LIVE | ...
सोमवार, 24 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - दिल्लीवालों को उनके हक़ का पानी दिलवाने के लिए 21 जून से अनिश्चितकालीन अनशन करेंगी आतिशी

दिल्लीवालों को उनके हक़ का पानी दिलवाने के लिए 21 जून से अनिश्चितकालीन अनशन करेंगी आतिशी

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 19 जून 2024
in NEWS-TICKER, नई दिल्ली
A A
0
अरविंद केजरीवाल
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 19 जून (The News Air) दिल्ली में जल संकट के बीच आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता और जलमंत्री आतिशी दिल्लीवालों को उनके हक़ का पानी दिलवाने के लिए 21 जून से अनिश्चितकालीन अनशन करने जा रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस विषय पर चिट्ठी भी लिखी है और हरियाणा से पानी न मिलने के मुद्दे पर तुरंत हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है।

इस बाबत बुधवार को प्रेस कॉन्फ़्रेंस के ज़रिए साझा करते हुए वरिष्ठ आप नेता और दिल्ली कैबिनेट मंत्री आतिशी ने कहा कि, दिल्ली को हरियाणा से यमुना में 613 एमजीडी पानी मिलता है, लेकिन 18 जून को मात्र 513 एमजीडी पानी ही मिला। दिल्ली में इस 100 एमजीडी पानी की कमी से 28 लाख लोग प्रभावित हुए। उन्होंने कहा कि, लोग बूँद-बूँद पानी के लिए तरस रहे है, दिल्लीवालों के कष्ट की हर सीमा पार हो चुकी है। उन्होंने कहा कि, 3 करोड़ की आबादी वाली दिल्ली को मात्र 1050 एमजीडी वही 3 करोड़ की आबादी वाले हरियाणा को 6500 एमजीडी पानी मिलता है।

उन्होंने कहा कि, हमनें हर संभव प्रयास किए लेकिन पर्याप्त पानी होने के बावजूद भी हरियाणा दिल्ली को 100 एमजीडी पानी देने को तैयार नहीं है। ऐसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी दिल्लीवालों को उनके हक़ का पानी दिलवाए वरना अब उन्हें मजबूरन अनिश्चितक़ालीन अनशन पर बैठना होगा।

आतिशी ने कहा कि, “पानी की कमी से दिल्ली की जनता बहुत कष्ट से गुजर रही है; अब उनका कष्ट देखा नहीं जाता, जब तक दिल्लीवालों को पानी नहीं मिलेगा तब तक अनशन पर बैठी रहूँगी।”

वरिष्ठ आप नेता आतिशी ने कहा कि, दिल्ली में भीषण गर्मी की स्थिति है। इस भीषण गर्मी में दिन का तापमान तो 47-48 डिग्री सेल्सियस पहुँच ही जाता है, रात का तापमान भी 40-41 डिग्री सेल्सियस पहुँच जाता है। ऐसी भीषण गर्मी में हर व्यक्ति की पानी की ज़रूरत बढ़ जाती है।

उन्होंने कहा कि, आज दिल्ली वालों को ज़्यादा मात्रा में पानी की ज़रूरत है। लेकिन जिस समय इस भीषण गर्मी की वजह से दिल्ली वालों को ज़्यादा पानी की ज़रूरत है, उस समय दिल्ली में पानी की कमी हो गई है। दिल्ली में पर्याप्त पानी नहीं है, त्राहि-त्राहि मची हुई है और लोग बूँद-बूँद पानी को तरस रहे है।

आतिशी ने कहा कि, दिल्ली में कुल पानी की सप्लाई 1050 एमजीडी है। इसमें से 613 एमजीडी पानी हरियाणा से आता है। लेकिन कल 18 जून को हरियाणा से मात्र 513 एमजीडी पानी आया और दिल्ली को 100 एमजीडी कम पानी मिला। उन्होंने कहा कि, 1 एमजीडी पानी से 28,500 लोगों को पानी की आपूर्ति होती है। ऐसे में दिल्ली में जब हरियाणा से 100 एमजीडी पानी कम मिल रहा है, तो इससे 28 लाख लोग प्रभावित हो रहे है।

आतिशी ने कहा कि, दिल्ली के लोग बहुत परेशान है और उनकी इस परेशानी की दूर करने के लिए हमनें हर संभव प्रयास कर लिया। उन्होंने कहा कि, “मैंने हरियाणा के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा लेकिन हरियाणा ने फिर भी पानी नहीं दिया। मैंने हिमाचल के मुख्यमंत्री से बात की, वो हिमाचल से पानी देने को तैयार है। लेकिन ये पानी भी हरियाणा से होकर आना है और हरियाणा ने इसे देने से मना कर दिया। मैं सुप्रीम कोर्ट गई, और गुहार लगाई कि, दिल्ली को इस 100 एमजीडी पानी की ज़रूरत है और इस कारण 28 लाख लोगों को पानी नहीं मिल रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने भी माना कि दिल्ली में पानी का संकट है लेकिन उसके बाद भी हरियाणा ने दिल्ली को पानी नहीं दिया।”

यह भी पढे़ं 👇

Chandrayaan

23 अगस्त का इतिहास: William Wallace Execution से Chandrayaan-3 तक की बड़ी घटनाएं

रविवार, 23 अगस्त 2026
Weather Alert

Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में Low Pressure Area, ओडिशा-छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट

