LIVE | ...
मंगलवार, 15 सितम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - 1951 के बाद अब तक की सबसे प्रचंड गर्मी, दिन ही नहीं रातें भी तप रहीं…

1951 के बाद अब तक की सबसे प्रचंड गर्मी, दिन ही नहीं रातें भी तप रहीं…

जानिए कब बदलेगा मौसम

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 19 जून 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
प्रचंड गर्मी
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 19 जून (The News Air) : प्रचंड गर्मी से देश का आधा हिस्सा झुलस रहा है। दिन में चिलचिलाती धूप के साथ लू के थपेड़ों ने आम लोगों की मुश्किलें पहले ही बढ़ा रखी हैं। अब तो रातें भी बुरी तरह से तप रही हैं। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, 1951 के बाद इस साल सबसे ज्यादा गर्मी पड़ रही। सबसे ज्यादा प्रभाव उत्तर-पश्चिम भारत के 50 फीसदी से ज्यादा हिस्सों में दिख रहा। आंकड़ों से पता चलता है कि इस साल की प्रचंड गर्मी ने देश भर में लाखों लोगों के लिए कष्टकारी परिस्थितियां पैदा कर दी हैं। उत्तर-पश्चिम भारत के कम से कम 50 फीसदी हिस्सों दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में शायद अब तक की सबसे लम्बी गर्मी पड़ रही है।

भीषण गर्मी झेल रहा देश का बड़ा हिस्सा

देश के उत्तर, पूर्व और उत्तर-पश्चिम में पड़ रही यह गर्मी इसलिए बेहद कष्टकारी है, क्योंकि रात के समय भी तापमान असामान्य रूप से बढ़ रहा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के वैज्ञानिक इसे ‘गर्म रातें’ कह रहे, जिसके गवाह आम लोग बन रहे हैं। वैज्ञानिकों और डॉक्टरों का कहना है कि दिन और रात के समय हाई टेम्प्रेचर से ऐसी परिस्थितियां पैदा हो गई हैं, जो शरीर पर अत्यधिक गर्मी का प्रभाव डालती हैं। इससे सबसे ज्यादा वो लोग प्रभावित हो रहे हैं जिनके पास एयर कंडीशनर या कूलर नहीं हैं। ठंडे पानी की उपलब्धता की कमी से यह और भी बढ़ जाता है।

दिन ही नहीं रात में भी चढ़ रहा तापमान

उदाहरण के लिए, दिल्ली के कई इलाकों में भीषण गर्मी लोगों को परेशान कर रही। इस दौरान पानी का संकट उनकी मुश्किलें कई गुना बढ़ा रही। आंकड़ों के मुताबिक, उत्तर-पश्चिमी भारत के आधे से ज्यादा हिस्से में पिछले 33 दिनों यानी 16 मई से 17 जून के बीच लगभग रोजाना अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ज्यादा रहा। यह दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के ज्यादादातर हिस्सों में 1951 के बाद से सबसे लंबा 40 डिग्री प्लस तापमान है। गुजरात का लगभग आधा हिस्सा और उत्तर प्रदेश का एक तिहाई से अधिक भाग इस बार 1951 के बाद से सबसे खराब गर्मी का सामना कर रहा। 1951 वो सबसे पहला वर्ष है जिसके गर्मी को लेकर आंकड़े उपलब्ध हैं। इससे पता चलता है कि कितनी भीषण गर्मी का सामना इस बार लोगों को करना पड़ रहा है।

यह भी पढे़ं 👇

Historical

September 15 Historical Events: 15 सितंबर को हुई दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएं

मंगलवार, 15 सितम्बर 2026
Heavy Rainfall Alert

Heavy Rainfall Alert: गुजरात-सौराष्ट्र में अत्यधिक बारिश की चेतावनी, 19 सितंबर के आसपास Monsoon Withdrawal

मंगलवार, 15 सितम्बर 2026
Breaking News Live Updates 15

Breaking News Live Updates 15 September 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

मंगलवार, 15 सितम्बर 2026
Aaj Ka Rashifal

15 सितंबर 2026 का Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्यफल

मंगलवार, 15 सितम्बर 2026
अधिकतम ही नहीं न्यूनतम तापमान भी चढ़ रहा

दिन का तापमान अत्यधिक होना समस्या का एक हिस्सा है, लेकिन यह पूरी तरह से यह नहीं बताता कि इस साल की गर्मी इतनी कष्टदायक क्यों है। इसके लिए मौसम वैज्ञानिक रात में भी उच्च तापमान की ओर इशारा कर रहे। यही वह समय है जब लोग राहत की उम्मीद करते हैं। आईएमडी के महानिदेशक एम. महापात्रा ने कहा कि दिन का तापमान बहुत अधिक है। इसलिए स्वाभाविक रूप से रातें उतनी ठंडी नहीं हो पाती हैं। अगर अधिकतम तापमान 45-46 डिग्री सेल्सियस के बीच है, तो आप रात के तापमान के सामान्य रहने की उम्मीद नहीं कर सकते। गर्म रातों की घोषणा तभी की जाती है जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक रहता है। इसे वास्तविक न्यूनतम तापमान में अंतर के आधार पर परिभाषित किया जाता है। गर्म रातें तब होती है जब न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस से 6.4 डिग्री सेल्सियस अधिक होता है।

