70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स के विनर की लिस्ट की घोषणा कर दी गई है. शुक्रवार को नई दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में ये इवेंट रखा गया, जहां विनर के नाम का ऐलान किया गया. इस बार नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में साउथ का काफी जलवा देखने को मिल रहा है. जिन भी फिल्मों, स्टार्स और डायरेक्टर के नाम का ऐलान किया जाएगा, उन्हें देश के राष्ट्रपति के हाथों पुरस्कार दिया जाएगा.
नेशल अवॉर्ड्स में दिखा साउथ का जलवा
70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स के विनर के नाम का ऐलान कर दिया गया है. इस बार नेशनल अवार्ड में साउथ का जलवा देखने को मिल रहा है. बेस्ट एक्टर से लेकर बेस्ट फिल्म भी साउथ सिनेमा की ही है. इतना ही नहीं साउथ ने कई और कैटेगरी में भी जीत हासिल की है. एआर रहमान ने साउथ की ‘पोन्नियिन सेलवन:1’ के लिए बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर का अवॉर्ड जीता है.
विनर के नामों की लिस्ट : –
- बेस्ट फीचर फिल्म – अट्टम
- बेस्ट एक्ट्रेस – ऋषभ शेट्टी
- बेस्ट एक्ट्रेस – नित्या मेनन और मानसी पारेख
- बेस्ट डायरेक्टर – सूरज बड़जात्या
- बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस – नीना गुप्ता
- बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर – पवन मल्होत्रा
- बेस्ट फीचर फिल्म होलसम एंटरटेनमेंट – कांतारा
- बेस्ट डेब्यू – फ़ौजा, प्रमोद कुमार
- बेस्ट मलयालम फिल्म – सऊदी वेल्लाक्का
- बेस्ट तमिल फ़िल्म – PS1
- बेस्ट कन्नड़ फिल्म – KGF2
- बेस्ट तेलुगु फिल्म – कार्तिकेय2
- बेस्ट हिंदी फिल्म – गुलमोहर








