LIVE | ...
शुक्रवार, 14 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - जब जब देश का लोकतंत्र खतरे में आया है, तब-तब सुप्रीम कोर्ट ने उसकी रक्षा करने में अपनी बड़ी भूमिका निभाई है

जब जब देश का लोकतंत्र खतरे में आया है, तब-तब सुप्रीम कोर्ट ने उसकी रक्षा करने में अपनी बड़ी भूमिका निभाई है

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 10 मई 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
लोकतंत्र
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 10 मई (The News Air) सीएम अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत देने के लिए आम आदमी पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद किया है। ‘‘आप’’ इसे सत्य की जीत बताते हुए कहा कि अब तानाशाही का अंत होगा। सीएम केजरीवाल लोकसभा चुनाव में प्रचार कर पाएंगे। कोर्ट के निर्णय पर सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने खुशी व्यक्त करते हुए ‘एक्स’ पर कहा कि हनुमान जी की जय। यह लोकतंत्र की जीत है। लाखों-करोड़ों लोगों की दुआओं और आशीर्वाद का फल है। सभी को कोटि कोटि धन्यवाद। वहीं, पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कोर्ट का धन्यवाद करते हुए कहा कि अब हम लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई को और शिद्दत के साथ लड़ेंगे। अरविंद केजरीवाल एक व्यक्ति नहीं, एक सोच है और अब इस सोच को और तेज़ी के साथ आगे लेकर बढ़ेंगे। जबकि ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) डॉ. संदीप पाठक ने सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत करते हुए इसे सत्यमेव जयते बताया।

उधर, सांसद संजय सिंह ने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं। आज सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला आया है। लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए अरविंद केजरीवाल को अंतरिम राहत देना एक बहुत ही स्वागत योग्य फैसला है। हम सब लोग इसका स्वागत करते हैं। अब पूरे देश में एक सकारात्मक वातावरण बनेगा। देश के प्रधानमंत्री और भाजपा के अन्याय, अत्याचार और तानाशाही का अंत होगा। अब देश केजरीवाल का कमाल देखेगा। उन्होंने एक्स पर कहा कि सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नही। सर्वाेच्च न्यायालय के फ़ैसले का स्वागत है। तानाशाही का अंत होगा। अब देश केजरीवाल का कमाल देखेगा।

हम मिलकर लडेंगे और लोकतंत्र-संविधान को बचाकर देश को और मजबूत करेंगे- गोपाल राय

‘‘आप’’ दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने कहा कि लोकसभा चुनाव लोकतंत्र का महापर्व होता है। इस लोकसभा चुनाव के दौरान जिस तरह से तीन-तीन बार के प्रचंड बहुमत से चुने हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को केंद्र की मोदी सरकार ने चुनाव प्रचार करने से वंचित किया था, आज सुप्रीम कोर्ट ने इस देश और लोकतंत्र से मोहब्बत करने वाले लोगों के दिलों में एक उम्मीद की किरण जगाई है। हम दिल्ली के सभी लोगों, देश के संविधान प्रेमियों और पूरी आम आदमी पार्टी की तरफ से सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने इस तानाशाही के अंधकार युग में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत देकर एक उजाले की रोशनी जलाई है। आज दिल्ली ही नही, बल्कि पूरा देश इस फैसले से खुश है। देश इस बात से प्रफुल्लित है कि इन विपरीत परिस्थितियों में भी जिन स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानी के दम हमें भारत का संविधान मिला और लोकतंत्र के अलग-अलग स्तंभ बने, वो आज भी इस तानाशाही के युग में अपनी भूमिका को बनाए हुए है। इसके लिए तहे दिल से बहुत-बहुत शुक्रिया करते हैं। यह सत्य की जीत हुई है। क्योंकि जिस तरह से बिना किसी सबूत और एफआईआर के अचानक मुख्यमंत्री अरिवंद केजरीवाल को उठाकर जेल में डाला गया, आज सुप्रीम कोर्ट द्वारा अंतरिम जमानत मिलने से एक बात साबित हुई है कि आज सत्य की जीत हुई है और लोगों में एक उम्मीद की किरण बंधी है।

गोपाल राय ने कहा कि सभी दिल्ली और देशवासियों को हमारा यही संदेश है कि जिस तरह से हमने लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से मिलकर पूरे देश में अपने वोट की ताकत से देश से तानाशाही को खत्म करके लोकतंत्र और संविधान को बचाने का अभियान चलाया है, वो अरविंद केजरीवाल के बाहर आने से और मजबूत होगा। पूरे देशवासी मिलकर इस लडाई को लड़ेंगे और लोकतंत्र व संविधान को बचाकर इस देश को और मजबूत करेंगे।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले से सत्य के साथ-साथ लोकतंत्र और संविधान की भी विजय हुई है- आतिशी

