रविवार, 10 मई 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - आखिर विपक्ष को क्यों दाखिल करना पड़ा लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन?

आखिर विपक्ष को क्यों दाखिल करना पड़ा लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन?

खुद के सुरेश ने बताया

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 25 जून 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
लोकसभा अध्यक्ष पद
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

लोकसभा अध्यक्ष पद पर सहमति नहीं बन पाई. ओम बिरला NDA के उम्मीदवार बने हैं. कांग्रेस की तरफ से के. सुरेश ने नामांकन भरा है. कल स्पीकर पद पर चुनाव होगा. स्पीकर के लिए नामांकन के बाद के सुरेश ने कहा कि डिप्टी स्पीकर विपक्ष का हक था.

लोकसभा में अध्यक्ष पद के लिए सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ने अपने-अपने उम्मीदवार उतारे हैं. एनडीए की तरफ से ओम बिरला ने नामांकन दाखिल किया है, वहीं इंडिया गठबंधन की ओर से के सुरेश ने नॉमिनेशन फाइल किया है. नॉमिनेशन फाइल करने के बाद उन्होंने मीडिया से बात की और बताया कि विपक्ष ने ऐसा कदम क्यों उठाया है. दरअसल, कल यानी बुधवार को अध्यक्ष पद का चुनाव होगा.

के सुरेश ने कहा, ‘मैंने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है. यह पार्टी का फैसला है, मेरा नहीं. लोकसभा में परंपरा है कि अध्यक्ष सत्ता पक्ष से होगा और उपाध्यक्ष विपक्ष से होगा. उपाध्यक्ष हमारा अधिकार है, लेकिन वे इसे हमें देने को तैयार नहीं हैं. सुबह 11:50 बजे तक हम सरकार की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे थे, लेकिन उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी इसलिए हमने नामांकन दाखिल किया.’

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates 10 May 2026: Top Alerts, हर खबर सबसे तेज

रविवार, 10 मई 2026
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 10 May 2026: वृश्चिक और मकर राशि वालों का दिन शानदार, जानें सभी राशियों का हाल

रविवार, 10 मई 2026
Congress on BJP AAP

Congress on BJP AAP: एक ही सिक्के के दो पहलू हैं बीजेपी और आप

शनिवार, 9 मई 2026
FIR Against Sandeep Pathak

Raghav Chadha AAP Attack: पंजाब के खजाने को लूटा, विदेश भेजे करोड़ों रुपये

शनिवार, 9 मई 2026
राजनाथ सिंह से बातचीत पर क्या बोले राहुल गांधी?

केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्षी नेताओं से फोन कर अध्यक्ष पद के लिए समर्थन मांगा था, जिसका जिक्र मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल ने भी किया. राहुल गांधी का कहना था कि मल्लिकार्जुन खरगे के पास केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह का फोन आया. उन्होंने खरगे से अपने स्पीकर के लिए समर्थन मांगा, विपक्ष ने साफ कहा है कि हम स्पीकर को समर्थन देंगे लेकिन विपक्ष को डिप्टी स्पीकर मिले, राजनाथ सिंह ने कल शाम कहा था कि वे खरगे को दोबारा कॉल करेंगे. उनका कोई जवाब नहीं आया.

राहुल गांधी टिप्पणी पर केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने जवाब दिया. उन्होंने कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे एक वरिष्ठ नेता हैं और मैं उनका सम्मान करता हूं. कल से लेकर आज तक मेरी उनसे तीन बार बातचीत हो चुकी है. वहीं, केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा कि अध्यक्ष के चुनाव के लिए विपक्ष का शर्त रखना अच्छी बात नहीं है, ऐसा कभी नहीं हुआ है. लोकतंत्र शर्तों पर नहीं चलता. स्पीकर चुनाव के लिए NDA की ओर से जो भी करना चाहिए था वो हमने किया. राजनाथ सिंह जी ने विपक्ष से भी बात की.

कौन हैं के सुरेश?

कांग्रेस के नेता सुरेश केरल के मवेलिकारा से सांसद हैं. वह 8 बार लोकसभा चुनाव जीतकर संसद पहुंच चुके हैं. साथ ही साथ 2012 से 2014 के बीच केंद्रीय राज्य मंत्री रहे हैं. इसके अलावा प्रदेश के एक बड़े नेता के तौर पर जाने जाते हैं. उन्हें कांग्रेस ने करेल अध्यक्ष की कमान भी सौंपी थी. इसके अलावा AICC के सचिव भी रह चुके हैं.

