मंगलवार, 17 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - Prashant Kishor का काम बोलता है या सिर्फ जुबान चलती है?

Prashant Kishor का काम बोलता है या सिर्फ जुबान चलती है?

चुनावी समझ का ट्रैक रिकॉर्ड देख लीजिए

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 24 मई 2024
A A
0
Prashant Kishor 2024 Master Plan Vs Narendra Modi; Poll Strategist On Congress Strengths Weaknesses
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली, 24 मई (The News Air) : चुनाव विश्लेषक प्रशांत किशोर लोकसभा चुनावों के परिणाम को लेकर अपने अनुमान के लिए लगातार चर्चा में हैं। देश के बड़े-बड़े मीडिया हाउस के साथ नामी-गिरामी स्वतंत्र पत्रकार भी प्रशांत किशोर से पूछ रहे हैं कि 4 जून को क्या होने वाला है। वो अपने हरेक इंटरव्यू में यही दावा कर रहे हैं कि सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) फिर से केंद्र की सत्ता में आ रही है और नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। उनका कहना है कि जमीन पर भाजपा और पीएम मोदी के खिलाफ कोई गुस्सा नहीं दिख रहा, हल्की-फुल्की नाराजगी है भी तो बीजेपी को सीटों के रूप में कहीं बड़ा नुकसान होता नहीं दिख रहा है। वो कहते हैं कि अगर बीजेपी उत्तर-पश्चिम भारत के अपने गढ़ में कुछ सीटें गंवा सकती है तो उसे दक्षिण-पूरब में कुछ सीटों का फायदा हो सकता है। इस तरह बीजेपी को 2019 या उससे भी बड़ी जीत मिल सकती है।

प्रशांत के अनुमानों से बीजेपी विरोधी असहमत

इस पर बीजेपी विरोधियों की त्योरियां चढ़ गई हैं। मीडिया हाउस द वायर के लिए इंटरव्यू कर रहे पत्रकार करन थापर के साथ प्रशांत किशोर की नोक-झोंक भी हो गई। करन ने प्रशांत के विश्लेषण पर पूछ लिया कि वो अपने अनुमानों को लेकर कितना आश्वस्त हैं? उन्होंने कहा कि मई, 2022 में प्रशांत किशोर ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के सफाये की बात कही थी जो पूरी तरह गलत निकली, इसलिए वो पूछ रहे हैं कि इस बार उनके अनुमान कितने विश्वसनीय हो सकते हैं। तो आइए हम भी जानने की कोशिश करते हैं कि प्रशांत किशोर के अनुमान और उनकी विश्लेषण क्षमता पर कितना भरोसा किया जा सकता है। इसके लिए अतीत की उनके अनुमानों से लेकर विभिन्न दलों के लिए प्रमुख रणनीतिकार के रूप में उनकी चुनावी उपलबधियों पर एक नजर डालते हैं…

चुनावी रणनीतिकार के रूप में प्रशांत किशोर के खाते में आई उपलब्धियां

1. 2014 भारतीय लोकसभा चुनाव

यह भी पढे़ं 👇

India Secret Spy Missions

India Secret Spy Missions: जब RAW ने Pakistan की हर चाल का पर्दाफाश किया

मंगलवार, 17 मार्च 2026
West Bengal Election 2026

West Bengal Election 2026: 60 लाख वोटर्स पर संकट, राज्यपाल बदले, राष्ट्रपति शासन की आहट