इस दौरान ‘‘आप’’ की वरिष्ठ नेता आतिशी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले से सिर्फ सीएम अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत नहीं मिली है, बल्कि सत्य की विजय हुई है। इस फैसले से लोकतंत्र और संविधान की विजय हुई है। हमारे देश के इतिहास में जब-जब संविधान और लोकतंत्र खतरे में आया है, तब-तब देश का सुप्रीम कोर्ट सामने आया है। लोकतंत्र की रक्षा करने में सुप्रीम कोर्ट ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई है। आज भी सुप्रीम कोर्ट ने सीएम अरविंद केजरीवाल को लोकसभा चुनाव प्रचार में आने के लिए जो अंतरिम जमानत दी है, इस फैसले से लोकतंत्र की रक्षा होगी। क्योंकि लोकतंत्र हमारे देश का सबसे बड़ा सिद्धांत है। लोकतंत्र में ‘फ्री एंड फेयर’ चुनाव हमारे संविधान की नींव है। देश मे हर व्यक्ति के पास चुनने का बराबरी का अधिकार है।

आतिशी ने कहा कि आज इस देश में तानाशाही की सरकार है। एक ऐसी सरकार जो देश में विपक्ष को खत्म करने की साजिश कर रही है। यह सरकार देश से लोकतंत्र और संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रही है। लेकिन इस बार इस तानाशाही का अंत होगा और 2024 के लोकसभा चुनाव में ही होगा। मैं एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद करना चाहती हूं। मैं देश के लोगों से अपील करना चाहती हूं कि इस देश को अपने लोकतंत्र को और अपने संविधान को बचाने के लिए यह आखरी मौका है। इसलिए हम सब की जिम्मेदारी है कि हम सबको मिलकर अपने वोट की ताकत से ऐसी तानाशाही को खत्म करना है। वहीं, आतिशी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, ‘‘आज सत्य की विजय हुई है, संविधान की विजय हुई है। भाजपा ने इस देश में लोकतंत्र को ख़त्म करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। लेकिन अब तानाशाही का अंत होगा।

यह भी पढे़ं 👇

History

14 August in History: जब दुनिया बदल गई, पाकिस्तान बना और WWII खत्म हुआ

शुक्रवार, 14 अगस्त 2026
Red Alert,

भारी बारिश Alert: IMD ने जारी किया मौसम चेतावनी, इन राज्यों में Red Alert, जानें अगले 2 हफ्ते का हाल

शुक्रवार, 14 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 14

Breaking News Live Updates 14 अगस्त 2026: Independence Day Eve, हर खबर सबसे पहले

शुक्रवार, 14 अगस्त 2026
Today Horoscope 14 August 2026

आज का राशिफल 14 August 2026: सभी 12 राशियों का पूरा भविष्यफल, जानें आपका दिन कैसा रहेगा

शुक्रवार, 14 अगस्त 2026

सुप्रीम कोर्ट के जरिए ईश्वर का इशारा है कि देश में जो चल रहा है, उसमें बदलाव आना जरूरी है- सौरभ भारद्वाज

वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पीएमएलए जैसे मामले में केंद्र की भाजपा सरकार अपनी पूरी मशीनरी लगाकर एक मुख्यमंत्री को जेल में रखना चाह रही थी। ऐसे मामले में जहां पर कई महीनों तक लोगों को जेल में रखा गया है, ऐसे में सीएम अरविंद केजरीवाल को 40 दिन में अंतरिम जमानत मिलना किसी चमत्कार से कम नहीं है। यह सुप्रीम कोर्ट के माध्यम से ईश्वर का इशारा है कि देश में जो चल रहा है उसमें बदलाव आना जरूरी है। यह अपने भक्त अरविंद केजरीवाल जी के लिए बजरंगबली हनुमान जी का आशीर्वाद है। एक चमत्कार की तरह आज वह जेल से बाहर आएंगे। यह कोई साधारण बात नहीं है, इसका बड़ा मकसद है। अरविंद केजरीवाल जी एक बड़े मकसद के लिए जेल से बाहर आ रहे हैं। अरविंद केजरीवाल की रिहाई के साथ देश में बड़े बदलाव दिखने लगेंगे।

संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए सभी देशवासियों को आगे आना चाहिए- प्रियंका कक्कड़

प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि हम देश में लोकतंत्र को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के आभारी है। सीएम अरविंद केजरीवाल को बहुत ही असाधारण परिस्थितियों में यह अंतरिम जमानत मिली है। जिस तरह से उनपर पीएमएलए जैसे संगीन कानून लगाए गए थे, इसका मकसद सिर्फ भाजपाइयों की बयानबाजी के आधार पर अरविंद केजरीवाल को लोकसभा चुनाव से बाहर जेल में रखना था। यह संविधान को बचाने का आखिरी मौका है। देश के सभी नागरिकों को संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए आगे आना चाहिए।

देश में पहली बार चुनाव की घोषणा होने के बाद एक राष्ट्रीय पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक को जेल में डाल दिया गया- जस्मीन शाह

