शुक्रवार, 8 मई 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - क्या है नींद का विज्ञान? कोई 4 घंटे में फ्रेश, किसी की 8 घंटे में भी पूरी नहीं

क्या है नींद का विज्ञान? कोई 4 घंटे में फ्रेश, किसी की 8 घंटे में भी पूरी नहीं

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 24 मई 2024
in NEWS-TICKER, हेल्थ
A A
0
नींद
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

महापुरुषों ने जीवन के दो सबसे बड़े सुख बताए हैं. इनमें पहला है निरोगी काया और दूसरा है अच्छी नींद, लेकिन आज के समय में अच्छी नींद आना एक बड़ी समस्या बन गई है. खराब लाइफस्टाइल, फोन की लत और नशे की आदत ने सोने और जागने के क्रम को खराब कर दिया है. नींद की कमी कई बीमारियों का कारण भी बन रही है. इससे लोग मोटापा, डायबिटीज, हार्ट डिजीज और खराब मेंटल हेल्थ का शिकार हो रहे हैं. सोशल मीडिया के दौर में तो नींद कम आना एक बीमारी बनता जा रहा है. इसके लिए लोग दवाएं खाते हैं और यहां तक की सालों तक इलाज भी चलता है. लेकिन अच्छी नींद क्या है, ये कितने घंटे की होनी चाहिए, आपको बेहतर नींद कैसे आए. ये ऐसे कई सवाल हैं, जिनका जवाब मिलना जरूरी है.

अमेरिकन एकेडमी ऑफ स्लीप मेडिसिन के मुताबिक, एक व्यक्ति को दिन में कम से कम 8 घंटे सोना चाहिए. अधिकतर लोग इतने घंटे नींद लेने की कोशिश करते भी हैं, लेकिन सभी इतना सोते नहीं है. कई लोग केवल 4 घंटे ही सोते हैं और इतने समय में ही उनकी नींद पूरी हो जाती है. 7 से 8 घंटे सोने वाले इस बात पर आसानी से विश्वास नहीं कर पाते कि 4 घंटे मेंं भी नींद पूरी हो सकती है. लेकिन क्या ऐसा सही में है? आखिर नींद के घंटे कितने होने चाहिए? जिससे शरीर फिट रहे. आइए एक्सपर्ट्स से जानते हैं.

नींद की क्वालिटी है जरूरी

दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल में कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग में एचओडी प्रोफेसर डॉ. जुगल किशोर ने इस बारे में बताया है. डॉ किशोर कहते हैं कि नींद के घंटे नहीं, नींद की क्वालिटी जरूरी है. कई रिसर्च कहती हैं कि सात से 8 घंटे की नींद का समय सबसे अच्छा है, लेकिन यह वास्तव में व्यक्ति पर निर्भर करता है. कुछ लोग रात में 8 या उससे कम घंटे सोते हैं और वे पूरी तरह से फ्रेश महसूस करते हैं, जबकि अन्य कुछ को आराम महसूस करने के लिए 8 घंटे से ज्यादा की नींद चाहिए. कुछ की नींद 4 घंंटे में भी पूरी हो सकती है.

यह भी पढे़ं 👇

CM भगवंत मान

BJP पंजाबियों को Anti-National बता रही है, Communal Forces की साजिश नाकाम होगी-भगवंत मान

शुक्रवार, 8 मई 2026
अमन अरोड़ा

अमन अरोड़ा ने ईडी के आरोपों को बताया राजनीतिक साजिश, कहा – एक रुपया भी लिया तो छोड़ दूंगा राजनीति

शुक्रवार, 8 मई 2026
Raj kumar Chabbewal

AAP सांसद राज कुमार छाबेवाल को अमित शाह के नाम पर आई संदिग्ध कॉल, SSP से जांच की मांग

शुक्रवार, 8 मई 2026
Tamil Nadu Politics

Tamil Nadu Politics: Vijay सरकार को VCK, CPI, CPM का समर्थन, 118 सीटों का आंकड़ा पार

शुक्रवार, 8 मई 2026

यह इस बात पर निर्भर करता है कि व्यक्ति गहरी नींद ( डीप स्लीप) में कितने समय सोता है. जिनका गहरी नींद का समय ज्यादा होता है उनके लिए 4 घंटे सोना काफी है. इनको डीप स्लीपर कहा जाता है. ऐसे लोग कम नींद लेकर भी किसी तरह की स्वास्थ्य समस्या का सामना नहीं करते हैं, जबकि जो लोग हल्की नींद में सोते हैं वह 7 से 8 घंटे सोकर भी नींद पूरी न होने का अनुभव कर सकते हैं. इनको लाइट स्लीपर कहते हैं.

नींद को समझने के लिए आपको स्लीप साइकिल की जानकारी होना जरूरी है

क्या होती है स्लीप साइकिल

स्लीप साइकिल का मतलब होता है नींद का पूरा चक्र. इसमें सोने से लेकर जागने तक के कई चरण होते हैं. इसकी शुरुआत लाइट स्लीप से होती है. बिस्तर पर सोने के बाद जब आपको नींद आनी शुरू होती है तब इस स्टेज की शुरुआत होती है. इसमें नींद कच्ची रहती है और आंखों की पुतलियां चलती हैं. इस स्टेज में ब्रेन में कोई एक्टिविटी रहती है.