कौन हैं बीजेपी के ओम बिरला?

बीजेपी के दिग्गज नेता ओम बिरला राजस्थान की कोटा लोकसभा सीट से जीतकर आते हैं. वह छात्र जीवन से ही संघ से जुड़े रहे हैं और भारतीय जनता युवा मोर्चा में रह चुके हैं. बिरला पहली बार 2003 में कोटा दक्षिण से विधायक चुने गए थे और लगातार तीन बार विधायक रहे. इसके बाद कोटा सीट से 2014 से सांसद हैं. नरेंद्र मोदी की पिछली सरकार में उन्हें लोकसभा अध्यक्ष बनाया गया था. इस बार भी पार्टी ने उन्हें अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार बनाया.

कैसे होता है लोकसभा स्पीकर का चयन?

संविधान के अनुच्छेद 93 के तहत चुनाव कराया जाता है. सांसदों में से स्पीकर, डिप्टी स्पीकर चुना जाता है. प्रस्तावित नाम पर आम सहमति न होने पर चुनाव होता है और चुनाव से एक दिन पहले सांसद समर्थन का नोटिस देते हैं. अगर नाम पर सब सहमत होते हैं तो चुनाव नहीं होता है. जीत के लिए आधे से ज्यादा मौजूदा सांसदों का समर्थन जरूरी होता है. किसी अन्य शर्त या योग्यता को पूरा करना जरूरी नहीं होता है, सिर्फ पद का उम्मीदवार लोकसभा का सदस्य होना चाहिए.

स्पीकर का क्या होता है काम

अध्यक्ष का काम लोकसभा की कार्यवाही का संचालन करना होता है. वह कार्यवाही के दौरान प्रश्न लेना है या नहीं इस पर फैसला लेता है. इसके अलावा विधेयक पर संशोधन की इजाजत देना, सभा में चर्चाओं का विनियमन करना, कार्यवाही में टिप्पणी शामिल करना या हटाना, संसदीय बैठकों का एजेंडा तय करना, किसी भी प्रस्ताव पर आखिरी फैसला लेना, अविश्वास प्रस्ताव जैसे अहम मुद्दों पर फैसला, सदन के नियमों की सही व्याख्या करना और नियमों पर विवाद की स्थिति में निपटारा जैसे काम शामिल होते हैं.

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

झूठ बोलकर नहीं मिलती अनशन की शक्ति, आतिशी का अनशन टूटने पर स्वाति…

Next Post

Kangana Ranaut पहुंचीं महाराष्ट्र सदन तो गरमा गई सियासत, संजय राउत बोले-राष्ट्रपति भवन में दो जगह, जानें मामला

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates 10 May 2026: Top Alerts, हर खबर सबसे तेज

रविवार, 10 मई 2026
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 10 May 2026: वृश्चिक और मकर राशि वालों का दिन शानदार, जानें सभी राशियों का हाल

रविवार, 10 मई 2026
Congress on BJP AAP

Congress on BJP AAP: एक ही सिक्के के दो पहलू हैं बीजेपी और आप

शनिवार, 9 मई 2026
FIR Against Sandeep Pathak

Raghav Chadha AAP Attack: पंजाब के खजाने को लूटा, विदेश भेजे करोड़ों रुपये

शनिवार, 9 मई 2026
Harpal Cheema Attack on BJP

Harpal Cheema Attack on BJP: लोकतंत्र पर सबसे बड़ा खतरा बन गई है बीजेपी

शनिवार, 9 मई 2026
Punjab Lok Adalat

Punjab Lok Adalat: 4.5 लाख मामलों का निपटारा, 917 करोड़ के अवार्ड पास

शनिवार, 9 मई 2026
Next Post
Kangana Ranaut पहुंचीं महाराष्ट्र सदन तो गरमा गई सियासत,

Kangana Ranaut पहुंचीं महाराष्ट्र सदन तो गरमा गई सियासत, संजय राउत बोले-राष्ट्रपति भवन में दो जगह, जानें मामला

Lok Sabha Speaker Election Nda Om Birla India K Suresh Candidate Two Pics Says Full Story

लोकसभा का मैदान, सेना तैयार.. पहली बार स्पीकर पद पर होने वाले...

आगामी बजट में सरकारी वेलफेयर योजनाओं के खर्च में हो सकती है बढ़ोतरी : रिपोर्ट

आगामी बजट में सरकारी वेलफेयर योजनाओं के खर्च में हो सकती है बढ़ोतरी : रिपोर्ट

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।