LIVE | ...
मंगलवार, 8 सितम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - हिमाचल प्रदेश - पंजाब पुलिस ने हिमाचल प्रदेश की फार्मा फैक्ट्री से चल रहे अंतर-राज्यीय…

पंजाब पुलिस ने हिमाचल प्रदेश की फार्मा फैक्ट्री से चल रहे अंतर-राज्यीय…

ग़ैर-कानूनी फार्मा सप्लाई और निर्माण नेटवर्क का किया पर्दाफाश

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 11 मई 2024
in हिमाचल प्रदेश, NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
हिमाचल प्रदेश
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़/अमृतसर, 11 मई (The News Air) फार्मा ओपीऑड्ज़ के विरुद्ध बड़ी ख़ुफिय़ा कार्यवाही करते हुए पंजाब पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने हिमाचल प्रदेश के बद्दी स्थित फार्मा फैक्ट्री से चल रहे साईकोट्रोपिक पदार्थों के निर्माण और सप्लाई ईकाइयों के अंतरराज्यीय ग़ैर-कानूनी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। यह जानकारी आज यहाँ डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव दी।

यह कार्यवाही स्पेशल टास्क फोर्स, बॉर्डर रेंज, अमृतसर द्वारा गिरफ़्तार किए गए तरनतारन के गाँव कोट मुहम्मद खान के सुखविन्दर सिंह उर्फ धामी और अमृतसर के गोविन्द नगर के जसप्रीत सिंह उर्फ जस्स नामी दो नशा तस्करों के अगले-पिछले संबंधों की तीन महीनों तक की बारीकी से जांच के उपरांत की गई है। बताने योग्य है कि इन तस्करों को इस साल फरवरी महीने ब्यास से 4.24 लाख नशीली गोलियां/कैप्सूल और 1 लाख रुपए की ड्रग मनी समेत गिरफ़्तार किया गया था।

पाँच राज्यों में चलाए गए इस पूरे ऑपरेशन के दौरान पुलिस द्वारा कुल 7 नशा तस्करों/सप्लायरों को गिरफ़्तार किया गया है, और 70.42 लाख नशीली गोलियां/कैप्सूल, 2.37 लाख रुपए की ड्रग मनी और 725.5 किलो नशीले ट्रामाडोल पाउडर की प्रभावी बरामदगी हुई है। इन पाँच राज्यों में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र शामिल हैं।

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि इन दो नशा तस्करों की गिरफ़्तारी के बाद एसपी एसटीएफ विशालजीत सिंह और डीएसपी एसटीएफ वविन्दर कुमार के नेतृत्व अधीन पुलिस टीमों ने इस रैकेट के मुख्य सरगना ऐलेक्स पालीवाल को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में ट्रेस करके गिरफ़्तार करने में कामयाबी हासिल की है, और उसके कब्ज़े से 9.04 लाख नशीली गोलियां/कैप्सूल और 1.37 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद की।

उन्होंने बताया कि दोषी ऐलेक्स पालीवाल के खुलासे के उपरांत हिमाचल प्रदेश में कार्यवाही करते हुए ड्रग कंट्रोल अफ़सर सुखदीप सिंह और रमनीक सिंह की मौजूदगी में पुलिस टीमों ने बायोजैनेटिक ड्रग प्राईवेट लिमिटेड की जांच की और रिकॉर्ड ज़ब्त किए। इन रिकॉर्डों से पता लगा कि कंपनी ने केवल आठ महीनों में 20 करोड़ से अधिक एल्पराज़ोलम गोलियों का निर्माण किया। रिकॉर्डों से महाराष्ट्र की मैसर्ज ऐस्टर फार्मा को की जाने वाली सप्लाई का भी पता लगा। इस सम्बन्धी अधिक जांच से बद्दी स्थित बायोजैनेटिक ड्रग प्राईवेट लिमिटेड की दूसरी फार्मा निर्माण कंपनी स्माईलैक्स फार्मा कैम ड्रग इंडस्ट्रीज का पर्दाफाश हुआ।

डीजीपी ने कहा कि स्माईलैक्स फार्मा कैम ड्रग इंडस्ट्रीज के विरुद्ध की गई कार्यवाही के दौरान 47.32 नशीले कैप्सूल और 725.5 किलो नशीले ट्रामाडोल पाउडर-जो कि 1.5 करोड़ कैप्सूल बनाने के लिए काफ़ी था, बरामद हुआ। रिकॉर्ड से पता लगा है कि स्माईलैक्स फार्मा कैम ड्रग इंडस्ट्रीज ने एक साल के अंदर 6500 किलोग्राम नशीला ट्रामाडोल पाउडर खरीदा था।