वहीं, जस्मीन शाह ने कहा कि जिस पल का इंतजार न केवल आम आदमी पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओं को था, बल्कि देश के करोड़ो लोगों को था कि अरविंद केजरीवाल जो इस देश की राजनीति को ईमानदार राजनीति के रास्ते पर लेकर गए हैं, वो जेल से कब रिहा होंगे। ये पल आज आ गया है। यह ‘सत्यमेव जयते’ का सबसे सटीक उदाहरण है। हम शुरुआत से कह रहे थे कि झूठ के पुलिंदे पर दो साल से एक फर्जी केस को खड़ा करने की कोशिश की जा रही है। देश के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ, जब एक नई राजनीतिक जिसे खुद बीजेपी सुपारी जितनी पार्टी कहती है, उसके खिलाफ इतना बड़ा राजनीतिक षड़यंत्र किया गया हो। आपने देश की ईडी, सीबीआई और आईटी सबकुछ आम आदमी पार्टी के पीछे छोड़ दिया।

जस्मीन शाह ने आगे कहा कि देश में यह भी पहली बार देखने को मिला है, जब चुनाव की घोषणा के बाद एक राष्ट्रीय पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक को जेल में डाल दिया हो। लेकिन बीजेपी कहती है कि कानून व्यवस्था पर भरोसा रखिए। आम आदमी पार्टी पहले से ही कहती आ रही है कि हमे देश की कानून व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। आज सुप्रीम कोर्ट का यह बड़ा ऐतिहासिक फैसला है। यह इस बात का संकेत है कि कहीं न कहीं इस देश के लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ हो रहा है। आज से सही मायने में 2024 का लोकसभा चुनाव शुरु होगा। देश की जनता जाग जाएगी और इंडिया गठबंधन को विजयी बनाएगी।

सुनीता केजरीवाल ने बताया लोकतंत्र की जीत

सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आने के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने खुशी व्यक्त करते हुए एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने इसे लोकतंत्र की जीत बताते हुए पोस्ट कर कहा, ‘‘हनुमान जी की जय। ये लोकतंत्र की जीत है। लाखों-करोड़ों लोगों की दुआओं और आशीर्वाद का फल है। सभी को कोटि कोटि धन्यवाद।

केजरीवाल की सोच के साथ आगे बढ़ेंगे- भगवंत मान

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने भी एक्स पर पोस्ट कर कहा कि उच्चतम न्यायालय का धन्यवाद। अब हम लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई को और शिद्दत के साथ लड़ेंगे। अरविंद केजरीवाल एक व्यक्ति नहीं एक सोच है…और अब इस सोच को और तेज़ी के साथ आगे लेकर बढ़ेंगे। इंकलाब जिंदाबाद।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

अरविंद केजरीवाल की जमानत पर आप नेताओं ने पार्टी कार्यालय में मनाया जश्न

Next Post

Pawan Singh: भोजपुरी स्‍टार के पास करोड़ों की संपत्ति, मुंबई में 4 फ्लैट,

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

History

14 August in History: जब दुनिया बदल गई, पाकिस्तान बना और WWII खत्म हुआ

शुक्रवार, 14 अगस्त 2026
Red Alert,

भारी बारिश Alert: IMD ने जारी किया मौसम चेतावनी, इन राज्यों में Red Alert, जानें अगले 2 हफ्ते का हाल

शुक्रवार, 14 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 14

Breaking News Live Updates 14 अगस्त 2026: Independence Day Eve, हर खबर सबसे पहले

शुक्रवार, 14 अगस्त 2026
Today Horoscope 14 August 2026

आज का राशिफल 14 August 2026: सभी 12 राशियों का पूरा भविष्यफल, जानें आपका दिन कैसा रहेगा

शुक्रवार, 14 अगस्त 2026
Sickle Cell & Thalassemia Crisis

Sickle Cell & Thalassemia Crisis: भारत में हर साल 90,000 बच्चे जन्मजात रक्त रोग के साथ पैदा होते हैं, क्यों?

गुरूवार, 13 अगस्त 2026
Parliament Monsoon Session Ends

Parliament Monsoon Session Ends: विवाद में खत्म हुआ संसद का मानसून सत्र, कौन है जिम्मेदार?

गुरूवार, 13 अगस्त 2026
Next Post
cliQ India Hindi

Pawan Singh: भोजपुरी स्‍टार के पास करोड़ों की संपत्ति, मुंबई में 4 फ्लैट,

सर्जिकल स्ट्राइक

'सर्जिकल स्ट्राइक हुआ भी या नहीं...' सेना की कार्रवाई पर रेवंत रेड्डी ने उठाए सवाल,

सर्जिकल स्ट्राइक

Kuwait Political Crisis : संसद भंग और संविधान सस्पेंड...इस अमीर मुस्लिम देश में एक शख्स ने ही पलट दी पूरी सत्ता

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।