LIVE | ...
रविवार, 11 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - Bhagwant Mann ने फिरोजपुर लोकसभा क्षेत्र में किया चुनाव प्रचार

Bhagwant Mann ने फिरोजपुर लोकसभा क्षेत्र में किया चुनाव प्रचार

विशाल जनसभा कर लोगों से आप उम्मीदवार जगदीप सिंह काका बराड़ को जीताने की अपील की

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 7 मई 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, पंजाब, सियासत
A A
0
Bhagwant Mann
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

-भगवंत मान ने कहा, 4 जून को विरोधियों के मुंह बंद करके 13-0 करो, उसके बाद आप लोगों की सरकार व संगठन में होगी जिम्मेवारी और पंजाब को बनाएंगे ‘सोने की चिड़िया’

-भगवंत मान ने कहा- 2022 में आप लोगों ने बड़े-बड़े किले तोड़ दिए, इस बार फिरोजपुर में अकाली दल का किला भी ध्वस्त करना है

-सुखबीर बादल पर बोला हमला, कहा – वह महल में रहने वाले लोग हैं, टेम्परेचर पूछकर बाहर निकलते हैं, उन्हें आम लोगों के दुख दर्द का क्या पता?

-भगवंत मान ने कहा, फिरोजपुर के किसानों को नरमे की खेती के लिए हर हाल में 10 अप्रैल तक मिलना शुरू हो जाएगा नहरी पानी

-मैं आप लोगों की मजबूरी को आगामी 6 से 7 महीने में मर्जी में बदल दूंगा, यह आपका फैसला होगा कि इलाज और पढ़ाई सरकारी में करवाना है या प्राईवेट में – भगवंत मान

-पहले अकाली दल की सरकार ने पंजाब की कई संपत्तियों समेत थर्मल प्लांट बेच दिए, वहीं आज पंजाब के एक ईमानदार मुख्यमंत्री भगवंत मान जी है, जिन्होंने पंजाब को थर्मल प्लांट खरीद कर दिया- काका बराड़

चंडीगढ़, 7 मई (The News Air) मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को फिरोजपुर लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार किया। यहां उन्होंने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया और लोगों से आप उम्मीदवार जगदीप सिंह काका बराड़ को भारी बहुमत से जीताने की अपील की।

यह भी पढे़ं 👇

Youth Run Punjab 2026

Youth Run Punjab 2026: नशों के खिलाफ अमृतसर में दौड़े हजारों युवा, बड़ा संदेश

रविवार, 11 अक्टूबर 2026
Punjab Illegal Mining

Punjab Illegal Mining: रात के अंधेरे में मान सरकार का बड़ा एक्शन, 5 गिरफ्तार

रविवार, 11 अक्टूबर 2026
Rice Price Hike

Rice Price Hike: चावल ₹100 किलो होने वाला? आपकी थाली पर बड़ा संकट

रविवार, 11 अक्टूबर 2026
EPFO UPI PF Withdrawal

EPFO UPI PF Withdrawal: सिर्फ UPI पिन डालो, मिनटों में खाते में पैसा

रविवार, 11 अक्टूबर 2026

लोगों को संबोधित करते हुए मान ने कहा कि आपका प्यार और सम्मान मुझे कभी थकने नहीं देता। उन्होंने कहा कि मैं भी आपमें से ही एक हूं। गांव में रहा हूं और अभी भी गांव से जुड़ा हूं। इसलिए आपके दुख दर्द को समझता हूं। महलों में रहने वालों को गांव के लोगों के बारे क्या पता होगा!

मान ने सुखबीर बादल पर हमला बोला और कहा कि वह एसी में रहने वाले लोग हैं। टेम्परेचर पूछकर बाहर निकलते हैं। जब बाहर का टेम्परेचर 30-32° होता है तब वह दो घंटे के लिए अपनी पंजाब बचाओ यात्रा निकालते हैं। मैंने आजतक उन्हें संसद में नहीं देखा। ऐसे लोग आम लोगों के दुख दर्द को क्या समझेंगे!