हर व्यक्ति में इस स्टेज के घंटों का समय अलग अलग हो सकता है. आमतौर पर 2 घंटे के बाद इस स्टेज से शरीर दूसरी स्टेज में जाने की तैयारी करने लगता है. इस दौरान आंखों की गति धीमी होने लगती है और हार्ट रेट भी पहले से सामान्य होने लगता है. यहां से दूसरी स्टेज की शुरुआत होती है.

दूसरी स्टेज

दूसरी स्टेज डीप स्लीप यानी गहरी नींद की होती है. इसमें ब्रेन शांत रहता है और नींद गहरी होती रहती है. डीप स्लीप में जो इंसान ज्यादा समय रहता है उसको कम घंटे सोने के बावजूद भी नींद पूरी हो जाती है. इस स्टेज में नींद में किसी प्रकार का कोई दखल नहीं रहती है. इस दौरान किसी तरह के सपने नहीं आते हैं.

आखिरी स्टेज .

आखिरी स्टेज को REM SLEEP कहा जाता है. इस स्टेज में नींद का चरण पूरा हो रहा होता है. इसमें व्यक्ति सपने देखता है. सपनों की वजह से आंखों की पुतलियां इधर – उधर घूमती हैं ये समय दो घंटे तक का हो सकता है.

हर स्टेज का समय अलग- अलग

डॉ किशोर कहते हैं कि गहरी नींद, हल्दी नींद और आरईएम इन तीनों स्टेज का समय हर व्यक्ति में अलग- अलग हो सकता है. जो लोग लाइट स्लीप में ज्यादा समय तक रहते हैं उनको 7 से 8 घंटे सोने के बाद नींद पूरी होने का अहसास होता है, जबकि जो डीप स्लीप में ज्यादा रहते हैं उनकी नींद 4 घंटे सोकर ही पूरी हो सकती है. जो लोग आरईएम स्टेज यानी तीसरी स्टेज में ज्यादा समय रहते हैं उनको 8 घंटे सोकर भी कई बार नींद पूरी न होने का अहसास हो सकता है.

स्लीप साइकिल को समझें

नींद को समझने के लिएआपको अपनी स्लीप साइकिल की जानकारी होना जरूरी है. अगर रात को 10 से 11 बजे सोने के बाद आपकी आंख 6 बजे खुल गई है तो इसका मतलब है कि नींद पूरी हो गई है. ऐसे में आपको दोबारा नहीं सोना चाहिए. ये करने से शरीर फिर से दूसरी स्लीप साइकिल में जाने लगता है और इस दौरान अगर आप फिर 8 या 9 बजे के बीच उठते हैं तो नींद बाधित हो जाती है. यही कारण है कि कुछ लोग 8 से 9 घंटे सोकर भी फ्रेश महसूस नहीं करते हैं.

क्यों कुछ लोग होते हैं लाइट स्लीपर

इस बारे में दिल्ली में वरिष्ठ फिजिशियन डॉ अजय कुमार ने बताया है. डॉ. कुमार बताते हैं कि नींद कम आना या लाइट स्लीप में रहने के ये कारण हो सकते हैं.

डिप्रेशन की समस्या

एंग्जाइटी

शराब ज्यादा पीना

खरार्टे ज्यादा आना

मानसिक तनाव

कोई मेंटल हेल्थ समस्या

गहरी नींद के लिए क्या करें

समय पर सोने की आदत डालें

हर दिन व्यायाम जरूर करें

आरामदायक गद्दे और तकिए का इस्तेमाल करें

रात को शराब, चाय या कॉफी न पिएं

सोने से पहले इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को बंद कर दें.

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Prashant Kishor का काम बोलता है या सिर्फ जुबान चलती है?

Next Post

पुलिस का दावा, एक्ट्रेस हेमा ने रेव पार्टी में लिया था ड्रग्स

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

CM भगवंत मान

BJP पंजाबियों को Anti-National बता रही है, Communal Forces की साजिश नाकाम होगी-भगवंत मान

शुक्रवार, 8 मई 2026
अमन अरोड़ा

अमन अरोड़ा ने ईडी के आरोपों को बताया राजनीतिक साजिश, कहा – एक रुपया भी लिया तो छोड़ दूंगा राजनीति

शुक्रवार, 8 मई 2026
Raj kumar Chabbewal

AAP सांसद राज कुमार छाबेवाल को अमित शाह के नाम पर आई संदिग्ध कॉल, SSP से जांच की मांग

शुक्रवार, 8 मई 2026
Tamil Nadu Politics

Tamil Nadu Politics: Vijay सरकार को VCK, CPI, CPM का समर्थन, 118 सीटों का आंकड़ा पार

शुक्रवार, 8 मई 2026
LPG Delivery Scam

LPG Delivery Scam: OTP शेयर किया तो 2 मिनट में खाली हो जाएगा Bank Account, जानें पूरा सच

शुक्रवार, 8 मई 2026
Summer Vacation 2026

Summer Vacation 2026: Delhi, UP, Bihar, Haryana के स्कूलों में कब से शुरू होगी गर्मी की छुट्टियां?

शुक्रवार, 8 मई 2026
Next Post
cliQ India Hindi

पुलिस का दावा, एक्ट्रेस हेमा ने रेव पार्टी में लिया था ड्रग्स

केदारनाथ में हेलीकॉप्टर को आपात स्थिति में उतारा गया, सभी यात्री सुरक्षित

केदारनाथ में हेलीकॉप्टर को आपात स्थिति में उतारा गया, सभी यात्री सुरक्षित

bhagwant mann Jansabha

भगवंत मान ने होशियारपुर से आप उम्मीदवार डॉ. राजकुमार चब्बेवाल के लिए किया प्रचार

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।