शनिवार, 9 मई 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - नई दिल्ली - दिल्ली सरकार के कामों पर चिट्ठी लिखकर रोज़ उपदेश देने वाले LG अपने कामों में फेल रहे हैं – सौरभ भारद्वाज

दिल्ली सरकार के कामों पर चिट्ठी लिखकर रोज़ उपदेश देने वाले LG अपने कामों में फेल रहे हैं – सौरभ भारद्वाज

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 7 मई 2024
in नई दिल्ली, NEWS-TICKER
A A
0
AAP
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 7 मई (The News Air) पार्टी मुख्यालय में हुई एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, कि बीते कुछ दिनों से यह देखा जा रहा है, कि दिल्ली में बड़ी ही खतरनाक किस्म की वारदातें हो रही हैं और दिल्ली की क़ानून व्यवस्था हालात बद से बदतर होती जा रही हैं I उन्होंने कहा कि दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था पिछले कुछ महीनो से लगभग चौपट सी हो गई है I NCRB का डाटा यदि देखा जाए तो इस समय पूरे देश में दिल्ली में क्राइम रेट सबसे उच्च स्तर पर है I उन्होंने कहा कि NCRB के आँकड़ों के मुताबिक आज दिल्ली में एक लाख की आबादी पर लगभग 1832 वारदातें हो रही हैं, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह औसत लगभग 258 वारदातें प्रति एक लाख हैं I उन्होंने कहा कि दिल्ली में आपराधिक मामलों की औसत देश की वारदातों की तुलना में 7 गुना अधिक है । साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा कि लगभग 1189 अपराधी मामले प्रतिदिन दिल्ली में रजिस्टर हो रहे हैं I

बीते कल दिल्ली में हुई कुछ भयावह घटनाओं का उदाहरण देते हुए सौरभ भारद्वाज ने कहा, कि कल एक वीडियो सामने आया जिसमें यह देखा गया, कि जाफराबाद इलाके में एक हत्या केस के गवाह को पांच व्यक्तियों ने दिनदहाड़े पब्लिक के सामने चाकू से गोद डाला । उसको क़रीब पचास जगह चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी गई I इसी प्रकार दिल्ली के आरके पुरम जैसे वीआईपी इलाके में एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर ने किराए को लेकर हुई कहा सुनी के मामले में सीमा सुरक्षा बल के एक जवान को धारदार हथियार से गला रेत कर मार डाला I ऐसे ही तिलक नगर इलाके में एक कार शोरूम के मालिक से 5 करोड रुपए रंगदारी मांगी जाती है और डराने के लिए कार शोरूम के बाहर पांच राउंड फायरिंग की गई I उन्होंने बताया कि आज ही की खबर है की एक व्यक्ति की हत्या करके शव को नहर में फेंका I

सुरक्षा व्यवस्था के मुद्दे पर बेहद ही गंभीर बात बताते हुए सौरभ भारद्वाज ने कहा, कि यदि इन तमाम मामलों में चार्ज शीट की बात की जाए तो जितने मुकदमे दर्ज होते हैं मात्र 30% मुकदमों में ही चार्ज शीट हो पाती है I उन्होंने कहा कि कुल मुकदमों के मात्र 30% मामलों में ही चार्ज शीट हो पाती है और उन्होंने कहा कि जब 70% मामले कोर्ट तक पहुंच ही नहीं रहे हैं तो अपराधियों को सजा कैसे मिलेगी और पीड़ितों को न्याय कैसे मिलेगा ? उन्होंने कहा कि इस प्रकार से तो अपराधियों के हौसले और अधिक बुलंद होंगे तथा अपराध और अधिक बढ़ेगा I सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली में बढ़ते आपराधिक मामले दिल्ली के उपराज्यपाल महोदय विनय सक्सेना जी की प्रत्यक्ष रूप से असफलता का प्रमाण है I उन्होंने कहा कि दिल्ली के उपराज्यपाल महोदय के पास केवल दो ही काम है पहला दिल्ली पुलिस और दूसरा डीडीए I उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल विनय सक्सेना जी ने दिल्ली की पुलिस व्यवस्था को चौपट कर दिया है I

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

शनिवार, 9 मई 2026
Breaking News Live Updates 9 May 2026

Breaking News Live Updates 9 May 2026: Big Headlines, हर अपडेट सबसे पहले

शनिवार, 9 मई 2026
IMD Weather Forecast

IMD Weather Forecast: आने वाले 2 हफ्तों में बदलेगा मौसम का मिजाज, जारी हुआ बड़ा अलर्ट

शनिवार, 9 मई 2026
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 9 May 2026: शनिवार को इन राशियों पर बरसेगी कृपा, जानें आपका भाग्य

शनिवार, 9 मई 2026

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली के उपराज्यपाल महोदय विनय सक्सेना एक स्कूल के प्रिंसिपल की भांति दिल्ली सरकार के मंत्रियों को चिट्ठियां लिख लिख कर उनके कामकाज पर उपदेश देते हैं। अफ़सरों के माध्यम से सरकार के काम में रुकावटें डाल कर केवल और केवल दिल्ली सरकार के कामों को बाधित करने का कार्य कर रहे हैं, परंतु जो उनके अपने कार्य हैं, दिल्ली की कानून व्यवस्था को सुव्यवस्थित करना और डीडीए विभाग को सुचारू रूप से चलाना, वह अपने खुद के कर्तव्यों में विफल साबित हो रहे हैं I सौरभ भारद्वाज ने बताया कि 2014 में जब केंद्र में भाजपा की सरकार आई उस समय दिल्ली पुलिस में लगभग 5500 पद खाली थे, आज यह रिक्त स्थान बढ़कर लगभग 13000 हो गए हैं I उन्होंने कहा कि पुलिस के पास व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए पर्याप्त लोग ही नहीं है I उन्होंने कहा एक तो पहले ही पुलिस महकमें के पास पुलिस कर्मचारियों की कमी है और उस पर भी केंद्र सरकार ने पुलिस विभाग का बजट साढे चार प्रतिशत और घटा दिया है I सौरभ भारद्वाज ने कहा कि इस प्रकार तो अपराध की संख्या पर लगाम नहीं लगेगा बल्कि अपराध और अधिक बढ़ते जाएंगे I

