मंगलवार, 24 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - पंजाब - अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ ने किया विरोध प्रदर्शन

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ ने किया विरोध प्रदर्शन

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 29 जून 2024
A A
0
Protest AAP
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

चंडीगढ़, 29 जून (The News Air) आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की साजिशन गिरफ्तारी के खिलाफ आज सेक्टर 33 स्थित बीजेपी कार्यालय के पास बीजेपी, ईडी और सीबीआई के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पुलिस ने आप के वरिष्ठ नेता प्रेम गर्ग, विजय पाल, डॉ. हरमीत सिंह और मेयर कुलदीप कुमार समेत पार्षदों और अन्य नेताओं को जबरन बसों में भरकर सेक्टर 39 के थाने में बंद कर दिया गया और कुछ घंटों के बाद उन्हें थाने से रिहा किया गया।

इस दौरान आप चंडीगढ़ के वरिष्ठ नेता प्रेम गर्ग, विजय पाल, डाॅ. हरमीत सिंह, अमित जैन, मेयर कुलदीप कुमार, पार्षद प्रेम लता, दमनप्रीत सिंह, अंजू कत्याल, मनोवर, आप नेता रवि मणि, एडवोकेट गोविंदर मित्तल, नरिंदर कुमार भाटिया, सुभाष बेदी, सन्नी बैरवा, कुलदीप कुकी, सादाब राठी, राजिंदर हिंदुस्तानी, हरजिंदर सिंह बावा, राजेश कुमार चौधरी, ओंकार सिंह सन्नी, जेजे सिंह, मेवा राम दिलेरे, सुनील सेहरा, शकील मोहम्मद, बजरंग गर्ग, सोहन सिंह, रुलदा सिंह, ललित मोहन, ओम प्रकाश तिवारी और सैकड़ों अन्य आप कार्यकर्ता शामिल हुए।

इस दौरान मेयर कुलदीप कुमार ने कहा कि भाजपा देश में तानाशाही चला रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को भाजपा ईडी और सीबीआई के द्वारा झूठा मामला बनाकर जेल में रखा जा रहा है। एक ओर, निचली अदालत ईडी द्वारा पाए गए झूठे मामले में श्री अरविंद केजरीवाल को जमानत पर रिहा करने का आदेश देती है, और उसी समय, सीबीआई एक और झूठा मामला दर्ज करती है और श्री केजरीवाल को जेल में ही गिरफ्तार कर लेती है, जो की बीजेपी के अंदर केजरीवाल के डर को दर्शा रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि श्री केजरीवाल की गिरफ्तारी से एक बात तो साफ है कि बीजेपी के अंदर केजरीवाल की सच्ची और साफ-सुथरी राजनीति का बहुत ज्यादा डर है। जिसके चलते बीजेपी केजरीवाल को जेल में रखना चाहती है। देश में भाजपा की तानाशाही ज्यादा दिनों तक चलने वाली नहीं है, क्योंकि निचली अदालत में ईडी श्री केजरीवाल के खिलाफ कुछ भी साबित नहीं कर सकी, उसके आधार पर माननीय सुप्रीम कोर्ट में केजरीवाल जल्द ही जेल से बाहर होंगे।

यह भी पढे़ं 👇

Pargat Singh

Sheesh Mahal CAG Report: केजरीवाल के शीश महल पर 342% ज्यादा खर्च, कैग ने खोली पोल

मंगलवार, 24 मार्च 2026
Sukhjinder Randhawa

Bhagwant Mann CBI Probe: रंधावा बोले, CBI से जांच भाग रहे अहंकारी मुख्यमंत्री

मंगलवार, 24 मार्च 2026
Punjab Police Gangster Crackdown

Punjab Police Gangster Crackdown: 501 ठिकानों पर छापे, 181 गिरफ्तार

मंगलवार, 24 मार्च 2026
Harish Rana Euthanasia

Harish Rana Euthanasia: 13 साल कोमा में रहे हरीश राणा का AIIMS में निधन, भारत का पहला मामला

मंगलवार, 24 मार्च 2026

इस अवसर पर आप के वरिष्ठ नेता प्रेम गर्ग ने कहा कि भाजपा द्वारा देश में विपक्षी दलों के नेताओं को झूठे मुकदमों में फंसाकर जेलों में बंद किया जा रहा है। बीजेपी द्वारा ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग कर विपक्षी दलों को डराया जा रहा है। भाजपा पूरे देश में लोकतंत्र की हत्या कर रही है। उन्होंने कहा कि श्री अरविन्द केजरीवाल एक विचार हैं और विचारों को जेल की सलाखों से नहीं रोका जा सकता। भाजपा देश में जो अत्याचार कर रही है उसके लिए देश की जनता भाजपा को कभी माफ नहीं करेगी।

इस अवसर पर पंजाब जल आपूर्ति एवं सीवरेज बोर्ड के चेयरमैन एवं सह-प्रभारी आप चंडीगढ़ डाॅ. एसएस आहलूवालिया ने एक प्रेस बयान में कहा कि पिछले दिनों देश में विपक्षी दलों के नेताओं को एजेंसियों का डर दिखाकर भाजपा में शामिल करवाया गया है। कुछ साल पहले बीजेपी जिन विपक्षी दलों के नेताओं पर बड़े-बड़े घोटालों का आरोप लगा रही थी, अब उन नेताओं के बीजेपी में शामिल होने के बाद सब कुछ ठीक हो गया है, उनके खिलाफ सभी मामले बीजेपी ने बंद कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी बीजेपी के सामने झुकने वाली नहीं है, आम आदमी पार्टी बीजेपी का डट कर सामना करेगी और बीजेपी द्वारा देश में की जा रही तानाशाही डट कर मुकाबला करेगी। देश की जनता को जल्द ही भाजपा की इस तानाशाही से छुटकारा मिलेगा।

Previous Post

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ ‘आप’ नेताओं ने जालंधर में किया बड़ा प्रदर्शन

Next Post

केजरीवाल की अवैध गिरफ्तारी को लेकर भाजपा के खिलाफ देश भर में ‘‘आप’’ का जबरदस्त प्रदर्शन

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Pargat Singh

Sheesh Mahal CAG Report: केजरीवाल के शीश महल पर 342% ज्यादा खर्च, कैग ने खोली पोल

मंगलवार, 24 मार्च 2026
Sukhjinder Randhawa

Bhagwant Mann CBI Probe: रंधावा बोले, CBI से जांच भाग रहे अहंकारी मुख्यमंत्री

मंगलवार, 24 मार्च 2026
Punjab Police Gangster Crackdown

Punjab Police Gangster Crackdown: 501 ठिकानों पर छापे, 181 गिरफ्तार

मंगलवार, 24 मार्च 2026
Harish Rana Euthanasia

Harish Rana Euthanasia: 13 साल कोमा में रहे हरीश राणा का AIIMS में निधन, भारत का पहला मामला

मंगलवार, 24 मार्च 2026
Punjab Hockey Asian Champions Trophy

Punjab Hockey Asian Champions Trophy: पंजाब पहली बार करेगा अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट की मेजबानी

मंगलवार, 24 मार्च 2026
Karwan 2026 DAV College

Karwan 2026 DAV College: अमन अरोड़ा ने किया 3 दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ

मंगलवार, 24 मार्च 2026
Next Post
AAP Protest in Delhi

केजरीवाल की अवैध गिरफ्तारी को लेकर भाजपा के खिलाफ देश भर में ‘‘आप’’ का जबरदस्त प्रदर्शन

Harchand Singh Barast

केंद्र सरकार नहीं चाहती पंजाब का विकास

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।