बुधवार, 18 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - नरेंद्र मोदी से क्या-क्या मांगेंगे नीतीश कुमार? कहीं तूफान से पहले की खामोशी तो नहीं…

नरेंद्र मोदी से क्या-क्या मांगेंगे नीतीश कुमार? कहीं तूफान से पहले की खामोशी तो नहीं…

समझिए चुप्पी का राज

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 6 जून 2024
A A
0
Narinder Modi and Nitish Kumar
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली, 06 जून (The News Air) केंद्र में एनडीए की नई सरकार बनने से ज्यादा, सियासी माहौल इन दिनों बिहार के सीएम और जेडीयू मुखिया नीतीश कुमार को लेकर गर्माया हुआ है। लोकसभा चुनाव के नतीजों में जेडीयू को 12 सीटें मिली हैं। एनडीए के घटक दलों में नीतीश कुमार की पार्टी तीसरा सबसे बड़ा दल बनकर उभरी है। ऐसे में केंद्र की नई सरकार में नीतीश कुमार की अहमियत को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। सियासी अनुमान लगाए जा रहे हैं कि नरेंद्र मोदी के सामने नीतीश कुमार केंद्रीय मंत्रिमंडल में अहम मंत्रालयों सहित बिहार के लिए आर्थिक और दूसरी राहत संबंधी मांगें रख सकते हैं। हालांकि, अपनी मांगों को लेकर नीतीश कुमार ने अभी तक चुप्पी साध रखी है। आइए समझते हैं कि नीतीश कुमार की इस खामोशी का राज क्या है?नीतीश कुमार बुधवार को दिल्ली पहुंचे और एनडीए की बैठक में हिस्सा लिया। इसके बाद मीडिया में खबरें आईं कि नीतीश कुमार ने अपनी पार्टी के लिए चार मंत्री पदों की मांग की है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक तौर पर जेडीयू के किसी नेता ने इस दावे की पुष्टि नहीं की है। ईटी की खबर के मुताबिक, नीतीश कुमार से जुड़े एक बेहद करीबी नेता ने बताया कि सही समय आने पर, वो भाजपा नेताओं के साथ केंद्रीय मंत्रिमंडल में अपनी पार्टी की हिस्सेदारी पर बातचीत करेंगे। एक सहयोगी के तौर पर भाजपा के साथ नीतीश कुमार का लंबा रिश्ता रहा है और यही वजह है कि वह अभी तक शांत हैं।

केंद्र से बड़ी मांग में बिहार सरकार वाला अड़ंगा

वहीं, जेडीयू के अंदरूनी सूत्रों ने बताया कि वैसे तो नीतीश कुमार के मन की बात पढ़ना मुश्किल है, लेकिन माना जा रहा है कि वो अपने हर तीसरे सांसद के लिए एक मंत्री पद की मांग रख सकते हैं। जेडीयू से जुड़े एक और सूत्र ने बताया कि अगर नीतीश कुमार की इस मांग को पूरा किया जाता है, तो उनकी पार्टी के पास केंद्र में चार मंत्री पद होंगे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ नीतीश के बहुत ही मधुर संबंध हैं और ऐसे में इस बात की कतई संभावना नहीं कि वो केंद्र के साथ कोई बहुत मुश्किल सौदेबाजी करेंगे या डिमांड रखेंगे। दूसरी तरफ बिहार में नीतीश की सरकार भी भाजपा के सहारे टिकी है, जिससे उनकी सौदेबाजी की ताकत खुद ही कम हो जाती है।

कौन-कौन से मंत्रालयों पर नीतीश की नजरें

संकेत इस बात के भी हैं कि जेडीयू ऐसे मंत्रालयों को प्राथमिकता दे सकती है जो नीतीश कुमार के विकास मॉडल को आगे बढ़ाने में मदद कर सकें। बेहद चौंकाने वाले कदम के तहत नीतीश कुमार इथेनॉल इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए केंद्र से पेट्रोलियम मंत्रालय की भी मांग कर सकते हैं। इसके अलावा कृषि मंत्रालय पर भी नीतीश कुमार की निगाहें होंगी। केंद्रीय कृषि मंत्री के तौर पर अपने कार्यकाल के दौरान, नीतीश कुमार पूर्वी राज्यों के लिए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद सहित कई परियोजनाओं को बिहार लेकर आए थे। इस दौरान बिहार में उन्होंने कई कृषि कॉलेज और कृषि विज्ञान केंद्र भी खोले।

यह भी पढे़ं 👇

USCIRF Report India

USCIRF Report India: RSS-RAW पर बैन और हथियार बिक्री बंद करने की सिफारिश, भारत ने कहा, पहले अपने घर में झांको

बुधवार, 18 मार्च 2026
Chaitra Navratri 2026

Chaitra Navratri 2026: माता रानी डोली पर सवार होकर आएंगी, जानें तिथि, मुहूर्त और महत्व

बुधवार, 18 मार्च 2026
Today in History March 18

Today in History March 18: इस तारीख को हुईं दुनिया हिला देने वाली घटनाएं

बुधवार, 18 मार्च 2026
Aaj Ka Rashifal 18 March 2026

Aaj Ka Rashifal 18 March 2026: चैत्र नवरात्रि से पहले जानें सभी 12 राशियों का हाल

बुधवार, 18 मार्च 2026
Previous Post

गर्मियों में घूमने जाने का है प्लान तो मेकअप-किट में रखना ना भूलें ये सामान

Next Post

एक्सप्रेसवे पर ट्रक का टायर बदल रहे व्यक्ति को कार ने टक्कर मारी, मौत

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

USCIRF Report India

USCIRF Report India: RSS-RAW पर बैन और हथियार बिक्री बंद करने की सिफारिश, भारत ने कहा, पहले अपने घर में झांको

बुधवार, 18 मार्च 2026
Chaitra Navratri 2026

Chaitra Navratri 2026: माता रानी डोली पर सवार होकर आएंगी, जानें तिथि, मुहूर्त और महत्व

बुधवार, 18 मार्च 2026
Today in History March 18

Today in History March 18: इस तारीख को हुईं दुनिया हिला देने वाली घटनाएं

बुधवार, 18 मार्च 2026
Aaj Ka Rashifal 18 March 2026

Aaj Ka Rashifal 18 March 2026: चैत्र नवरात्रि से पहले जानें सभी 12 राशियों का हाल

बुधवार, 18 मार्च 2026
Din Bhar Ki Khabar

Din Bhar Ki Khabar: ईरान में बड़ा उलटफेर, LPG संकट और संसद में हंगामा

मंगलवार, 17 मार्च 2026
Sukhjinder Randhawa

CAG Report Punjab: वित्तीय घाटा दोगुणा, कर्ज 4.17 लाख करोड़ पहुंचा, रंधावा ने AAP सरकार को घेरा

मंगलवार, 17 मार्च 2026
Next Post
एक्सप्रेसवे पर ट्रक का टायर बदल रहे व्यक्ति को कार ने टक्कर मारी, मौत

एक्सप्रेसवे पर ट्रक का टायर बदल रहे व्यक्ति को कार ने टक्कर मारी, मौत

दिल्ली में गहराया जल संकट, सुप्रीम कोर्ट आया आगे, हिमाचल प्रदेश सरकार को दिया ये निर्देश, पढ़ें पूरी खबर

दिल्ली में गहराया जल संकट, सुप्रीम कोर्ट आया आगे, हिमाचल प्रदेश सरकार को दिया ये निर्देश, पढ़ें पूरी खबर

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।