महिलाओं से जुड़े अपराधों पर बात करते हुए सौरभ भारद्वाज ने कहा, कि देश के बड़े शहरों में जो महिलाओं के प्रति अपराध देखे जा रहे हैं, उनका लगभग 30% अपराध के मामले केवल दिल्ली शहर में हो रहे हैं और यही नहीं पिछले तीन सालों से दिल्ली में अपराध की घटनाएं अन्य राज्यों के मुकाबले उच्च स्तर पर हैं I उन्होंने कहा कि आज दिल्ली में 14466 केस महिलाओं के साथ हो रही आपराधिक घटनाओं के आ रहे हैं I जो कि 19 राज्यों का क़रीब 30% है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के प्रति इतनी अधिक आपराधिक घटनाएं होने के बावजूद भी दिल्ली के उपराज्यपाल महोदय ने दो ऐसे काम किये जिसकी वजह से व्यवस्था सुधरने की बजाय और बद से बदतर होती चली गई I उन्होंने बताया कि पहला काम उपराज्यपाल महोदय ने दिल्ली की बसों में से महिलाओं की सुरक्षा के लिए लगाए गए 8 हजार बस मार्शलों को हटाने का किया, और दूसरा काम उपराज्यपाल महोदय ने दिल्ली महिला आयोग में महिलाओं की मदद के लिए जारी की गई हेल्पलाइन नंबर 181 को ठप्प करने की कोशिश कर रहे हैं। लगभग 223 कर्मचारियों को हटा कर महिला आयोग को चौपट कर दिया I उपराज्यपाल महोदय दिल्ली सरकार के विभागों के काम में तो टांग अड़ा रहे हैं, दिल्ली सरकार पर तो उंगली उठा रहे हैं, परंतु खुद के अधीन आने वाला कार्य, दिल्ली की कानून व्यवस्था दिन-ब-दिन बदतर होती जा रही है I उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल महोदय भ्रष्टाचार पर बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, परंतु आज दिल्ली पुलिस विभाग की जांच कर लीजिए दिल्ली में पुलिस विभाग के अंदर भ्रष्टाचार पिछले दो सालों में बहुत अधिक बढ़ा है I सौरभ भारद्वाज ने कहा, कि पिछले 2 सालों में दिल्ली के अंदर आपराधिक घटनाएं बढ़ी हैं, दिल्ली पुलिस में रिक्त स्थान बढ़े हैं, दिल्ली में भ्रष्टाचार बढ़ा है, परंतु उपराज्यपाल महोदय अपना कार्य करने की बजाय दिल्ली की चुनी हुई सरकार के कामों में टांग अड़ा रहे हैं I सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मैं मीडिया के माध्यम से दिल्ली के उपराज्यपाल महोदय विनय सक्सेना जी से यह अनुरोध करना चाहता हूं, कि वह अपने विभागों पर ध्यान दें I जो उनको जिम्मेदारियां मिली हैं, अपनी जिम्मेदारियां को सही तरीके से निभाएं और हमें अपना काम करने दें I

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

रायबरेली या वायनाड, राहुल गांधी के चुनाव का एक मौन किंतु महत्वपूर्ण सवाल

Next Post

पंजाब की मंडियों में अब तक पहुंचे गेहूं की हुई 100 प्रतिशत खरीद : हरचंद सिंह बरसट

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

शनिवार, 9 मई 2026
Breaking News Live Updates 9 May 2026

Breaking News Live Updates 9 May 2026: Big Headlines, हर अपडेट सबसे पहले

शनिवार, 9 मई 2026
IMD Weather Forecast

IMD Weather Forecast: आने वाले 2 हफ्तों में बदलेगा मौसम का मिजाज, जारी हुआ बड़ा अलर्ट

शनिवार, 9 मई 2026
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 9 May 2026: शनिवार को इन राशियों पर बरसेगी कृपा, जानें आपका भाग्य

शनिवार, 9 मई 2026
Milk check

पंजाब में Milk की Quality Check: 2 दिन में 200 Samples लिए गए, मिलावट करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

शुक्रवार, 8 मई 2026
E-Sanction System

पंजाब में लॉन्च हुआ डिजिटल E-Sanction System, दस्ती मंजूरी का युग खत्म, ₹50 करोड़ का प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद

शुक्रवार, 8 मई 2026
Next Post
Harchand Singh Barsat

पंजाब की मंडियों में अब तक पहुंचे गेहूं की हुई 100 प्रतिशत खरीद : हरचंद सिंह बरसट

Bhagwant Mann

Bhagwant Mann ने फिरोजपुर लोकसभा क्षेत्र में किया चुनाव प्रचार

सिबिन सी ने आज़ाद और निष्पक्ष मतदान यकीनी बनाने की वचनबद्धता जतायी

पंजाब के 13 लोक सभा हलकों में कुल 2.14 करोड़ वोटरः सिबिन सी

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।