LIVE | ...
रविवार, 11 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने दी विशेष छूट? शाह के बयान पर सिब्बल बोले तो,

केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने दी विशेष छूट? शाह के बयान पर सिब्बल बोले तो,

लेकिन असली बात छिपा ली

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 16 मई 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
AMIT SHAH
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 16 मई (The News Air) कपिल सिब्बल ने अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ‘विशेष छूट’ करार दिए जाने पर केंद्रीय मंत्री अमित शाह की कानूनी समझ पर सवाल उठा दिया। राज्यसभा सांसद और जानेमाने वकील सिब्बल ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की टिप्पणी आपत्तिजनक है। उन्होंने कहा कि अगर गृह मंत्री को कानून के बारे में जानकारी होती तो वो ऐसी टिप्पणी नहीं करते। सिब्बल ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘अमित शाह ने बेहद आपत्तिजनक बयान दिया है और सुप्रीम कोर्ट की मंशा पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि कई लोग कहते हैं कि अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत सुप्रीम कोर्ट की तरफ से दी गई विशेष छूट है। उन्होंने बेहद चतुराई से कहा, ‘लोग कहते हैं।’ आपने यह बयान इसलिए दिया क्योंकि आप उन लोगों पर विश्वास करते हैं। ‘लोग कहते हैं’ के पीछे मत छिपिए। गृह मंत्री को कानून के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, इसलिए ऐसी टिप्पणी नहीं करनी चाहिए थी।’

सिब्बल को शाह के बयान पर क्या है आपत्ति, जानिए

सिब्बल ने कहा, ‘आज मैं उन्हें समझाऊंगा कि अगर किसी को 2-3 साल से ज्यादा की सजा हो जाती है और अगर उसकी सजा पर रोक लग जाती है, तो वह नामांकन दाखिल कर सकता है और चुनाव लड़ सकता है। अगर किसी पर चार्जशीट दाखिल की जा रही है, तो वह प्रचार भी कर सकता है और नामांकन भी दाखिल कर सकता है। जैसे बृजभूषण के खिलाफ चार्जशीट दाखिल है तो वो अपने बेटे के लिए प्रचार क्यों कर रहे हैं? जिस पर आरोप लगे हैं, वह प्रचार क्यों नहीं कर सकता, क्यों? मेरा मानना है कि गृह मंत्री को कानून की इतनी जानकारी नहीं है। अगर उन्हें इस बारे में पता होता तो वह इस तरह के बयान नहीं देते।’

शाह ने केजरीवाल को अंतरिम जमानत दिए जाने पर क्या कहा?

दरअसल, अमित शाह ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा, ‘सुप्रीम कोर्ट को कानून की व्याख्या करने का अधिकार है। मेरा मानना है कि यह कोई नियमित फैसला नहीं है। इस देश में बहुत से लोगों का मानना है कि विशेष छूट दी गई है।’ सिब्बल ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बड़ी चालाकी से मूल आपत्तियों को नजरअंदाज कर दिया। सिब्बल ने यह नहीं बताया कि अगर उनकी दलीलें केजरीवाल के लिए सही हैं तो झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर फिट क्यों नहीं बैठती हैं? कोर्ट ने केजरीवाल को अंतिरम जमानत तो दे दी लेकिन सोरेन पर अभी ईडी को शपथपत्र दाखिल करने को कहा है। इस मामले में सिब्बल ने चुप्पी साध ली है। अहम सवाल तो ये है कि सिब्बल तो वकील हैं, उनका दावा भी है कि वो कानून समझते हैं तो फिर इन सवालों के जवाब से क्यों बचे?