उन्होंने कहा कि सुखबीर बादल ने सत्ता में रहते हुए पंजाब को लूटा और नौजवान पीढ़ियों को बर्बाद कर दिया। वहीं अपने लिए पहाड़ों में सुख विलास होटल बना लिया, जिसका एक रात का किराया सात लाख रुपए है। उस होटल के प्रत्येक कमरे के साथ एक निजी पूल है। मान ने कहा कि मैं उस जमीन को बादल परिवार से मुक्त कराउंगा और उसपर पंजाब सरकार का कब्जा करवाउंगा। फिर उसे स्कूल में बदल देंगे और वह स्कूल प्रत्येक कक्षा में एक पूल वाला पहला स्कूल होगा।

उन्होंने कहा कि पंजाब के जो बड़े और खानदानी राजनेता हैं उन्हें इस बात का बहुत दुख है कि आम घरों के लोग विधायक मंत्री और मुख्यमंत्री कैसे बन गए? येलोग सत्ता को अपनी खानदानी संपत्ति समझते थे। मान ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि 2022 विधानसभा चुनाव में आपने बड़े-बड़े किले तोड़ दिए। इस बार फिरोजपुर का किला भी ध्वस्त कर देना है।

मान ने बादल परिवार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बादल परिवार के सारे लोग चुनाव हार चुके हैं। सिर्फ हरसिमरत कौर बादल ही बाकी है। इस चुनाव में हरसिमरत कौर का बठिंडा से जमानत जब्त होने वाला है। उसके बाद बादल परिवार में सब हारे हुए हो जाएंगे, फिर वेलोग आपस में एक दूसरे पर इस बात के लिए दोषारोपण नहीं करेंगे कि ‘तू हार गया’ क्योंकि सभी हारे होंगे।

फिरोजपुर के किसानों की समस्या पर बोलते हुए मान ने कहा कि मैंने फिरोजपुर के किसानों और अफसरों के साथ मीटिंग की। उन्होंने बताया कि नरमा की खेती के लिए हमें नहरी पानी चाहिए। मैंने उसी समय अफसरों को आदेश दिया और कहा कि इन्हें हर हाल में 10 अप्रैल तक नहर का पानी मिलना चाहिए। इसके अलावा ये भी कहा कि सभी किसानों को दिन में ही पर्याप्त बिजली मुहैया कराई जाए। मुझे इस बात की बेहद खुशी है कि मेरा यह वादा पूरा हुआ है।

उन्होंने कहा कि पिछले वित्त मंत्री मनप्रीत बादल हमेशा बोलते थे कि खजाना खाली है। हमने आज तक यह नहीं कहा। हमारा खजाना भी बढ़ रहा है और हमने पिछले दो सालों में 43000 सरकारी नौकरियां दी। 829 आम आदमी क्लिनिक बनाएं जिसमें दो करोड़ लोगों के इलाज हो चुके हैं। स्कूल ऑफ एमीनेंस खोलें जिसके कारण आज सरकारी स्कूलों का 98 प्रतिशत रिजल्ट हुआ है। वहीं इस साल करीब ढाई लाख बच्चों ने प्राइवेट स्कूलों से नाम कटवा कर सरकारी स्कूलों में अपना नामांकन करवाया है।

उन्होंने कहा कि मैं आपकी मजबूरी को मर्जी में बदलना चाहता हूं। आज प्राइवेट स्कूलों में अपने बच्चों को पढ़ाना और प्राइवेट अस्पतालों में इलाज करवाना आपकी मजबूरी है क्योकि सरकारी स्कूलों और अस्पतालों पर अभी आपका भरोसा नहीं है। आने वाले दोनों में मैं सरकारी स्कूलों और अस्पतालों को इतना बेहतरीन बना दूंगा कि प्राइवेट स्कूल और अस्पताल चुनना आपकी मर्जी होगी, मजबूरी नहीं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद मैं आज तक एक रुपए का भी भ्रष्टाचार नहीं किया है क्योंकि राजनीति में मैं पैसे कमाने नहीं आया हूं। पैसे कमाने वाला रास्ता तो मैं छोड़ कर आया हूं। मुझे हमेशा लगता था कि ये अकाली कांग्रेस वाले पंजाब को लूट रहे हैं। हमें पंजाब के लोगों को इनसे बचाना चाहिए। फिर मैंने राजनीति का रास्ता चुना।

