शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - 712 करोड़ के चाइनीज फ्रॉड का भंडाफोड़, आतंकी संगठन हिजबुल्लाह से भी कनेक्शन

712 करोड़ के चाइनीज फ्रॉड का भंडाफोड़, आतंकी संगठन हिजबुल्लाह से भी कनेक्शन

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 24 जुलाई 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
हैदराबाद: 712 करोड़ के चाइनीज फ्रॉड का भंडाफोड़, आतंकी संगठन हिजबुल्लाह से भी कनेक्शन
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

हैदराबाद पुलिस के मुताबिक, लोगों को रिव्यू करने के बहाने कमाई का लालच देकर ठगा जाता था. मामले में देशभर से 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें से 4 लोगों को हैदराबाद से, 3 लोगों को मुंबई और 2 लोगों को अहमदाबाद से गिरफ्तार किया गया है. ये सभी चाइनीज हैंडलर्स के इशारे पर काम करते थे. हैदराबाद पुलिस कमिश्नर सीवी आनंद ने NDTV को बताया, ”हम इस बारे में केंद्रीय एजेंसियों को सचेत कर रहे हैं. केंद्रीय गृह मंत्रालय की साइबर क्राइम यूनिट को सारी डिटेल दे दी गई है. पुलिस इस मामले में 6 और आरोपियों की तलाश कर रही है.”

साइबर क्राइम पुलिस ने दर्ज किया मामला

साइबर क्राइम पुलिस ने हैदराबाद के एक व्यक्ति की शिकायत पर मामला दर्ज किया था. इसकी जांच के दौरान ही पूरा मामला सामने आया. उस व्यक्ति को टेलीग्राम पर रिव्यू करने की पार्ट टाइम जॉब ऑफर हुई थी. उसने भरोसा कर एक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कर लिया. शुरुआत में उससे हजार रुपये इन्वेस्ट कराए गए. साथ ही चीजों को रेटिंग देने का आसान काम दिया गया. इस काम में उसे 800 रुपये का फायदा हुआ. इसके बाद व्यक्ति ने 25 हजार रुपये इन्वेस्ट किए. इसमें 20 हजार रुपये का फायदा हुआ. हालांकि, उसे ये रुपये निकालने की परमिशन नहीं मिली.

कमाई का लालच देकर कराते थे इंवेस्ट

बाद में ज्यादा कमाई का लालच देकर उससे और ज्यादा रुपये इन्वेस्ट कराए गए, लेकिन ये रुपये वापस नहीं मिले. इस तरह व्यक्ति के साथ 28 लाख रुपये की ठगी हो गई. ये गैंग इसी तरह लोगों से ठगी किया करता था. ठगी के लिए लोगों को आसान काम करने को कहा जाता था. मसलन यूट्यूब वीडियो लाइक करना या गूगल पर रिव्यू लिखना.

यह भी पढे़ं 👇

Punjab Sports Stadiums

Punjab Sports Stadiums: 6,000 नए स्टेडियम बनेंगे, नशों से खेल मैदानों तक युवाओं को ले जाएगी मान सरकार: चीमा

शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026
Partap Singh Bajwa

Punjab DA Pending: बाजवा बोले, CM-मंत्रियों-IAS-IPS की तनख्वाहें रोको जब तक बकाया DA जारी न हो

शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026
CM Mann

Mathura Boat Accident Jagraon: मथुरा में श्रद्धालुओं की मौत पर CM मान ने जताया गहरा दुख

शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026
Punjab Free Electricity

Bhagwant Mann Akali Dal: लोगों की अदालत में हार चुका अकाली दल अब परमात्मा की अदालत में भी हारेगा: CM मान

शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026

28 लाख रुपये 6 बैंक अकाउंट्स में किए थे ट्रांसफर

जांच में पुलिस को पता चला कि ये 28 लाख रुपये 6 बैंक अकाउंट्स में ट्रांसफर किए गए थे. यहां से ये रकम अलग-अलग भारतीय बैंक अकाउंट्स में ट्रांसफर हुई और फिर दुबई भेजी गई. इन रुपयों से वहां क्रिप्टोकरेंसी खरीदी गई. जांच के दौरान अधिकारियों को 48 बैंक अकाउंट मिले, जो शेल कंपनियों के नाम पर खोले गए थे. उस वक्त एजेंसी का मानना ​​था कि यह धोखाधड़ी 584 करोड़ रुपये की थी. आगे की जांच से पता चला कि घोटालेबाजों ने 128 करोड़ रुपये और ठगे थे. घोटाले में कुल 113 भारतीय बैंक अकाउंट का इस्तेमाल किया गया था.