मंगलवार, 17 मार्च 2026
NavIC Satellite

NavIC Satellite का Atomic Clock फेल: भारत के नेविगेशन सिस्टम पर बड़ा संकट

मंगलवार, 17 मार्च 2026
India Forex Reserves

India Forex Reserves में एक साल की सबसे बड़ी गिरावट, RBI ने बताई वजह

मंगलवार, 17 मार्च 2026

पार्टी: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
नेता: नरेंद्र मोदी
भूमिका: मोदी के अभियान के लिए मुख्य रणनीतिकार
परिणाम: बीजेपी ने लोकसभा में 543 में से 282 सीटें हासिल करके ऐतिहासिक जीत हासिल की। 1984 के बाद पहली बार किसी एक पार्टी ने अपने दम पर बहुमत हासिल किया।
सफलता के कारक: विकासोन्मुख नेता के रूप में मोदी की छवि पर ध्यान केंद्रित किया, ‘चाय पर चर्चा’ और ‘3डी रैलियों’ सहित चुनाव प्रचार के अनोखे तरीकों का उपयोग किया।

2. 2015 बिहार विधान सभा चुनाव

पार्टी: जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू), राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) और कांग्रेस का महागठबंधन
नेता: नीतीश कुमार
भूमिका: मुख्य रणनीतिकार
परिणाम: महागठबंधन ने 243 में से 178 सीटें जीतीं।
सफलता के कारक: बीजेपी के खिलाफ जबर्दस्त नैरेटिव तैयार किया। सामाजिक न्याय और नीतीश कुमार के गवर्नेंस रिकॉर्ड पर ध्यान केंद्रित किया।

3. 2017 पंजाब विधानसभा चुनाव

पार्टी: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC)
नेता: अमरिंदर सिंह
भूमिका: मुख्य रणनीतिकार
परिणाम: कांग्रेस ने 117 में से 77 सीटें जीतीं।
सफलता के कारक: सत्ता विरोधी लहर का लाभ उठाया, नशीली दवाओं के दुरुपयोग और बेरोजगारी के मुद्दों को उजागर किया और अमरिंदर सिंह को एक मजबूत नेता के रूप में पेश किया।

4. 2019 आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव

पार्टी: युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (YSRCP)
नेता: वाईएस जगन मोहन रेड्डी
भूमिका: मुख्य रणनीतिकार
परिणाम: YSRCP ने 175 में से 151 सीटें जीतीं।
सफलता के कारक: जगन मोहन रेड्डी की ‘पदयात्रा’ और कल्याणकारी योजनाओं के वादों पर ध्यान केंद्रित किया।

5. 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव

पार्टी: आम आदमी पार्टी (आप)
नेता: अरविंद केजरीवाल
भूमिका: मुख्य रणनीतिकार
परिणाम: आप ने 70 में से 62 सीटें जीतीं।
सफलता के कारक: केजरीवाल के शासन पर जोर दिया, खासकर शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा में, और जनता को यह समझाया कि आम आदमी पार्टी का पूरा ध्यान सिर्फ और सिर्फ दिल्ली के विकास पर होगा क्योंकि पार्टी और कहीं है नहीं।

6. 2021 पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव

पार्टी: अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी)
नेता: ममता बनर्जी
भूमिका: मुख्य रणनीतिकार
परिणाम: टीएमसी ने 294 में से 213 सीटें जीतीं।
सफलता के कारक: ममता बनर्जी के स्थानीय संपर्क, कल्याणकारी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित किया और भाजपा के आक्रामक अभियान का मुकाबला किया। बीजेपी के दावे के उलट प्रशांत किशोर ने डंके की चोट पर कहा कि पार्टी को 100 सीटें नहीं मिलेंगी और सच में बीजेपी 77 सीटों पर सिमट गई थी। हालांकि, प. बंगाल में बीजेपी के लिए यह अब तक की सबसे बड़ी जीत थी।

7. 2015 दिल्ली विधानसभा चुनाव

पार्टी: आम आदमी पार्टी (आप)
नेता: अरविंद केजरीवाल
भूमिका: मुख्य रणनीतिकार
परिणाम: आप ने 70 में से 67 सीटें जीतीं।
सफलता के कारक: स्थानीय मुद्दों, केजरीवाल की स्वच्छ छवि और शासन के वादों पर ध्यान केंद्रित किया। हालांकि, इस चुनाव में प्रशांत किशोर की भागीदारी सीमित थी; आप ने मोटे तौर पर अपनी आंतरिक टीम को बंपर जीत का श्रेय दिया।

