शनिवार, 9 मई 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - Om Birla: सड़क और संसद के विरोध में अंतर होना चाहिए, संसदीय मर्यादा के अनुरूप हो असहमति: बिरला

Om Birla: सड़क और संसद के विरोध में अंतर होना चाहिए, संसदीय मर्यादा के अनुरूप हो असहमति: बिरला

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 26 जून 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
Om Birla
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

Lok Sabha Speaker Om Birla:  लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (Om Birla) ने बुधवार को सदन को संबोधित करते हुए कहा कि सभी सदस्यों को संसदीय परंपराओं के अनुरूप सामूहिक रूप से राष्ट्रहित के लिए काम करना चाहिए तथा सड़क और संसद में विरोध के अंतर को समझते हुए सहमति-असहमति व्यक्त करनी चाहिए।

बिरला को बुधवार को ध्वनिमत से लोकसभा अध्यक्ष चुन लिया गया। वह दूसरी बार यह उत्तरदायित्व संभाल रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे पुन: इस महान सदन के पीठासीन अधिकारी के रूप में दायित्व निर्वहन करने का अवसर प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय मंत्रिपरिषद, सभी दलों के नेताओं और सभी सदस्यों का हार्दिक आभार।’’

यह भी पढे़ं 👇

Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 9 May 2026: शनिवार को इन राशियों पर बरसेगी कृपा, जानें आपका भाग्य

शनिवार, 9 मई 2026
Milk check

पंजाब में Milk की Quality Check: 2 दिन में 200 Samples लिए गए, मिलावट करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

शुक्रवार, 8 मई 2026
E-Sanction System

पंजाब में लॉन्च हुआ डिजिटल E-Sanction System, दस्ती मंजूरी का युग खत्म, ₹50 करोड़ का प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद

शुक्रवार, 8 मई 2026
Harpal Singh Cheema

पंजाब Tax विभाग ने पकड़ा ₹15.56 करोड़ का GST घोटाला, लुधियाना फर्म के डायरेक्टर गिरफ्तार

शुक्रवार, 8 मई 2026

बिरला ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार बनी है और पिछले एक दशक में देश की जनता की अपेक्षाएं, आशाएं और आकांक्षाएं बढ़ी हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हम सबका दायित्व हो जाता है कि जनता की आकांक्षाओं और अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए हम सामूहिक प्रयास करें। हम रचनात्मक चिंतन और नूतन विचारों के साथ काम करें। उच्चकोटि की संसदीय परंपराएं स्थापित हों। पक्ष, विपक्ष की मर्यादित सहमति-असहमति की अभिव्यक्ति हो। देश में ज्वलंत मुददों पर सार्थक चर्चा, संवाद हो। हम विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने की इच्छाशक्ति के साथ काम करें।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सदन में सभी तरह के विचार आने चाहिए। सहमति-असहमति लोकतंत्र की ताकत है। सभी सदस्यों की विचारधारा अलग है लेकिन देश सर्वोपरि है। मेरी अपेक्षा है कि सभी की सहमति से सदन चलाऊं और एक सदस्य वाले दल को भी पर्याप्त मौका मिले।’’

बिरला ने कहा, ‘‘मैं कभी किसी सदस्य के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं चाहता लेकिन आप भी संसदीय परंपराओं का ध्यान रखें। संसद के विरोध में और सड़क के विरोध में अंतर होना चाहिए। विरोध के तरीके को संसद की मर्यादा के अनुरूप अपनाएं।’’

उन्होंने कहा कि व्यवधान लोकसभा की परंपरा का हिस्सा नहीं है और उन्हें उम्मीद है कि भविष्य में उन्हें कोई कड़ी कार्रवाई नहीं करनी पड़ेगी।

बिरला ने कहा कि हाल में संपन्न लोकसभा चुनाव में देश के 64 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं ने भौगोलिक चुनौतियों और मौसम संबंधी विषमताओं के बावजूद उत्साह से भाग लिया जिसके लिए जनता आभार की अधिकारी है।

उन्होंने निर्वाचन आयोग को पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर बिरला ने लोकसभा के पूर्व अध्यक्षों को भी याद किया।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने पिछले पांच साल में कोशिश की कि सभी सदस्यों को पर्याप्त समय और अवसर मिले। सदन की कार्य उत्पादकता भी अधिकतम रही। मुझे प्रसन्नता है कि इस लोकसभा में 281 सदस्य पहली बार चुनकर आए हैं। सदन की ओर से सभी का अभिनंदन।’’

बिरला ने कहा, ‘‘आशा है कि निर्वाचित नए सदस्य सदन के नियमों, परंपराओं, परिपाटियों का गहन अध्ययन करेंगे और वरिष्ठ सहयोगियों के अनुभव का लाभ उठाकर संसदीय परंपरराओं का पालन करेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सभी सदस्यों से आग्रह है कि 18वीं लोकसभा में भी संविधान निर्माताओं को याद करते हुए राष्ट्रहित एवं लोक कल्याण में ऐसे कानून तथा नीतियां बनाएं कि समाज के शोषित एवं पीड़ित व्यक्ति का उत्थान हो।’’

बिरला ने संविधान दिवस मनाने की शुरुआत करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया। उन्होंने पिछले दो दिन में सदन की कार्यवाही के संचालन के लिए कार्यवाहक अध्यक्ष (प्रोटेम स्पीकर) भर्तृहरि महताब, उनके पैनल के सदस्यों राधामोहन सिंह तथा फग्गन सिंह कुलस्ते का भी आभार व्यक्त किया।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

स्पीकर बनते ही ओम बिरला ने पलट दी बाजी, पहले ही संबोधन में इमरजेंसी की निंदा,

Next Post

27 June Virgo Rashifal: कन्या राशि वालों की लव लाइफ में हो सकते हैं मतभेद,

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 9 May 2026: शनिवार को इन राशियों पर बरसेगी कृपा, जानें आपका भाग्य

शनिवार, 9 मई 2026
Milk check

पंजाब में Milk की Quality Check: 2 दिन में 200 Samples लिए गए, मिलावट करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

शुक्रवार, 8 मई 2026
E-Sanction System

पंजाब में लॉन्च हुआ डिजिटल E-Sanction System, दस्ती मंजूरी का युग खत्म, ₹50 करोड़ का प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद

शुक्रवार, 8 मई 2026
Harpal Singh Cheema

पंजाब Tax विभाग ने पकड़ा ₹15.56 करोड़ का GST घोटाला, लुधियाना फर्म के डायरेक्टर गिरफ्तार

शुक्रवार, 8 मई 2026
Bhagwant mann CM Punjab

पंजाब की जीवन रेखा हो रही पुनर्जीवित: 14,000 KM पाइपलाइन, 21,000 Cusecs पानी ने बदली तस्वीर – CM मान

शुक्रवार, 8 मई 2026
CM भगवंत मान

BJP पंजाबियों को Anti-National बता रही है, Communal Forces की साजिश नाकाम होगी-भगवंत मान

शुक्रवार, 8 मई 2026
Next Post
Rashifal 17 February 2023

27 June Virgo Rashifal: कन्या राशि वालों की लव लाइफ में हो सकते हैं मतभेद,

आप भी खाना खाते समय देखते हैं फोन? हो सकती हैं कई खतरनाक बीमारियां

आप भी खाना खाते समय देखते हैं फोन? हो सकती हैं कई खतरनाक बीमारियां

President Draupadi Murmu Speech: नॉर्थ ईस्ट, आपातकाल, मोदी सरकार का विजन…

President Draupadi Murmu Speech: नॉर्थ ईस्ट, आपातकाल, मोदी सरकार का विजन...

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।