यह भी पढे़ं 👇

Youth Run Punjab 2026

Youth Run Punjab 2026: नशों के खिलाफ अमृतसर में दौड़े हजारों युवा, बड़ा संदेश

रविवार, 11 अक्टूबर 2026
Punjab Illegal Mining

Punjab Illegal Mining: रात के अंधेरे में मान सरकार का बड़ा एक्शन, 5 गिरफ्तार

रविवार, 11 अक्टूबर 2026
Rice Price Hike

Rice Price Hike: चावल ₹100 किलो होने वाला? आपकी थाली पर बड़ा संकट

रविवार, 11 अक्टूबर 2026
EPFO UPI PF Withdrawal

EPFO UPI PF Withdrawal: सिर्फ UPI पिन डालो, मिनटों में खाते में पैसा

रविवार, 11 अक्टूबर 2026
सिब्बल को तो चाहिए कि वो इन सवालों के जवाब दें

फिर सवाल है कि क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर टिप्पणी नहीं की जा सकती है? खुद सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने एक दिन पहले कहा कि जज को भी स्पष्टीकरण देना चाहिए। उन्होंने ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में आयोजित जी20 देशों के उच्चतम न्यायालयों के प्रमुखों के सम्मेलन (जे20 समिट) में कहा, ‘एक न्यायाधीश के रूप में हम न तो राजकुमार हैं और न ही ऐसे संप्रभु जिसे स्पष्टीकरण देने की कोई जरूरत नहीं है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘न्यायाधीश आखिरकार शायद केवल ऐसे सार्वजनिक पदाधिकारी हैं जो एक ऊंचे मंच पर बैठे होते हैं, जो अवमानना के लिए दंडित करते हैं, और चुनावी नुकसान के डर के बिना अलग-अलग निजी कक्षों में दूसरों के जीवन के बारे में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हैं।’

50 दिन जेल में रहे, 21 दिन के लिए छूटे केजरीवाल

ध्यान रहे कि दिल्ली की आबकारी नीति से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 10 मई को आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत दे दी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 21 मार्च को केजरीवाल को गिरफ्तार किया था। उसके बाद दिल्ली सीएम ने तिहाड़ जेल में 50 से ज्यादा दिन बिताए। अदालत के आदेश के अनुसार, जमानत 1 जून तक लागू है और केजरीवाल को 2 जून को जेल अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण करना होगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री चुनाव प्रचार में भाग ले सकते हैं, लेकिन मुख्यमंत्री के रूप में कार्यालय नहीं जा सकते।

(न्यूज एजेंसी एएनआई से इनपुट के साथ)

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

जूनियर एनटीआर ने किया नेक काम, आंध्र प्रदेश के मंदिर में दान किए लाखों रुपये

Next Post

नीरज चोपड़ा के नाम हुआ एक और स्वर्ण पदक, फिर जीते सबके दिल

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Youth Run Punjab 2026

Youth Run Punjab 2026: नशों के खिलाफ अमृतसर में दौड़े हजारों युवा, बड़ा संदेश

रविवार, 11 अक्टूबर 2026
Punjab Illegal Mining

Punjab Illegal Mining: रात के अंधेरे में मान सरकार का बड़ा एक्शन, 5 गिरफ्तार

रविवार, 11 अक्टूबर 2026
Rice Price Hike

Rice Price Hike: चावल ₹100 किलो होने वाला? आपकी थाली पर बड़ा संकट

रविवार, 11 अक्टूबर 2026
EPFO UPI PF Withdrawal

EPFO UPI PF Withdrawal: सिर्फ UPI पिन डालो, मिनटों में खाते में पैसा

रविवार, 11 अक्टूबर 2026
EPFO New Rule

EPFO New Rule: Form 15G-15H बंद! PF पर 10% TDS बचाने का नया तरीका

रविवार, 11 अक्टूबर 2026
LPU Student Death

LPU Student Death: 21 साला छात्र की PG में मिली लाश, सन्नाटा

रविवार, 11 अक्टूबर 2026
Next Post
नीरज चोपड़ा

नीरज चोपड़ा के नाम हुआ एक और स्वर्ण पदक, फिर जीते सबके दिल

Arvind kejriwal

अमित शाह की राह के सभी रोड़े मोदी जी ने हटा दिए हैं, बस योगी बचे हैं, वो भी हटेंगे- केजरीवाल

bhagwant mann jansabha

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरदासपुर से आप उम्मीदवार शैरी कलसी के लिए किया प्रचार

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।