शुक्रवार, 8 मई 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - Covid-19: सामने आया कोरोना का एक और नया वैरिएंट, बढ़ते मामलों के बीच फिर से मास्क लगाने की सलाह

Covid-19: सामने आया कोरोना का एक और नया वैरिएंट, बढ़ते मामलों के बीच फिर से मास्क लगाने की सलाह

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 2 जुलाई 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
Covid-19
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

कोरोना के मामले एक बार फिर से कई देशों में बढ़ते हुए देखे जा रहे हैं। हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वायरस में एक बार फिर से नया म्यूटेशन हुआ है जिससे एक नया वैरिएंट LB.1 सामने आया है। यूएस, यूके सहित कई देशों में इस नए वैरिएंट के कारण अस्पतालों में भीड़ बढ़ती हुई रिपोर्ट की गई है। सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) की रिपोर्ट के मुताबिक नया वैरिएंट कई मामलों में चुनौतीपूर्ण हो सकता है, ऐसी आशंका जताई जा रही है कि ये जल्द ही कोरोना के पिछले वैरिएंट KP.3 को भी पीछे छोड़ सकता है। 

सीडीसी ने अपनी रिपोर्ट में बताया, संयुक्त राज्य अमेरिका में कोरोना के नए मामलों में से करीब 17.5% के लिए इसी वैरिएंट को प्रमुख कारण माना जा रहा है। सीडीसी के प्रवक्ता डेविड डेगल ने एक बयान में कहा, हम कोरोना के सभी वैरिएंट्स पर लगातार नजर रखे हुए हैं। कुछ देशों से संक्रमण के मामलों के बढ़ने की खबरें हैं, कई मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराने की भी जरूरत पड़ रही है। कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर सभी लोगों को सावधानी बरतते रहने की आवश्यकता है।

क्या कहती है सीडीसी की रिपोर्ट?

सीडीसी ने अपनी रिपोर्ट में बताया, बहुत ही कम समय में ये वैरिएंट तेजी से बढ़ता हुआ देखा जा रहा है। हालांकि वर्तमान में ऐसे कोई सबूत नहीं है कि नया वैरिएंट अब तक के KP.3 वैरिएंट से ज्यादा संक्रामक है या फिर गंभीर बीमारियों का कारण तो नहीं बनता है?

यह भी पढे़ं 👇

Summer Vacation 2026

Summer Vacation 2026: Delhi, UP, Bihar, Haryana के स्कूलों में कब से शुरू होगी गर्मी की छुट्टियां?

शुक्रवार, 8 मई 2026
EPFO New Rules

₹25000 तक EPF कवरेज! EPFO New Rules में बड़ा बदलाव, प्राइवेट कर्मचारियों को फायदा

शुक्रवार, 8 मई 2026
International Thalassemia Day

बड़ा खुलासा! Same गोत्र Marriage से बच्चों को Thalassemia का खतरा?

शुक्रवार, 8 मई 2026
Thalapathy Vijay

बड़ा धमाका! Thalapathy Vijay की TVK के 107 MLAs का इस्तीफा?

शुक्रवार, 8 मई 2026

नए वैरिएंट को लेकर प्रारंभिक जानकारियों के मुताबिक LB.1 की ज्यादातर प्रकृति KP.3 से मिलती-जुलती ही देखी जा रही है। हालांकि नए वैरिएंट में एक अतिरिक्त म्यूटेशन देखा गया है जो संभवत: इसकी संक्रामकता को और अधिक बढ़ाने वाला हो सकता है।

कितना खतरनाक हो सकता है LB.1 वैरिएंट?

सीडीसी प्रवक्ता डेविड बताते हैं, प्रारंभिक अध्ययनों के आधार पर हम ये बता सकते हैं कि नए वैरिएंट के स्पाइक प्रोटीन में देखा गया अतिरिक्त म्यूटेशन इसे कुछ लोगों को अधिक आसानी से संक्रमित करने की क्षमता प्रदान करता है। यहां गौर करने वाली बात ये है कि नए वैरिएंट के स्पाइक प्रोटीन में देखा गया परिवर्तन ओमिक्रॉन के JN.1 वैरिएंट के जैसा ही है। इससे पहले सामने आए वैरिएंट्स में भी एक-दो उत्परिवर्तन देखे जाते रहे हैं। ऐसे परिवर्तन संभवत: सभी नए वैरिएंट्स के साथ होते रहते हैं। ऐसे में LB.1 की प्रकृति या संक्रामकता में बहुत अधिक परिवर्तन होगा, इसकी आशंका कम ही है।

कैसे देखे जा रहे हैं इसके लक्षण?

