मंगलवार, 17 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - गुरदासपुर में गरजे मान, बोले – सोने का चम्मच लेकर पैदा होने वाले लोग कभी आम लोगों के दुख नहीं समझ सकते

गुरदासपुर में गरजे मान, बोले – सोने का चम्मच लेकर पैदा होने वाले लोग कभी आम लोगों के दुख नहीं समझ सकते

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 24 मई 2024
A A
0
bhagwant mann
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

गुरदासपुर, 24 मई (The News Air) मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को गुरदासपुर से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अमनशेर सिंह शैरी कलसी के लिए प्रचार किया और लोकसभा सीट के विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में विशाल रोड शो किया। उन्होंने डेरा बाबा नानक, फतेहगढ़ चुड़ियां और बटाला में क्रमशः कलानौर, बाबा लाल चौक और गांधी चौक में भारी भीड़ को संबोधित किया।

डेरा बाबा नानक रोड शो के दौरान मान ने कलानौर में लोगों को संबोधित किया और कहा कि कलानौर एक ऐतिहासिक शहर है। अकबर का राज्याभिषेक यहीं हुआ था। वह एक अच्छे राजा थे जिन्होंने दीन-ए-इलाही का पालन किया जहां सभी धर्मों के लोगों को उनके दरबार में बोलने का अधिकार था। मान ने कहा कि कलानौर की जनता इस बार नया इतिहास लिखने को तैयार है। उन्होंने कहा कि उन लोगों को हराएं जो सोचते हैं कि उन्हें हराया नहीं जा सकता और लोकतंत्र में आम लोगों की शक्ति पर संदेह करते हैं। मान ने कहा कि अन्य लोग देखते हैं कि कलानौर आखिरी है, लेकिन मैं इसे देखता हूं कि यह पहला है और यह प्राथमिकता का हकदार है। 4 जून के बाद मैं कलानौर और डेरा बाबा नानक निर्वाचन क्षेत्र की सभी विकास परियोजनाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने जा रहा हूं।

कांग्रेस उम्मीदवार सुखजिंदर सिंह रंधावा पर हमला बोलते हुए मान ने कहा कि वह इन सभी भ्रष्ट नेताओं के खिलाफ कागजात और फाइलें इकट्ठा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब ये लोग मैदान से बाहर होंगे तो वह सुनिश्चित करेंगे कि ये हमेशा के लिए राजनीति से बाहर हो। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने पंजाब की तीन पीढ़ियों का हक लूटा। उन्होंने हमारे बच्चों का भविष्य अंधकार में डाला और हमारे युवाओं को बर्बाद किया। इन्होंने हमारे बुजुर्गों का जीवन भी बर्बाद कर दिया। मान ने लोगों को सलाह दी कि वे कभी भी किसी ऐसे व्यक्ति को वोट न दें जो कहता हो कि यह उसका आखिरी चुनाव है। ऐसे लोग लोगों के लिए काम नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि शैरी कलसी युवा और कर्मठ उम्मीदवार हैं, इसे जिताओ।

उन्होंने बीजेपी सांसद सनी देओल पर भी निशाना साधा और कहा कि वह गुरदासपुर सीट जीतने के बाद कभी लोगों के बीच नहीं आए और निर्वाचन क्षेत्र को पूरी तरह से भगवान भरोसे छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि गुरदासपुर में जब भी लोग हैंडपंप लगाते हैं तो सनी देओल को कोसते हैं। वह बॉर्डर के उस पार हैंडपंप उखाड़ रहे हैं लेकिन उनके पास गुरदासपुर के लोगों के लिए समय नहीं है।

मान ने कहा कि जो लोग मुंह में चांदी के चम्मच लेकर पैदा हुए हैं, वे आम लोगों के दर्द और कठिनाइयों को कभी नहीं समझ सकते। हम आपके जैसे हैं, आप में से एक हैं, हम गांव से आए हैं, सामान्य परिवार से आते हैं और हम खेतों से आये हैं। हम कठिनाइयों और गरीबी से गुजरे हैं। मैंने हर चीज के लिए कड़ी मेहनत की है और अब मैं आपके लिए, पंजाब के लिए और आपके बच्चों के भविष्य के लिए मेहनत कर रहा हूं।

