LIVE | ...
सोमवार, 6 जुलाई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - नीट परीक्षा में हुई धांधली के ख़िलाफ़ केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के आवास के बाहर “आप” का हल्ला बोल

नीट परीक्षा में हुई धांधली के ख़िलाफ़ केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के आवास के बाहर “आप” का हल्ला बोल

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 19 जून 2024
in NEWS-TICKER, नई दिल्ली
A A
0
नीट परीक्षा
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 19 जून (The News Air) आम आदमी पार्टी के युवा एवं छात्र विंग ने नीट परीक्षा में हुई धांधली के ख़िलाफ़ बुधवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के आवास के बाहर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान दिल्ली पुलिस ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मिलने से उन्हें रोक दिया और विरोध करने पर लाठीचार्ज किया। विंग ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देने और दोबारा परीक्षा कराने की मांग की, ताकि सभी बच्चों को बराबर मौका मिल सके। इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे “आप” के विधायक संजीव झा ने कहा कि यह देश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। आम आदमी पार्टी छात्रों के साथ मजबूती से खड़ी है और उनको न्याय दिलाने के लिए सड़क से संसद तक लड़ाई लड़ेगी। नीट परीक्षा में हुई धांधली का असर लाखों छात्रों पर हुआ है। इससे युवाओं और देश के भविष्य पर बुरा असर पड़ेगा। हमारी मांग है कि परीक्षा रद्द की जाए और इस घोटाले की जांच के लिए रिटायर्ड जज की निगरानी में कमेटी गठित की जाए। इस घोटाले से पीड़ित छात्रों को न्याय मिलने तक ए आदमी पार्टी की लड़ाई जारी रहेगी।

पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत नीट एग्जाम में हुई धांधली के खिलाफ आम आदमी पार्टी की छात्र विंग और युवा विंग ने बुधवार सुबह केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे। उनके हाथों में नीट घोटाले से संबंधित नारे लिखे बैनर-पोस्टर थे। इस दौरान छात्रों को पुलिस ने बल पूर्वक रास्ते मे ही रोक लिया और केंद्रीय शिक्षा मंत्री से मिलने जा रहे छात्रों पर लाठी चार्ज किया। कई छात्रों को पुलिस हिरासत में लेकर थाने भी ले गई। इस दौरान सड़क पर इकट्ठा छात्रों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और नीट परीक्षा दोबारा कराए जाने की मांग की। नीट परीक्षा में हुई इतने बड़े घोटाले के खिलाफ कई डॉक्टर्स भी इस प्रदर्शन में शामिल थे। इस दौरान छात्रों ने शिक्षा मंत्री शर्म करो, शिक्षा का व्यापारीकरण बंद करो के नारे लगाए।

विरोध प्रदर्शन में शामिल छात्रों का कहना है कि पहले घोटाले होते थे लेकिन अब बच्चों के पेपर लीक हो जाते हैं। इनके अपने लोगों को पैसे के दम पर पेपर मिल जाता है और वो पेपर पास कर लेते हैं। लेकिन गरीब का बच्चा कड़ी मेहनत करने पर पेपर पास नहीं कर पाएगा। नैतिकता के आधार पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। मोदी सरकार को अपनी गलती मानते हुए देश से माफी मांगनी चाहिए और इस मामले की जांच होनी चाहिए। इस परीक्षा को रद्द करके दोबारा पेपर होने चाहिए। ताकि सबको बराबर मौका मिल सके और देश के काबिल बच्चे आगे बढ़ सकें। पुलिस हमारे कई साथियों को थाने पकड़ कर ले गई है। प्रधानमंत्री अपनी पुलिस को आगे करके हमे डराने डराने धमकाने की कोशिश कर रहे हैं।

यह भी पढे़ं 👇

history

5 July History: इस दिन बदल गई दुनिया, न्यूटन से लेकर Amazon तक की कहानी

रविवार, 5 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 5 जुलाई 2026
rain

बड़ी चेतावनी: Heavy Rainfall Alert, गुजरात-महाराष्ट्र में 7 जुलाई तक भारी बारिश

रविवार, 5 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates 5 July 2026

Breaking News Live Updates 5 July 2026: Big Headlines, हर अपडेट सबसे तेज

रविवार, 5 जुलाई 2026

विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे “आप” के वरिष्ठ नेता एवं विधायक संजीव झा ने कहा कि नीट परीक्षा में हुई धांधली का मुद्दा केवल माता-पिता और बच्चे, बल्कि आम आदमी पार्टी के सभी नेताओं ने भी लगातार उठाया है। इस मुद्दे पर मंगलवार को भी आम आदमी पार्टी ने विरोध प्रदर्शन किया था और लगातार प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करते आ रहे हैं। आज हम इस प्रदेश प्रोटेस्ट के जरिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मिलकर ये बताना चाहते थे कि अगर नीट परीक्षा में धांधली हुई है और इस बात का सबूत भी है तो उसकी जांच करके एग्जाम को रद्द क्यों नहीं किया जा रहा है? जिन बच्चों का नीट परीक्षा में ये आखिरी अटेंप्ट था, उनकी क्या गलती थी कि वो इस पेपर लीक के शिकार हो गए? हम ये चाहते हैं कि नीट परीक्षा के घोटाले की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट के रिटायर जज की निगरानी में कमेटी गठित की जाए, ताकि परीक्षा दिए हुए बच्चों को इस बात की तसल्ली हो कि अगर वो मेरिट लिस्ट पर तैयारी करेंगे तो उनका सिलेक्शन निश्चित होगा। यही सारे मुद्दे हम आज मिलकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बताना चाहते थे। लेकिन पुलिस बल द्वारा हमें रोक दिया गया। आखिर किस बात से धर्मेंद्र प्रधान को डर लग रहा है, वह बात सभी पेरेंट्स, बच्चे और देश की जनता जानना चाहती है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

रिश्वत मांगने वाला सहायक सब इंस्पेक्टर विजीलैंस ब्यूरो ने किया काबू

Next Post

Paytm के शेयरों में लगातार तीसरे दिन गिरावट, ब्रोकरेज फर्म Emkay को नहीं पसंद आई यह डील

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

history

5 July History: इस दिन बदल गई दुनिया, न्यूटन से लेकर Amazon तक की कहानी

रविवार, 5 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 5 जुलाई 2026
rain

बड़ी चेतावनी: Heavy Rainfall Alert, गुजरात-महाराष्ट्र में 7 जुलाई तक भारी बारिश

रविवार, 5 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates 5 July 2026

Breaking News Live Updates 5 July 2026: Big Headlines, हर अपडेट सबसे तेज

रविवार, 5 जुलाई 2026
Aaj Ka Rashifal

आज का राशिफल 5 July 2026: रविवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत

रविवार, 5 जुलाई 2026
Diljit Dosanjh Satluj

Diljit Dosanjh की Satluj रिलीज, 25,000 अवैध हत्याओं की कहानी

शनिवार, 4 जुलाई 2026
Next Post
Paytm

Paytm के शेयरों में लगातार तीसरे दिन गिरावट, ब्रोकरेज फर्म Emkay को नहीं पसंद आई यह डील

Paytm

चेन्नई में पुणे पोर्शे कार जैसा हादसा, राज्यसभा सांसद की बेटी ने BMW से कुचला,

cliQ India Hindi

प्राचीन बौद्ध विश्वविद्यालय की स्थित, आज पीएम मोदी ने किया नए कैंपस का उद्घाटन, जानें इतिहास

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।