LIVE | ...
बुधवार, 3 जून 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - दिल्लीवालों का पानी रोकने के लिए गुंडागर्दी पर उतरी भाजपा

दिल्लीवालों का पानी रोकने के लिए गुंडागर्दी पर उतरी भाजपा

पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी के नेतृत्व में जल बोर्ड के दफ्तर पर हमला कर तोड़फोड़

The News Air Team by The News Air Team
रविवार, 16 जून 2024
in NEWS-TICKER, नई दिल्ली
A A
0
Atishi PC
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 16 जून (The News Air) दिल्ली में भीषण गर्मी और जलसंकट के बीच भाजपा दिल्लीवालों को और परेशान करने में कोई भी कसर नहीं छोड़ रही है। जलसंकट के बीच भाजपा के पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी के नेतृत्व में भाजपा के गुंडों ने आज छत्तरपुर स्थित दिल्ली जलबोर्ड के दफ़्तर पर हमला किया। भाजपा के इस कृत्य का पर्दाफ़ाश करते हुए “आप” के वरिष्ठ नेता और दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री आतिशी ने कहा कि भाजपा गर्मी और पानी की कमी के बीच लगातार दिल्लीवालों के ख़िलाफ़ षड्यंत्र रच रही है। उन्होंने कहा कि, सबसे पहले हीटवेव के बीच भाजपा शासित हरियाणा ने दिल्ली के हिस्से का पानी रोका, इससे पानी के उत्पादन पर असर पड़ा। उसके बाद सोनिया विहार वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से दक्षिणी दिल्ली तक पानी पहुँचाने वाले मुख्य पाइप लाइन में भी तोड़फोड़ हुई। ऐसे में सवाल उठता है कि, क्या या भी भाजपा का षड्यंत्र था?

“आप” कि वरिष्ठ नेता आतिशी ने आगे कि आज भाजपा के पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी के नेतृत्व में भाजपा के गुंडों ने जलबोर्ड के ऑफिस पर हमला कर तोड़फोड़ की। छत्तरपुर स्थित जलबोर्ड ऑफिस पर हुए हमले की वीडियो में लोग भाजपा का पटका पहने, रमेश बिधूड़ी के नारे लगाते नज़र आए। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि, क्या भाजपा और एलजी शासित दिल्ली पुलिस जलबोर्ड ऑफिस में हुए हमले पर संज्ञान लेते हुए रमेश बिधूड़ी और गुंडागर्दी करते लोगों के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज करेगी?

आतिशी ने कहा कि, दिल्ली में हीटवेव चल रही है और इस दौरान दिल्लीवालों को परेशान करने में, जलसंकट की स्थिति पैदा करने में भाजपा ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने कहा कि, भाजपा दिल्लीवालों को परेशान करने के लिए षड्यंत्र कर रही है, इसके तीन हिस्से है।

भीषण गर्मी और जलसंकट के बीच भाजपा दिल्लीवालों को परेशान करने का षड्यंत्र कर रही है?

आतिशी ने साझा करते हुए कहा कि, षड्यंत्र के पहले हिस्से में भाजपा अपनी शासित हरियाणा सरकार से दिल्ली के हिस्से का पानी रुकवा दिया। उन्होंने कहा कि, आज वज़ीराबाद बैराज पर पानी नहीं है। मुनक नहर से 1050 के बजाय 900 क्यूसेक पानी मिल रहा है। ऐसे में अगर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट तक पानी पहुँचेगा ही नहीं तो दिल्लीवालों को सप्लाई का पानी कैसे मिल पाएगा।

यह भी पढे़ं 👇

Ravneet Singh Bittu

Ravneet Singh Bittu का बड़ा ऐलान, लड़ेंगे Assembly Election!

बुधवार, 3 जून 2026
Cockroach Janta Party

Cockroach Janta Party ने नियुक्त किए 3 बुलारे, बड़ा आंदोलन!

बुधवार, 3 जून 2026
CM Bhagwant Mann Punjab

Punjab Private School Fee पर बड़ा फैसला, 5% की लिमिट!

बुधवार, 3 जून 2026
EPFO

बड़ी खबर! अब UPI से निकलेगा PF का पैसा, EPFO का नया नियम

बुधवार, 3 जून 2026

उन्होंने कहा कि, आज जितना भी पानी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में आ रहा है और वहाँ से यूजीआर तक जा रहा है, लोगों के घरों में जा रहा है। वहाँ ये कैसे होता है कि, रोज़ भाजपा के नेता उस मेन पाइपलाइन के पास फोटो खिंचवाने पहुँच जाते है? उन्होंने कहा कि, सोनिया विहार वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से दक्षिणी दिल्ली को पानी पहुँचाने वाली मुख्य पाइपलाइन को कल जानबूझकर तोड़ा गया। उसके बड़े बोल्टो को काट कर निकाला गया। इस वजह से आज दक्षिणी दिल्ली के कई हिस्सों में पानी नहीं पहुँच पाया। आतिशी ने कहा कि, क्या ये ख़ुद ब ख़ुद हो गया या भाजपा के षड्यंत्र का दूसरा हिस्सा है? जिसके तहत पानी की पाइपलाइनो को नुक़सान पहुँचाया जा रहा है। क्योंकि जब पानी की पाइपलाइन टूटेगी और दिल्ली जल बोर्ड के लोग उसकी मरम्मत करने जाएँगे तो 5-6 घंटे तक पानी की सप्लाई को रोकना पड़ेगा और लोग परेशान होंगे।