रविवार, 23 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 23

Breaking News Live Updates 23 अगस्त 2026: Sunday Live, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 23 अगस्त 2026
Daily Rashifal 23 August 2026

आज का राशिफल 23 अगस्त 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, पंचांग और शुभ मुहूर्त

रविवार, 23 अगस्त 2026

उन्होंने कहा कि, पानी की कमी को लेकर हमारे विधायक केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से भी मिलने गये, लेकिन वो हमारे विधायकों से नहीं मिले। कल दिल्ली सरकार के उच्चाधिकारी हरियाणा सरकार के अफ़सरों से मिलने गये, दिल्ली के 28 लाख लोगों के लिए पानी माँगने गये लेकिन हरियाणा सरकार ने पानी देने से इनकार कर दिया।

आतिशी ने कहा कि, दिल्ली में 3 करोड़ लोग रहते है लेकिन दिल्ली को 1050 एमजीडी पानी मिलता है। उन्होंने कहा कि, हरियाणा में भी 3 करोड़ लोग रहते है लेकिन हरियाणा को 6500 एमजीडी पानी मिलता है। तो ऐसे में हरियाणा को दिल्ली को 100 एमजीडी पानी देना भी पड़े तो वो उसके कुल पानी का मात्र 1.5% होगा। फिर भी हर संभव कोशिश के बाद हरियाणा सरकार दिल्ली को पानी नहीं दे रही है।

उन्होंने कहा कि, अब दिल्लीवालों का कष्ट हदें पार कर चुका है। दिल्लीवाले बूँद-बूँद पानी के लिए तरस गए है। 28 लाख लोगों तक पानी नहीं पहुँच रहा है। वो घंटों पानी का, टैंकर का इंतज़ार कर रहे है और कम से कम पानी में गुज़ारा कर रहे है। लेकिन फिर भी हरियाणा सरकार दिल्ली को पानी नहीं दे रही है।

आतिशी ने साझा किया कि, इस मुद्दे पर उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर निवेदन किया है कि, वो दिल्ली के लोगों को पानी दिलवाए क्योंकि अब दिल्लीवालों का कष्ट हर सीमा पार कर रहा है और 28 लाख लोगों तक पानी नहीं पहुँचा है। ऐसे में प्रधानमंत्री जी को किसी भी प्रकार से दिल्ली को पानी दिलवाना होगा।

उन्होंने कहा कि, “अगर दिल्लीवालों को अपने हक़ का पानी नहीं मिलता है। ये 100 एमजीडी पानी नहीं मिलता और 28 लाख लोग इसी तरह बूँद-बूँद पानी के लिए तरसते रहे तो 21 जून से मुझे मजबूरन जल सत्याग्रह शुरू करना पड़ेगा। और मैं 21 जून से तबतक अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठूँगी जबतक दिल्ली वालों को पानी नहीं मिल जाता है।”

आतिशी ने कहा कि, अनशन पर बैठने से शरीर को बहुत कष्ट होता है लेकिन इस समय दिल्लीवालों का कष्ट इतना ज़्यादा है कि उसके सामने मेरे शरीर का कष्ट कुछ भी नहीं होगा। ऐसे में मेरी प्रधानमंत्री जी से फिर से निवेदन है कि, वो अगले 2 दिन में दिल्लीवालों को उनके हक़ का पानी दिलवाए।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

राष्ट्रीय महिला आयोग में सबसे ज्यादा शिकायतें उत्तर प्रदेश से, इस नंबर पर दिल्ली,

Next Post

धनबाद में ट्रक ने कार को मारी टक्कर, 4 दोस्तों की मौत; एक घायल

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Chandrayaan

23 अगस्त का इतिहास: William Wallace Execution से Chandrayaan-3 तक की बड़ी घटनाएं

रविवार, 23 अगस्त 2026
Weather Alert

Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में Low Pressure Area, ओडिशा-छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट

रविवार, 23 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 23

Breaking News Live Updates 23 अगस्त 2026: Sunday Live, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 23 अगस्त 2026
Daily Rashifal 23 August 2026

आज का राशिफल 23 अगस्त 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, पंचांग और शुभ मुहूर्त

रविवार, 23 अगस्त 2026
Raja Rallia Ram Heritage

Raja Rallia Ram Heritage: राजा रलिया राम की विरासत बचाने की गुहार, जमीन कब्जे और जाली रजिस्ट्री के आरोप

शनिवार, 22 अगस्त 2026
GMADA Auction

GMADA Auction: गमाडा की नीलामी से ₹5400 करोड़ का रिकॉर्ड राजस्व, 27 प्रॉपर्टीज़ बिकीं

शनिवार, 22 अगस्त 2026
Next Post
Prayagraj Accident

धनबाद में ट्रक ने कार को मारी टक्कर, 4 दोस्तों की मौत; एक घायल

टी20 वर्ल्ड कप

टी20 वर्ल्ड कप में गेंद और बल्ले से मचाया तूफान, ऑस्ट्रेलिया का ये खिलाड़ी अब...

टी20 वर्ल्ड कप

किसकी थी उंगली, आइसक्रीम में कैसे मिली... पुलिस ने अब खोला राज

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।