चंडीगढ़, 14 मई (The News Air) आम आदमी पार्टी (आप) को संगरूर और फरीदकोट लोकसभा क्षेत्र में बड़ी मजबूती मिली है। मंगलवार को भदौड़ नगर परिषद के अध्यक्ष समेत कई वर्तमान व पूर्व पार्षद एवं बरनाला और फरीदकोट के कई कांग्रेसी और अकाली नेता कांग्रेस अपनी पुरानी पार्टी छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।
आम आदमी पार्टी पंजाब के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी नेताओं को पार्टी में औपचारिक तौर पर शामिल कराया और उनका स्वागत किया।
भदौड़ नगर परिषद के अध्यक्ष मनीष कुमार अपने साथियों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। उनके साथ कांग्रेस और अकाली दल के कई एमसी भी पार्टी में शामिल हुए। मनीष कुमार के साथ निर्दलीय पार्षद अशोक राम(उपाध्यक्ष नगर कौंसिल) गुरपाल सिंह (निर्दलीय पार्षद), बलवीर सिंह ठंडू (निर्दलीय पार्षद) नाहर सिंह औलख (कांग्रेस पार्षद), सुखचरण सिंह(कांग्रेस पार्षद) वकील सिंह (कांग्रेस पार्षद) अमरजीत सिंह (अकाली पार्षद) और पूर्व पार्षद गुरजंट सिंह जंटा भी आज आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।
फरीदकोट लोकसभा क्षेत्र में पंजाब कांग्रेस के प्रधान राजा वड़िंग के करीबी रिश्तेदार अर्श सच्चर अपने साथियों के साथ कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल हुए। उनके साथ उनके साथी वरूण शर्मा, सरदूल सिंह, अमृतपाल, बलकार सिंह, तेजबीर मान, अश्वनी पुरी, पुशमीत बराड़, अनुज शर्मा, गुरप्रीत सिंह, नागेश्वर, डा. विशाल कौशल, सुमित मणि, कपिल गोयल और हितैष गोयल भी मुख्यमंत्री भगवंत मान की मौजूदगी में आप में शामिल हुए।

इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने बयान में कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार आम लोगों की सुविधाओं के लिए लगातार काम कर रही है। पिछले दो सालों में हमने पंजाब के लोगों के लिए ऐतिहासिक काम का किया है। हमने आम लोगों के ईलाज लिए करीब 829 आम आदमी क्लीनिक बनाए और गरीबों के बच्चों की पढ़ाई के लिए स्कूल ऑफ एमिनेंस बना रहे हैं जो प्राइवेट स्कूलों से भी बेहतर सुविधाओं वाला है। हमने पंजाब के लोगों के लिए हर महीने 300 यूनिट बिजली फ्री किए। आज राज्य के करीब 90 फीसदी घरों के बिजली बिल जीरो आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम पंजाब के लोगों से अपने काम के आधार पर वोट मांग रहे हैं, इसलिए लोगों का भी हमें भरपूर समर्थन मिल रहा है। पंजाब के लोग इस बार आम आदमी पार्टी को जिताने के लिए काफी उत्साहित हैं।
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें













