LIVE | ...
रविवार, 26 जुलाई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - Delhi Weather: दिल्ली-नोएडा में दो दिनों तक मौसम रहेगा सुहावना,

Delhi Weather: दिल्ली-नोएडा में दो दिनों तक मौसम रहेगा सुहावना,

आंधी-बारिश का अलर्ट, पीछे से आ रहा मॉनसून!

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 7 जून 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
A A
0
weather
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 07 जून (The News Air) राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदल गया है। दिल्ली-एनसीआर में कई दिनों से जारी भीषण गर्मी से आखिरकार थोड़ी राहत मिली। गुरुवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 41.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। वहीं रात होते होते आसमान में घने बादल छा गए। देर रात कुछ इलाकों में आंधी-बारिश भी हुई, जिसके बाद मौसम सुहावना हो गया है। दिल्ली के अलावा राजस्थान, यूपी, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में मौसम का रुख बदल गया है। नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में जहां चक्रवात का असर है, तो साउथ के राज्यों में मॉनसून जोर पकड़ रहा है। मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में अगले पांच दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली में आंधी-बारिश के लिए रहें तैयार

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि राष्ट्रीय राजधानी में हल्की बारिश के साथ धूल भरी आंधी या गरज के साथ बूंदाबांदी होने तथा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार, नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण दिल्ली में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है, जिससे दिल्लीवासियों को भीषण गर्मी से राहत मिली। आईएमडी के बुलेटिन के अनुसार, गुरुवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने, धूल भरी आंधी या गरज के साथ हल्की वर्षा होने तथा 25 से 35 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 43 और 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

एनसीआर में दो दिनों तक गर्मी से राहत

एनसीआर में रहने वालों को भीषण गर्मी से फिलहाल दो दिनों के लिए राहत मिलती दिखाई दे रही है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले 9 जून तक फिलहाल मौसम ऐसे ही बना रहेगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे। तेज हवाओं के साथ हल्की बरसात हो सकती है, लेकिन 10 जून को फिर से भीषण गर्मी का सामना एनसीआर के लोगों को करना पड़ेगा। पारा 45 डिग्री के पार जा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 7 जून को पारा 43 डिग्री के आसपास रहेगा और आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। 8 जून को पारा 43 डिग्री के आसपास रहेगा और गर्म हवाओं का चलना शुरू हो जाएगा। ठीक ऐसे ही 9 जून को भी पारा 1 डिग्री बढ़कर 44 के पास पहुंच जाएगा और गर्म हवाओं का चलना शुरू हो जाएगा।

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 26 जुलाई 2026
Monsoon

IMD Weather Alert: ओडिशा-गुजरात में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट, 10 राज्यों में ऑरेंज वॉर्निंग

रविवार, 26 जुलाई 2026
Kargil Vijay Diwas

Breaking News Live Updates 26 July 2026: Kargil Vijay Diwas Special, हर बड़ी खबर Live

रविवार, 26 जुलाई 2026
Aaj Ka Rashifal

आज का राशिफल 26 July 2026: रविवार को इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत

रविवार, 26 जुलाई 2026
राजस्थान के कुछ इलाकों में आंधी-बारिश का अनुमान

राजस्थान में जारी गर्मी के बीच कुछ हिस्सों में कल से बादल गरजने, आंधी और हल्की बारिश होने का अनुमान है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बीकानेर, जोधपुर संभाग के कुछ भागों में 7-9 जून के दौरान तेज मेघ गर्जन, आंधी व हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 7-8 जून को दोपहर बाद तेज अंधड़, आकाशीय बिजली चमकने, 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने तथा कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। वहीं सात जून को पश्चिमी राजस्थान में कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी होने की संभावना है। इसी तरह राज्य के जयपुर, अजमेर, कोटा व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में भी कल से बादलों की गरज के साथ छींटे पड़ने, आंधी व हल्की बारिश की गतिविधियां होंगी। हालांकि अगले चार-पांच दिन अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होने तथा यह 45 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज रहने की उम्मीद है।

महाराष्ट्र पहुंचा मॉनसून, 10 जून तक मुंबई में दस्तक देने की उम्मीद

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून गुरुवार को महाराष्ट्र पहुंच गया जिससे राज्य को कुछ राहत मिली। भीषण गर्मी और गंभीर जल संकट से जूझने वाले हिस्सों को मॉनसून आने से विशेष राहत मिली। मौसम विभाग के वैज्ञानिक सुनील कांबले ने बताया कि मॉनसून दक्षिण कोंकण के सिंधुदुर्ग जिले और पश्चिमी महाराष्ट्र के सांगली और कोल्हापुर तक पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि नौ से 10 जून के बीच मॉनसून मुंबई पहुंच सकता है। महाराष्ट्र के कई हिस्सों में लोग गंभीर जल संकट से जूझ रहे हैं। इसके साथ ही गर्मी से स्थिति और भी खराब हो गई है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Vitamin D and bones : क्या विटामिन डी की दवा लेने से वाकई हड्डियां होती हैं मजबूत,

Next Post

थप्पड़ मारे जाने की घटना पर कंगना रनौत की बहन रंगोली का फूटा गुस्सा, बोलीं-

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 26 जुलाई 2026
Monsoon

IMD Weather Alert: ओडिशा-गुजरात में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट, 10 राज्यों में ऑरेंज वॉर्निंग

रविवार, 26 जुलाई 2026
Kargil Vijay Diwas

Breaking News Live Updates 26 July 2026: Kargil Vijay Diwas Special, हर बड़ी खबर Live

रविवार, 26 जुलाई 2026
Aaj Ka Rashifal

आज का राशिफल 26 July 2026: रविवार को इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत

रविवार, 26 जुलाई 2026
Dharmendra Pradhan Resignation

NEET Paper Leak: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, छात्रों की जीत या राजनीतिक दांव?

शनिवार, 25 जुलाई 2026
WhatsApp New Features

WhatsApp New Features: PIN की जगह आएगा Password? दो-स्तरीय सुरक्षा में बड़ा बदलाव

शनिवार, 25 जुलाई 2026
Next Post
कंगना रनौत

थप्पड़ मारे जाने की घटना पर कंगना रनौत की बहन रंगोली का फूटा गुस्सा, बोलीं-

bjp

हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में विधानसभा उपचुनाव की तीन सीटें हारी भाजपा

कंगना रनौत

1989 में राजीव गांधी..सचिन पायलट ने बताता नरेंद्र मोदी को क्यों नहीं बनानी चाहिए सरकार

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।