उन्होंने कहा कि इसी दौरान ही नशीले पदार्थों की ट्रांसपोर्टेशन और वितरण सम्बन्धी जांच करते हुए नशीले पदार्थों की तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क की जांच करते हुए 4 अन्य सप्लायर जिनकी पहचान इंतज़ार सलमानी, प्रिंस सलमानी, बलजिन्दर सिंह और सूबा सिंह के तौर पर हुई है, को गिरफ़्तार किया गया। पुलिस टीमों ने चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के नज़दीक ट्रांसपोर्टेशन वाहन में से 9.80 लाख नशीली गोलियां/कैप्सूल की खेप बरामद की। उन्होंने आगे कहा कि इस सम्बन्धी आगे की पूछताछ जारी है, और अन्य गिरफ़्तारियाँ होने की उम्मीद है।

यह भी पढे़ं 👇

Nepal Hydropower Disaster

Nepal Hydropower Disaster: 1300+ की मौत, हिमालय का वरदान बना अभिशाप, जलवायु परिवर्तन ने ली भारी कीमत

मंगलवार, 8 सितम्बर 2026
Climate Crisis

Climate Crisis: 1.5°C की सीमा पार करना अब अनिवार्य, UN की चेतावनी – ग्लोबल वार्मिंग रोकना असंभव

मंगलवार, 8 सितम्बर 2026
Eiffel Tower Controversy

Eiffel Tower Controversy: हिंदू समूह की विजिट पर महिला कर्मचारियों को हटाया, आइफल टावर बंद

मंगलवार, 8 सितम्बर 2026
Bihar Flood Crisis

Bihar Flood Crisis: बाढ़ से 29.13 लाख लोग प्रभावित, मुख्यमंत्री ने लिया हालात का जायजा

मंगलवार, 8 सितम्बर 2026

इस सम्बन्धी एफआईआर नंबर 31 तारीख़ 20.02.2024 को थाना एस.टी.एफ., एस.ए.एस. नगर में एनडीपीएस एक्ट की धाराएं 22-सी, 25, 27-ए और 29 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

यह समझने के लिए कि नशे पंजाब में कैसे दाखि़ल हुए, जांच टीम ने पता लगाया कि इन नशीले पदार्थों के निर्माण में शामिल लोगों ने कानूनी ज़रूरतों को अनदेखा किया और कानून का उल्लंघन किया। नतीजे के तौर पर, इन पदार्थों के वितरण के समय यह अपने इच्छित प्राप्तकर्ताओं तक नहीं पहुँचे, बल्कि इनको वापस भेज दिया गया और आखिऱकार यह पंजाब में पहुँच गए।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

VIDEO: आप हमें छोड़कर कभी मत जाइएगा… हाथ जोड़े गौतम गंभीर से मिन्नतें करता हुआ रोने लगा KKR का फैन

Next Post

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाईचारक एकता के प्रतीक हैं: रवनीत बिट्टू

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Nepal Hydropower Disaster

Nepal Hydropower Disaster: 1300+ की मौत, हिमालय का वरदान बना अभिशाप, जलवायु परिवर्तन ने ली भारी कीमत

मंगलवार, 8 सितम्बर 2026
Climate Crisis

Climate Crisis: 1.5°C की सीमा पार करना अब अनिवार्य, UN की चेतावनी – ग्लोबल वार्मिंग रोकना असंभव

मंगलवार, 8 सितम्बर 2026
Eiffel Tower Controversy

Eiffel Tower Controversy: हिंदू समूह की विजिट पर महिला कर्मचारियों को हटाया, आइफल टावर बंद

मंगलवार, 8 सितम्बर 2026
Bihar Flood Crisis

Bihar Flood Crisis: बाढ़ से 29.13 लाख लोग प्रभावित, मुख्यमंत्री ने लिया हालात का जायजा

मंगलवार, 8 सितम्बर 2026
Captain Amrinder

Captain Amrinder: BJP में ही रहेंगे कैप्टन, बेटी ने खारिज की कांग्रेस वापसी की अफवाहें

मंगलवार, 8 सितम्बर 2026
Punjab Employees Strike

Punjab Employees Strike: सरकारी कर्मचारियों की आज दूसरे चरण की हड़ताल, दफ्तरी काम ठप रहेगा

मंगलवार, 8 सितम्बर 2026
Next Post
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाईचारक एकता के प्रतीक हैं: रवनीत बिट्टू

नरेंद्र मोदी

नरेंद्र मोदी को दूबारा सत्‍ता में नहीं आने देंगे; पटना पहुंचे खरगे बोले- हिंदू, मुस्लिम को बांट रही BJP

Arvind Kejriwal

मोदी जी देश के सारे नेताओं को खत्म कर ‘वन नेशन-वन लीडर’ चाहते हैं- अरविंद केजरीवाल

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।