शुक्रवार, 20 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - नई दिल्ली - असम प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेन चंद्र बरठाकुर आम आदमी पार्टी में शामिल

असम प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेन चंद्र बरठाकुर आम आदमी पार्टी में शामिल

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 3 जुलाई 2024
A A
0
AAP join
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली, 03 जुलाई (The News Air) असम प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेन चंद्र बरठाकुर बुधवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। वो असम के लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय नेता हैं और पिछले 23 वर्षों से असम प्रदेश कांग्रेस के साथ जुड़कर लोगों के मुद्दे उठाते रहे हैं। ‘‘आप’’ की वरिष्ठ नेता एवं कैबिनेट आतिशी और पार्टी के नॉर्थ-ईस्ट के प्रभारी राजेश शर्मा ने टोपी और पटका पहनाकर स्वागत किया। रमेन चंद्र असम प्रदेश कांग्रेस के पूर्व जनरल सेक्रेटरी और प्रभारी के अलावा प्रवक्ता भी रह चुके हैं और 2021 में असम के सीएम हिमंता विश्वा सरमा के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। आतिशी ने कहा कि रमेन चंद्र सीएम हिमंता विश्वा सरमा के भ्रष्टाचार और बुल्डोजर राजनीति के खिलाफ लगातार आवाज उठाते रहे हैं। असम के लोगों का आम आदमी पार्टी को हमेशा प्यार और विश्वास मिला है। रमेन चंद्र के “आप” परिवार में जुड़ने से असम में पार्टी को मजबूती मिलेगी।

“आप” की वरिष्ठ नेता एवं कैबिनेट मंत्री आतिशी ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर असम कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेन चंद्र बरठाकुर को आम आदमी पार्टी में शामिल में शामिल कराया। इस दौरान उन्होंने रमेन चंद्र बरठाकुर का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि यह हमारे लिए बहुत खुशी और हर्ष का विषय है कि असम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे हैं। रमेन चंद्र बरठाकुर आज आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। रमेन चंद्र बरठाकुर पिछले कई वर्षों से कांग्रेस पार्टी में हैं। वह असम पीसीसी के जनरल सेक्रेटरी, वरिष्ठ प्रवक्ता और असम कांग्रेस के इंचार्ज रह चुके हैं। इन्होंने 2021 में असम के वर्तमान मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा के खिलाफ जालुकबरी विधानसभा से चुनाव लड़ा है। हिमंता बिस्वा शर्मा के भ्रष्टाचार और बुलडोजर राजनीति के खिलाफ रमेन चंद्र बरठाकुर लगातार आवाज उठाते रहे हैं। इन्होंने आम आदमी पार्टी का काम और असम मे पार्टी की शुरुआत देखकर आम आदमी पार्टी में शामिल होने का फैसला किया है

आतिशी ने कहा कि असम के लोगों ने हमेशा से ही आम आदमी पार्टी को बहुत प्यार दिया है। पहले माना जाता था कि आम आदमी पार्टी उत्तर भारत में दिल्ली की पार्टी है, लेकिन असम के लोगों ने लगातार हम पर भरोसा दिखाया है। गुवाहाटी के नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी एक सीट जीती और 24 सीटों पर दूसरे नंबर पर रही। तिनसुखिया और लखीमपुर नगर निगम में भी आम आदमी पार्टी की मौजूदगी रही है। इस लोकसभा चुनाव में हमने असम में एक अच्छी शुरुआत की है। हमें बहुत खुशी है कि रमेन चंद्र बरठाकुर कांग्रेस पार्टी को छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। हम इनका पार्टी में स्वागत करते हैं।

यह भी पढे़ं 👇

Mule Account Gang Busted

Mule Account Gang Busted: Punjab Police ने Chinese Nationals के 3 साथियों को धर दबोचा

शुक्रवार, 20 मार्च 2026
Vigilance Bureau Punjab

Vigilance Bureau Punjab: जूनियर इंजीनियर रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, 14,000 रुपये के साथ

शुक्रवार, 20 मार्च 2026
pune-new-boards-ocb-welfare-projects

पंजाब सरकार ने 11 नए बोर्ड स्थापित किए, पिछड़ी श्रेणियों के लिए लाभार्थियों तक पहुंच सुनिश्चित करने का दावा