क्रिप्टोकरेंसी में बदले जाते थे पैसे

पैसा कई खातों के माध्यम से ट्रांसफर किया गया और क्रिप्टोकरेंसी में बदल दिया गया. इसके बाद इसे दुबई के रास्ते चीन भेजा गया. एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “जो अकाउंट भारत में भारतीय सिम कार्ड का इस्तेमाल कर खोले गए थे. उन्हें बाद में दुबई में रिमोट से ऑपरेट किया गया. जालसाज चीनी ऑपरेटरों के संपर्क में थे, जो घोटाले के मास्टरमाइंड हैं.”

कंपनी किसी के नाम की नंबर किसी और का

ऐसा ही एक अकाउंट हैदराबाद स्थित राधिका मार्केटिंग कंपनी के नाम पर था और मुनव्वर नाम के एक व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड फोन नंबर से जुड़ा था, जो शहर का ही रहने वाला है. मुनव्वर तीन सहयोगियों- अरुल दास, शाह सुमैर और समीर खान के साथ लखनऊ गए थे. उन्होंने 33 शेल कंपनियों के 65 अकाउंट खोले. उन्हें हर अकाउंट के लिए 2 लाख रुपये का पेमेंट किया गया और पुलिस द्वारा मुनव्वर का पता लगाने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.

तीन आरोपियों की हुई पहचान

उन्होंने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि अकाउंट घोटाले में शामिल तीन अन्य लोगों के निर्देश पर खोले गए थे, जिनकी पहचान मनीष, विकास और राजेश के रूप में की गई है. पुलिस इन लोगों की तलाश कर रही है.

चीनी मास्टरमाइंड करते थे 65 अकाउंट को ऑपरेट

65 अकाउंट का इस्तेमाल चीनी मास्टरमाइंड – केविन जून, ली लू लैंगझोउ और शाशा द्वारा किया गया. इसके जरिए 128 करोड़ रुपये से अधिक की रकम ट्रांसफर की गई. पुलिस अधिकारी ने कहा कि मुंबई से भी तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास दुबई स्थित कम से कम छह लोगों के बारे में जानकारी है, जो इस घोटाले में शामिल थे. पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

SECR Recruitment 2023: रेलवे में निकली है 1 हजार से भी ज्यादा पदों पर वैकेंसी, कर सकते है आवेदन

Next Post

Tamil Nadu के शिवकाशी में माचिस की फैक्ट्री में जबरदस्त विस्फोट

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Punjab Sports Stadiums

Punjab Sports Stadiums: 6,000 नए स्टेडियम बनेंगे, नशों से खेल मैदानों तक युवाओं को ले जाएगी मान सरकार: चीमा

शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026
Partap Singh Bajwa

Punjab DA Pending: बाजवा बोले, CM-मंत्रियों-IAS-IPS की तनख्वाहें रोको जब तक बकाया DA जारी न हो

शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026
CM Mann

Mathura Boat Accident Jagraon: मथुरा में श्रद्धालुओं की मौत पर CM मान ने जताया गहरा दुख

शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026
Punjab Free Electricity

Bhagwant Mann Akali Dal: लोगों की अदालत में हार चुका अकाली दल अब परमात्मा की अदालत में भी हारेगा: CM मान

शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026
Gangstran Te Vaar

Gangstran Te Vaar Day 80: पंजाब पुलिस की 449 जगहों पर छापेमारी, 262 गिरफ्तार, कुल आंकड़ा 20,156 पहुंचा

शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026
Gurmeet Singh Khudian

Punjab SKOCH Award: पराली जलाने में 94% की गिरावट, पंजाब को मिला राष्ट्रीय SKOCH Silver Award

शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026
Next Post
Tamil Nadu | तमिलनाडु के शिवकाशी में माचिस की फैक्ट्री में जबरदस्त विस्फोट, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद

Tamil Nadu के शिवकाशी में माचिस की फैक्ट्री में जबरदस्त विस्फोट

ITR-4 Filing

ITR-4 Filing: जानिए किसे इस टैक्स-फाइलिंग फॉर्म का इस्तेमाल करना है और किसे नहीं

अंतरिक्ष में जिंदा मछली भेजेगा चीन, आखिर करना क्‍या चाहता है? जानें

अंतरिक्ष में जिंदा मछली भेजेगा चीन, आखिर करना क्‍या चाहता है? जानें

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।