आतिशी ने कहा कि, आज षड्यंत्र के तीसरे हिस्से में भाजपा के गुंडों ने दिल्ली जलबोर्ड के छत्तरपुर स्थित ऑफिस पर ही सरेआम हमला कर दिया। यहाँ भाजपा ने अपने गुंडों से तोड़फोड़ करवाई, पत्थरबाज़ी करवाई।

इस घटना की एक वीडियो सामने आई है, जिसमें साफ़-साफ़ दिख रहा है कि, जो लोग दिल्ली जलबोर्ड के ऑफिस में गुंडागर्दी और तोड़फोड़ कर रहे है वो भाजपा के लोग है। इन लोगों में से कई ने भाजपा का पटका पहन रखा है, जो जलबोर्ड के ऑफिस पर मटके और पत्थर फेंकते नज़र आए। वीडियो में भाजपा के नेता और पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी भी नज़र आए। और भीड़ रमेश बिधूड़ी ज़िंदाबाद के नारे लगाते नज़र आई।

इस बाबत आतिशी ने कहा कि, दिल्ली जलबोर्ड के छत्तरपुर स्थित ऑफिस पर हमला कर रहे थे उसमें भाजपा के दक्षिणी दिल्ली के पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी थे, जो गुंडों को लेकर जलबोर्ड के ऑफिस के अंदर गए। भाजपा के इन गुंडों ने दिल्ली जलबोर्ड के ऑफिस में मटके फेंके, काँच तोड़े, ऑफिस में तोड़फोड़ की और साथ में रमेश बिधूड़ी के नाम के नारे लगा रहे है।

उन्होंने कहा कि, ये वीडियो साफ़-साफ़ दिखा देता है कि, दिल्ली जलबोर्ड के ऑफिस में गुंडागर्दी और तोड़फोड़ भाजपा ने की है, भाजपा के पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी ने की है।

आतिशी ने कहा कि, इन सभी चीजों से साफ़ हो जाता है कि भाजपा दिल्लीवालों के ख़िलाफ़ षड्यंत्र कर रही है। उन्होंने कहा कि, “हमनें इस गुंडागर्दी की शिकायत दिल्ली पुलिस से की है और दक्षिणी दिल्ली के डीसीपी को ये वीडियो भेजी है। और अब इस बात का इंतज़ार करेंगे कि भाजपा और एलजी साहब के अन्तर्गत आने वाली दिल्ली पुलिस क्या रमेश बिधूड़ी के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज करती है, इस वीडियो पर संज्ञान लेती है या नहीं। हमें इंतज़ार रहेगा कि, दिल्ली पुलिस वीडियो में गुंडागर्दी करते नज़र आ रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर एक्शन लेगी या फिर भाजपा और उनके एलजी सिर्फ़ और सिर्फ़ दिल्लीवालों को परेशान करने करते रहेंगे?

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

DGP Punjab की हिदायतों उपरांत पुलिस स्टेशनों में तैनात पुलिस बल में बड़ा फेरबदल जारी

Next Post

Punjab Weather: समराला 47.2 Degrees के साथ देशभर में सबसे गर्म, आज 17 जिलों में लू का रेड अलर्ट

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Ravneet Singh Bittu

Ravneet Singh Bittu का बड़ा ऐलान, लड़ेंगे Assembly Election!

बुधवार, 3 जून 2026
Cockroach Janta Party

Cockroach Janta Party ने नियुक्त किए 3 बुलारे, बड़ा आंदोलन!

बुधवार, 3 जून 2026
CM Bhagwant Mann Punjab

Punjab Private School Fee पर बड़ा फैसला, 5% की लिमिट!

बुधवार, 3 जून 2026
EPFO

बड़ी खबर! अब UPI से निकलेगा PF का पैसा, EPFO का नया नियम

बुधवार, 3 जून 2026
Ayushman Card

घर बैठे बनाएं Ayushman Card, पाएं ₹5 लाख फ्री इलाज!

बुधवार, 3 जून 2026
UP Smart Meter

UP Smart Meter वालों को बड़ी राहत, WhatsApp पर आएगा Bill!

बुधवार, 3 जून 2026
Next Post
Punjab Weather

Punjab Weather: समराला 47.2 Degrees के साथ देशभर में सबसे गर्म, आज 17 जिलों में लू का रेड अलर्ट

Gautam Adani

Gautam Adani ने भूटान के किंग और PM से की मुलाकात, ग्रीन हाइड्रो प्लांट के लिए हुई डील

Gautam Adani

Sikkim: अगर मौसम ठीक रहा तो आज 1200 फंसे पर्यटकों को निकला जाएगा; अधिकारी बोले-

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।