सीडीसी ने कहा, फिलहाल ये स्पष्ट नहीं है कि LB.1 के अपने विशिष्ट लक्षण हैं या नहीं। हालांकि सरकारी एजेंसी ने अपनी वेबसाइट पर कोविड-19 के बुनियादी लक्षणों की जानकारी दी है। ये लक्षण वायरस के संपर्क में आने के दो से 14 दिनों के बीच दिखाई दे सकते हैं। ज्यादातर लोगों में बुखार या ठंड लगने, खांसी, सांस फूलने या सांस लेने में कठिनाई, थकान, मांसपेशियों या शरीर में दर्द, गले में खराश, मतली या उल्टी जैसी समस्याएं हो रही हैं।

विशेषज्ञों ने कहा, इन लक्षणों के अलावा कुछ लोगों में गंभीर समस्याएं जैसे छाती में लगातार दर्द या दबाव बने रहने, भ्रम, त्वचा या होंठों के रंग में बदलाव भी हो सकता है। अगर आपमें ऐसे लक्षण हैं तो इसपर गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है।

बचाव के करें उपाय

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कहा, कोरोना का ये नया वैरिएंट भी वायरस में लगातार होते रहने वाले उत्परिवर्तन का ही हिस्सा है। सभी लोगों को संक्रमण से बचाव को लेकर लगातार सावधानी बरतते रहने की आवश्यकता है। कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर जैसे मास्क पहनना, हाथों की स्वच्छता का ध्यान रखना, सोशल डिस्टेंसिंग जैसे उपायों की मदद से संक्रमण के खतरे को कम करने में मदद मिल सकती है। प्रभावित हिस्सों में लोगों को मास्क पहनने की सलाह दी गई है।

स्रोत और संदर्भ

variant LB.1 is rising across the US

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को The News Air के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। The News Air लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

TVS मोटर कंपनी की बल्ले-बल्ले, जून 2024 में हुई अधिक बिक्री, हुई 5 प्रतिशत वृद्धि

Next Post

अनंतनाग में आग लगने से 11 घर, सात दुकानें जलकर खाक

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Summer Vacation 2026

Summer Vacation 2026: Delhi, UP, Bihar, Haryana के स्कूलों में कब से शुरू होगी गर्मी की छुट्टियां?

शुक्रवार, 8 मई 2026
EPFO New Rules

₹25000 तक EPF कवरेज! EPFO New Rules में बड़ा बदलाव, प्राइवेट कर्मचारियों को फायदा

शुक्रवार, 8 मई 2026
International Thalassemia Day

बड़ा खुलासा! Same गोत्र Marriage से बच्चों को Thalassemia का खतरा?

शुक्रवार, 8 मई 2026
Thalapathy Vijay

बड़ा धमाका! Thalapathy Vijay की TVK के 107 MLAs का इस्तीफा?

शुक्रवार, 8 मई 2026
Made in Europe Plan

Made in Europe Plan से बौखलाया China, शुरू हो सकता है Trade War!

शुक्रवार, 8 मई 2026
Hantavirus Cruise Ship

Hantavirus Cruise Ship पर कहर, WHO ने किया 5 केस कंफर्म!

शुक्रवार, 8 मई 2026
Next Post
अनंतनाग में आग लगने से 11 घर, सात दुकानें जलकर खाक

अनंतनाग में आग लगने से 11 घर, सात दुकानें जलकर खाक

Congress के CM से क्यों मिलने जा रहे हैं NDA के साथी चंद्रबाबू नायडू? क्या हैं इसके सियासी मायने

Congress के CM से क्यों मिलने जा रहे हैं NDA के साथी चंद्रबाबू नायडू? क्या हैं इसके सियासी मायने

‘यूपी की सभी 80 सीटें जीत जाऊं तो भी EVM पर भरोसा नहीं’: लोकसभा में बोले अखिलेश यादव

'यूपी की सभी 80 सीटें जीत जाऊं तो भी EVM पर भरोसा नहीं': लोकसभा में बोले अखिलेश यादव

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।