नई दिल्ली, 29 जून (The News Air) संजय लीला भंसाली की नेटफ्लिक्स सीरीज़ ‘हीरामंडी’ ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि अपने नाम कर ली है। इसका पॉपुलर गाना “सकल बन” अब लंदन के रॉयल कॉलेज ऑफ़ म्यूज़िक (RCM) म्यूज़ियम में अवेकन: सूफ़ी म्यूज़िक एंड वूमेन ऑफ़ साउथ एशिया एग्जिबिशन में दिखाया गया है। यूके में यह एग्जिबिशन अक्टूबर तक यानी, तीन महीने तक चलेगा। इस तरह से ‘हीरामंडी’ अब मुगल-ए-आज़म और जीनत जैसे आइकॉनिक सूफी संगीत के साथ दिखाया जा रहा है, जिससे भारतीय संगीत इतिहास में इसकी जगह और मजबूत हो रही है।
‘हीरामंडी’ ग्लोबल लेवल पर एक्लेम म्यूजिक एल्बम पेश करने वाली पहली इंडियन वेब सीरीज है, जो ग्लोबल स्टेज पर इंडियन की अलग – अलग संगीत की विरासत पर रोशनी डालती है। रॉयल कॉलेज ऑफ म्यूजिक म्यूजियम के एग्जिबिशन, जिसे ‘अवेकन: सूफी म्यूजिक एंड वूमेन ऑफ साउथ एशिया’ कहते हैं, वह सूफी संगीत के पुरुष प्रधान मंच पर महिलाओं के अक्सर नजर अंदाज किए जाने वाले कहानियों को जिंदा करता है।