यह भी पढे़ं 👇

Gangajal Ke Upay

Gangajal Ke Upay: गंगाजल के 5 आसान उपाय जो घर में लाएंगे खुशहाली और सुख-सौभाग्य

मंगलवार, 17 मार्च 2026
Bhav Nashak Yoga

Bhav Nashak Yoga: कुंडली का यह अशुभ योग बर्बाद करता है किस्मत, जानें उपाय

मंगलवार, 17 मार्च 2026
Dry Cough

Dry Cough का घरेलू इलाज: तुलसी-शहद-अदरक से मिलेगी राहत, पर इन लक्षणों पर तुरंत जाएं डॉक्टर के पास

मंगलवार, 17 मार्च 2026
Stone Man Syndrome

Stone Man Syndrome: राजस्थान में 9 साल के बच्चे का शरीर पत्थर बन रहा, जानें पूरा मामला

मंगलवार, 17 मार्च 2026

मान ने कहा कि वह किसानों की समस्याओं को समझते हैं इसीलिए उन्होंने निर्देश दिया कि किसानों को दिन के समय ही सिंचाई के लिए 11 घंटे निर्बाध बिजली मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह पंजाब के हर कोने, यहां तक कि अंतिम छोर तक नहरी पानी सुनिश्चित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिजली बोर्ड और बुनियादी ढांचा वही है, पानी की उपलब्धता भी वही है, फिर वह इसे कैसे संभव कर पाए जो पिछली सरकारें नहीं कर पाई। यह इरादों और नीयत की समझ का अंतर है।

मान ने सुखबीर बादल पर भी कटाक्ष किया और कहा कि पंजाब में शिरोमणि अकाली दल बादल खत्म हो गया है सुखबीर बादल केवल कुछ घंटों के लिए बाहर निकलते हैं, उनके पास एक छत वाली जीप है। लेकिन, उनके रोड शो में कोई नहीं आता। कोई उनकी बात सुनना नहीं चाहता। मान ने गुरदासपुर के लोगों को किकली-2 सुनाया और कहा कि पेड़ों में भी हर मौसम में नए पत्ते आते हैं इसलिए गुरदासपुर के लोगों को नया और ताजा चेहरा चुनना चाहिए।

फतेहगढ़ चूड़ियां के लोगों से मान ने पूछा – क्या आप इतिहास लिखने के लिए तैयार हैं? क्या आप ‘झाड़ू’ का बटन दबाने के लिए तैयार हैं? क्या आप पंजाब के लुटेरों को सत्ता से बाहर करने के लिए तैयार हैं?

फतेहगढ़ चूड़ियां में भीड़ को संबोधित करते हुए मान ने लोगों से पूछा कि क्या वे नया इतिहास लिखने, आम आदमी पार्टी को जिताने और पंजाब के लुटेरों को बाहर करने के लिए तैयार हैं? लोगों ने ज़ोर से हां बोला और जयकारे के साथ जवाब दिया। उन्होंने कहा कि यही प्यार और समर्थन उनकी ताकत है। उन्होंने लोगों से 1 जून को ‘झाड़ू’ का बटन दबाने की अपील की और कहा कि इसके बाद उनकी जिम्मेदारी पूरी हो जाएगी और फिर शैरी कलसी की जिम्मेदारी शुरू होगी।

मान ने कहा कि भ्रष्ट नेताओं के कारण फतेहगढ़ चूड़ियां विधानसभा क्षेत्र पिछड़ गया। इस पर ध्यान देने और ईमानदार प्रतिनिधियों की जरूरत है। उन्होंने कहा कि उन्होंने बिना किसी रिश्वत और सिफारिश के 43,000 सरकारी नौकरियां दी। उन्होंने कहा कि नियत साफ होनी चाहिए तो सब कुछ संभव है। बाबा नानक ने मात्र 20 रुपये से लंगर शुरू किया था जो आज भी जारी है। भीड़ में से एक रोमांचित पिता ने बताया कि उनके बेटे का पुलिस इंस्पेक्टर के रूप में चयन हो गया है। इसके लिए उन्होंने सीएम मान को धन्यवाद दिया।

