharkhand: 7 जुलाई को तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे हेमंत सोरेन,

Nana Patol

महाराष्ट्र कांग्रेस चीफ नाना पटोले ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के..

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।