शुक्रवार, 20 मार्च 2026
LPG Gas Crisis

LPG Gas Crisis: सरकार ने Essential Commodities Act लागू किया, Data न दो तो जेल

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

वहीं, आम आदमी पार्टी के उत्तर पश्चिम राज्यों के प्रभारी राजेश शर्मा ने कहा कि रोमेन बोर्थाकुर असम में एक जाने-माने चेहरे हैं। इन्होंने भाजपा की कट्टर सांप्रदायिक राजनीति और कुशासन के खिलाफ हमेशा मुखर होकर बोला हैं। रमेन चंद्र बरठाकुर 23 साल कांग्रेस पार्टी में रहते हुए हमेशा आम जनता की आवाज उठाते रहे हैं। इन्होंने आम आदमी पार्टी के पिछले कई आंदोलनों का समर्थन किया। इसी बीच वह हमारे संपर्क में आए और अरविंद केजरीवाल की काम की राजनीति से प्रभावित होकर उन्होंने आम आदमी पार्टी में शामिल होने की इच्छा जाहिर की। हम उनका आम आदमी पार्टी परिवार में स्वागत करते हैं और आशा करते हैं कि हम एक साथ मिलकर असम की राजनीति में आम आदमी पार्टी को लोगों की सेवा करने वाले एक मजबूत दल के रूप में स्थापित करेंगे।

वहीं, रमेन चंद्र बरठाकुर ने कहा कि आम आदमी पार्टी का असम के विकास में बहुत योगदान है। मैंने हमेशा से कांग्रेस और भाजपा के भ्रष्टाचार का विरोध किया है। 2021 में मैंने भाजपा के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा के खिलाफ चुनाव लड़ा है। लेकिन 2019 और 2024 में गुवाहाटी से लोकसभा चुनाव लड़ने के दौरान मेरे साथ बहुत अन्याय हुआ है। इसलिए मैंने आम आदमी पार्टी में शामिल होकर अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में काम करने का निर्णय लिया है। मैं असम के विकास के लिए काम करना चाहता हूं। इस समय असम बाढ़ की आपदा झेल रहा है। इसलिए आम आदमी पार्टी ने मेरा आग्रह है कि वह क्राउड फंडिंग के जरिए असम के लोगों की सहायता करें। मैं आम आदमी पार्टी में रहकर आजीवन असम के लोगों की सेवा करूंगा।

Previous Post

‘पिछला विधायक धोखेबाज निकला, विश्वासघात का मुंहतोड़ जवाब देगी जनता’,

Next Post

ग़ैर- कानूनी ढंग से लोगों को कम्बोडिया भेजने वाले दो ट्रैवल एजेंटों को किया गिरफ़्तार

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Mule Account Gang Busted

Mule Account Gang Busted: Punjab Police ने Chinese Nationals के 3 साथियों को धर दबोचा

शुक्रवार, 20 मार्च 2026
Vigilance Bureau Punjab

Vigilance Bureau Punjab: जूनियर इंजीनियर रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, 14,000 रुपये के साथ

शुक्रवार, 20 मार्च 2026
pune-new-boards-ocb-welfare-projects

पंजाब सरकार ने 11 नए बोर्ड स्थापित किए, पिछड़ी श्रेणियों के लिए लाभार्थियों तक पहुंच सुनिश्चित करने का दावा

शुक्रवार, 20 मार्च 2026
LPG Gas Crisis

LPG Gas Crisis: सरकार ने Essential Commodities Act लागू किया, Data न दो तो जेल

शुक्रवार, 20 मार्च 2026
Israel Iran War

Israel Iran War: Trump का ‘Surprise’ क्या, कुर्दिस्तान बनेगा असली रणभूमि?

शुक्रवार, 20 मार्च 2026
Premium Petrol Price Hike

Premium Petrol Price Hike: ₹2 महंगा हुआ हाई-ऑक्टेन पेट्रोल, आज रात से लागू

शुक्रवार, 20 मार्च 2026
Next Post
crime

ग़ैर- कानूनी ढंग से लोगों को कम्बोडिया भेजने वाले दो ट्रैवल एजेंटों को किया गिरफ़्तार

Harpal Singh Cheema

ओ.टी.एस-3 की शानदार सफलता; 137.66 करोड़ रुपए का कर राजस्व हुआ एकत्रित: हरपाल सिंह चीमा

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।