मान ने कहा कि जनता ने अकाली, कांग्रेस और भाजपा को परख लिया है, अब बदलाव का समय है। उन्होंने रोड शो के दौरान जबरदस्त समर्थन और चिलचिलाती गर्मी में घरों से बाहर निकलने के लिए लोगों को धन्यवाद दिया। उन्होंने लोगों से आप उम्मीदवार अमनशेर सिंह शैरी कलसी को वोट देने का भी आग्रह किया।

बटाला में लोगों को संबोधित करते हुए मान ने लोगों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने गुरदासपुर की आम आदमी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत की सराहना की और कहा कि आपकी मेहनत रंग लाएगी। उन्होंने कहा कि पिछली बार आपने बॉम्बे वाले को चुना था, इस बार अपने बेटे शैरी कलसी को संसद में भेजें। मान ने कहा कि वे सिर्फ दो साल से सरकार में हैं और विपक्ष इतना परेशान है कि 4 साल बाद उनकी स्थिति की कल्पना भी नहीं कर सकते। उन्होंने इतने गर्मजोशी से स्वागत और समर्थन के लिए लोगों को धन्यवाद दिया और कहा कि इस बार आम आदमी पार्टी की आंधी है। इस बार’पंजाब बनेगा हीरो, 13-0’।

लोगों को संबोधित करते हुए आप उम्मीदवार अमनशेर सिंह शैरी कलसी ने डेरा बाबा नानक के लोगों और आप कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। उन्होंने सीएम भगवंत मान का भी धन्यवाद किया और कहा कि गुरदासपुर की जनता बदलाव के लिए तैयार है। वे इस सीट से आम आदमी पार्टी को जिताने और सीएम मान को यह सीट गिफ्ट करने के लिए बेहद उत्साहित हैं। आज हमारे रोड शो में लोगों की ऊर्जा और उत्साह से यह स्पष्ट है कि वे नए अध्याय के लिए तैयार हैं।

Previous Post

पंजाब में बोटलिंग प्लांट का लायसेंस निलंबित

Next Post

प्रधानमंत्री ने देश के सामने कबूला, शराब घोटाला फर्जी है, कोई सबूत नहीं मिला- केजरीवाल

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Gangajal Ke Upay

Gangajal Ke Upay: गंगाजल के 5 आसान उपाय जो घर में लाएंगे खुशहाली और सुख-सौभाग्य

मंगलवार, 17 मार्च 2026
Bhav Nashak Yoga

Bhav Nashak Yoga: कुंडली का यह अशुभ योग बर्बाद करता है किस्मत, जानें उपाय

मंगलवार, 17 मार्च 2026
Dry Cough

Dry Cough का घरेलू इलाज: तुलसी-शहद-अदरक से मिलेगी राहत, पर इन लक्षणों पर तुरंत जाएं डॉक्टर के पास

मंगलवार, 17 मार्च 2026
Stone Man Syndrome

Stone Man Syndrome: राजस्थान में 9 साल के बच्चे का शरीर पत्थर बन रहा, जानें पूरा मामला

मंगलवार, 17 मार्च 2026
Ramayana Hidden Science

Ramayana Hidden Science: रामायण कहानी नहीं बल्कि जीवन का Manual है, जानें छिपा रहस्य

मंगलवार, 17 मार्च 2026
Greater Israel Third Temple

Greater Israel Third Temple: जेरूसलम पर इजराइल की खतरनाक प्लानिंग का पूरा सच

मंगलवार, 17 मार्च 2026
Next Post
arvind kejriwal

प्रधानमंत्री ने देश के सामने कबूला, शराब घोटाला फर्जी है, कोई सबूत नहीं मिला- केजरीवाल

Pune Porsche Crash: कार चलाने वाले किशोर के दादा गिरफ्तार,

Pune Porsche Crash: कार चलाने वाले किशोर के दादा गिरफ्तार,

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।