मान ने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी भरोसा दिया और कहा कि आपने अपना तेल फूंक कर मेरे गाड़ी के पीछे अपनी गाड़ी घुमाई है। मैं आपकी भावनाओं को समझता हूं। इसके लिए आपको बोलना नहीं पड़ेगा। 4 जून के बाद आपको बिना बोले संगठन और सरकार में योग्यता के अनुसार जगह मिलेगी। उन्होंने कहा कि अभी तक हमने सरकार के सारे बोर्ड के चेयरमैन भी अपने आम कार्यकर्ताओं को ही बनाया है।

सभा को संबोधित करते हुए फिरोजपुर में आप उम्मीदवार जगदीप सिंह काका बराड़ ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और जनसभा में आए सभी लोगों का धन्यवाद किया और कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब के लोगों के विकास के लिए सरकारी संस्थाओं को बेहद मजबूत बनाया है। मान सरकार ने वेरका मार्कफेड और सुगरफेड जैसी संस्थाओं को फंड देकर उसे आर्थिक तंगी से बाहर निकाला और उसका विस्तार किया। इसी कारण आज वेरका का प्रोडक्ट सिर्फ पंजाब में ही नहीं पंजाब के बाहर भी कई राज्यों में बिक रहा है। उम्मीदवार काका बराड़ ने कहा कि पहले अकाली दल की सरकार ने पंजाब की कई संपत्तियों समेत थर्मल प्लांट बेच दिए, वहीं आज पंजाब के पास एक ईमानदार मुख्यमंत्री भगवंत मान जी है, जिन्होंने पंजाब को थर्मल प्लांट खरीद कर दिया।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

पंजाब की मंडियों में अब तक पहुंचे गेहूं की हुई 100 प्रतिशत खरीद : हरचंद सिंह बरसट

Next Post

पंजाब के 13 लोक सभा हलकों में कुल 2.14 करोड़ वोटरः सिबिन सी

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Youth Run Punjab 2026

Youth Run Punjab 2026: नशों के खिलाफ अमृतसर में दौड़े हजारों युवा, बड़ा संदेश

रविवार, 11 अक्टूबर 2026
Punjab Illegal Mining

Punjab Illegal Mining: रात के अंधेरे में मान सरकार का बड़ा एक्शन, 5 गिरफ्तार

रविवार, 11 अक्टूबर 2026
Rice Price Hike

Rice Price Hike: चावल ₹100 किलो होने वाला? आपकी थाली पर बड़ा संकट

रविवार, 11 अक्टूबर 2026
EPFO UPI PF Withdrawal

EPFO UPI PF Withdrawal: सिर्फ UPI पिन डालो, मिनटों में खाते में पैसा

रविवार, 11 अक्टूबर 2026
EPFO New Rule

EPFO New Rule: Form 15G-15H बंद! PF पर 10% TDS बचाने का नया तरीका

रविवार, 11 अक्टूबर 2026
LPU Student Death

LPU Student Death: 21 साला छात्र की PG में मिली लाश, सन्नाटा

रविवार, 11 अक्टूबर 2026
Next Post
सिबिन सी ने आज़ाद और निष्पक्ष मतदान यकीनी बनाने की वचनबद्धता जतायी

पंजाब के 13 लोक सभा हलकों में कुल 2.14 करोड़ वोटरः सिबिन सी

bhagwant mann

भगवंत मान ने कहा : बस एक बठिंडा वाला कील ही बचा है, इस बार इसको भी निकाल दीजिए

BCCI

अंपायर से बहस करना सैमसन को पड़ा महंगा, BCCI ने ठोका जुर्माना

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।