प्रशांत किशोर को बतौर चुनावी रणनीतिकार कुछ असफलताएं भी हाथ लगी हैं।

1. 2017 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव

पार्टी: कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) का गठबंधन
नेता: राहुल गांधी और अखिलेश यादव
भूमिका: मुख्य रणनीतिकार
परिणाम: गठबंधन ने 403 में से केवल 54 सीटें जीतीं, जिसमें भाजपा ने शानदार जीत हासिल की।
चुनौतियां: भाजपा के नैरेटिव का प्रभावी ढंग से मुकाबला करने में विफलता, गठबंधन के भीतर आंतरिक संघर्ष और व्यापक मतदाता आधार के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थता।

2. 2017 उत्तराखंड विधानसभा चुनाव

पार्टी: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC)
नेता: हरीश रावत
भूमिका: मुख्य रणनीतिकार
परिणाम: कांग्रेस ने 70 में से केवल 11 सीटें जीतीं, जबकि भाजपा ने 57 सीटें जीतीं।
चुनौतियां: सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार के खिलाफ मजबूत सत्ता विरोधी लहर और भाजपा द्वारा प्रभावी अभियान रणनीतियां।

3. 2022 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव

पार्टी: समाजवादी पार्टी (एसपी)
नेता: अखिलेश यादव
भूमिका: राजनीतिक रणनीतिकार
परिणाम: बीजेपी ने 312 सीटें जीतकर सरकार बनाई, लेकिन सपा का प्रदर्शन सुधरा और उसने 111 सीटें जीत लीं। 2012 के चुनावों में सपा को सिर्फ 47 सीटें मिली थीं।
चुनौतियां: सपा के लिए ‘काम ही बोलता है’ का चुनावी नारा दिया, लेकिन उत्तर प्रदेश की जनता को यह लुभा नहीं पाया। प्रदेश में बीजेपी का बेहद मजबूत संगठन और हिंदुत्व एवं राष्ट्रवाद के नारे के आगे सपा टिक नहीं पाई।

Previous Post

एक की परिवार के 6 सदस्यों ने काटी हाथ की नस, एक की मौत; बच्चे की सूझबूझ की

Next Post

क्या है नींद का विज्ञान? कोई 4 घंटे में फ्रेश, किसी की 8 घंटे में भी पूरी नहीं

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

India Secret Spy Missions

India Secret Spy Missions: जब RAW ने Pakistan की हर चाल का पर्दाफाश किया

मंगलवार, 17 मार्च 2026
West Bengal Election 2026

West Bengal Election 2026: 60 लाख वोटर्स पर संकट, राज्यपाल बदले, राष्ट्रपति शासन की आहट

मंगलवार, 17 मार्च 2026
NavIC Satellite

NavIC Satellite का Atomic Clock फेल: भारत के नेविगेशन सिस्टम पर बड़ा संकट

मंगलवार, 17 मार्च 2026
India Forex Reserves

India Forex Reserves में एक साल की सबसे बड़ी गिरावट, RBI ने बताई वजह

मंगलवार, 17 मार्च 2026
Strait of Hormuz

Strait of Hormuz पर बड़ा फैसला: Iran ने रखी Chinese Yuan की शर्त

मंगलवार, 17 मार्च 2026
Born on 17 March

Born on 17 March: Nat King Cole से Kalpana Chawla तक, जानें आज जन्मे और गुजरे महान लोग

मंगलवार, 17 मार्च 2026
Next Post
क्या है नींद का विज्ञान? कोई 4 घंटे में फ्रेश, किसी की 8 घंटे में भी पूरी नहीं

क्या है नींद का विज्ञान? कोई 4 घंटे में फ्रेश, किसी की 8 घंटे में भी पूरी नहीं

cliQ India Hindi

पुलिस का दावा, एक्ट्रेस हेमा ने रेव पार्टी में लिया था ड्रग्स

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।