मॉनसून भी बीच राह में अटका, जानिए कब बढ़ेगा आगे

स्काईमेट वेदर के जलवायु और मौसम विज्ञान के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने कहा कि इस समय रातें अधिक गर्म हो रही हैं। 11 जून से मॉनसून मध्य भारत से आगे नहीं बढ़ पाया है, जिससे मुश्किलें और बढ़ गई हैं। पलावत ने कहा कि हमें उम्मीद है कि कुछ दिनों में मानसून जोर पकड़ेगा, जिससे बढ़ते तापमान को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है। इस बीच, डॉक्टरों का कहना है कि गर्मी से संबंधित बीमारियों और आपात स्थिति में भारी बढ़ोतरी देखी जा रही। अधिकतम तापमान के विश्लेषण से पता चलता है कि उत्तरी मैदानी इलाकों के ज्यादातर हिस्सों में मौसम गर्म रहा। राजस्थान, हरियाणा, उत्तरी मध्य प्रदेश और दक्षिणी उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर एक भी दिन ऐसा नहीं रहा जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे गया हो।

यूपी में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी, दिल्ली-हरियाणा-पंजाब भी तप रहे

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 18 मई से 31 मई के बीच छह दिन हीटवेव वाले हालात रहे। इस महीने 17 जून तक ऐसे 14 दिन हैं जब हीटवेव का असर नजर आया। 28 मई को यहां अब तक का सबसे अधिक 48.8 डिग्री सेल्सियस तापमान भी दर्ज किया गया। आईएमडी के डेली हीटवेव डेटा के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मार्च 2024 से 26 हीटवेव वाले दिन दर्ज किए गए हैं, जबकि पूर्वी यूपी में ऐसे 22 दिन रहे हैं। दिल्ली और हरियाणा में भी 23 हीटवेव दिन दर्ज किए गए हैं, जिनमें से अधिकांश पिछले एक महीने में हैं। पंजाब में बठिंडा और हरियाणा में रोहतक औसतन दोनों राज्यों में सबसे गर्म स्थान रहे हैं। राजस्थान के बाड़मेर में, 90 फीसदी क्षेत्र में एक भी दिन 40 डिग्री सेल्सियस से कम नहीं रहा, और पिछले महीने अधिकतम तापमान 45-50 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

पहाड़ों पर भी गर्मी से हर कोई परेशान

इस साल भीषण गर्मी से हिमालय भी अछूता नहीं रहा। सोमवार को जम्मू के कठुआ में 47.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो जम्मू-कश्मीर में किसी भी स्थान के लिए सबसे अधिक तापमान था। जम्मू क्षेत्र में 18 मई से लगभग हर दिन तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा है। हिमाचल प्रदेश के शिमला और धर्मशाला और उत्तराखंड के मसूरी और नैनीताल जैसे पर्वतीय स्थलों पर 23 मई से तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है, जबकि हिमाचल प्रदेश के ऊना और उत्तराखंड के रुड़की जैसे कुछ स्थानों पर तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। आईएमडी ने अनुमान लगाया है कि कम से कम 20 जून तक लू की स्थिति बनी रहेगी। उत्तर प्रदेश में 20 जून तक अत्यधिक गर्मी के लिए रेड कैटेगरी की चेतावनी जारी की गई है। रेड कैटेगरी की चेतावनी का मतलब है कि स्थानीय अधिकारियों को गर्मी से जुड़ी आपात स्थितियों को रोकने के लिए कदम उठाने की जरूरत है। वहीं पूरे देश में जून महीने की औसत बारिश इस बार सामान्य से कम रहने की संभावना है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

क्या महाराष्ट्र में अजित पवार का साथ छोड़ेंगे छगन भुजबल?

Next Post

केंद्र में नया डाक कानून लागू,अब देश के कोनों तक पहुंच पाएंगे सरकारी लाभ

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Historical

September 15 Historical Events: 15 सितंबर को हुई दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएं

मंगलवार, 15 सितम्बर 2026
Heavy Rainfall Alert

Heavy Rainfall Alert: गुजरात-सौराष्ट्र में अत्यधिक बारिश की चेतावनी, 19 सितंबर के आसपास Monsoon Withdrawal

मंगलवार, 15 सितम्बर 2026
Breaking News Live Updates 15

Breaking News Live Updates 15 September 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

मंगलवार, 15 सितम्बर 2026
Aaj Ka Rashifal

15 सितंबर 2026 का Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्यफल

मंगलवार, 15 सितम्बर 2026
EWS Certificate Online

EWS Certificate से Land Records तक: UP में Digital Revolution की शुरुआत

सोमवार, 14 सितम्बर 2026
Sondh

Punjab Power Crisis के बीच बड़ा फेरबदल: बसंत गर्ग हटे, Gurkirat Kirpal Singh बने नए CMD

सोमवार, 14 सितम्बर 2026
Next Post
डाक कानून

केंद्र में नया डाक कानून लागू,अब देश के कोनों तक पहुंच पाएंगे सरकारी लाभ

डाक कानून

जालंधर उपचुनाव के लिए शिरोमणि अकाली दल ने बनाई कमेटी,पूरे चुनाव प्रचार पर करेगी नजर

रेप

कैथल की महिला के साथ चंडीगढ़ में रेप

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।