PM Modi Oath Ceremony छ लोकसभा चुनाव 2024 के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन 9 जून 2024 को होगा। इस खास मौके पर भारत के पड़ोसी देशों और हिंद महासागर क्षेत्र के नेताओं को सम्मानित अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, मालदीव्स के राष्ट्रपति डॉ मोहम्मद मुइज्जू, सेशेल्स के उप-राष्ट्रपति अहमद आसिफ, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रवीण कुमार जुगनॉथ, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ और भूटान के प्रधानमंत्री टशीरिंग तोबगे इस आमंत्रण को स्वीकार कर चुके हैं।








