शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - 695 Movie: बड़े पर्दे पर दिखेगी राम जन्मभूमि संघर्ष की कहानी, अरुण गोविल ने किया ऐलान, फिल्म के नाम में छुपी है ‘ये’ खास बात

695 Movie: बड़े पर्दे पर दिखेगी राम जन्मभूमि संघर्ष की कहानी, अरुण गोविल ने किया ऐलान, फिल्म के नाम में छुपी है ‘ये’ खास बात

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 27 अप्रैल 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
695 Movie
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली (The News Air): जैसा कि हम सब जानते है अयोध्या का राम जन्मभूमि मुद्दा भारत के इतिहास के सबसे विवादास्पद मुद्दों में से एक है। अब यह समस्या दूर हो गई है और 2024 तक राम मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा। ऐसे में आज हम आपके लिए और एक बड़ी खबर लेकर आये है। अब दर्शकों को जल्द ही राम भूमि के इस संघर्ष को बड़े पर्दे पर देखने का मौका मिलेगा। जी हां राम मंदिर से जुड़े इतिहास पर फिल्म जल्द ही दर्शकों के सामने आने वाली है। आपको बता दें कि इस फिल्म का नाम ‘695’ है। फिल्म में मुख्य किरदार कौन है? फिल्म का नाम 695 क्यों है और फिल्म कब रिलीज होगी? ऐसे कई सवाल आपके मन में हैं। आज हम आपके इन सभी सवालों के जवाब दे रहे है… 

फिल्म में शामिल ये कलाकार 

दूरदर्शन के लोकप्रिय सीरियल ‘रामायण’ में राम का किरदार निभाकर चर्चा में आए अभिनेता अरुण गोविल एक बार फिर भगवान राम से जुड़ा किरदार निभाएंगे। हाल ही में उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया। इस ट्वीट के जरिए उन्होंने कहा है कि वह जल्द ही फिल्म ‘695’ में नजर आएंगे, जो राम जन्मभूमि संघर्ष पर आधारित है। साथ ही इस फिल्म में उनके रोल का फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है। उनकी इस तस्वीर को देखकर संभावना जताई जा रही है कि वह इस फिल्म में ऋषि के रोल में नजर आएंगे। फिल्म में अरुण गोविल के अलावा अशोक समर्थ, मुकेश तिवारी, गोविंद नामदेव, अखिलेंद्र मिश्रा और गजेंद्र चौहान भी हैं।

यह भी पढ़ें

यह भी पढे़ं 👇

BharatTech Xperience

BharatTech Xperience 3.0 में युवाओं को रणजीत पाल सिंह ने किया प्रेरित

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026
LPG Price Hike

LPG Price Hike: ₹380 प्रति सिलेंडर घाटा, क्या बढ़ेंगे गैस के दाम?

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026
8th Pay Commission

8th Pay Commission: 18 महीने में आएगी रिपोर्ट, सैलरी पर बड़ा अपडेट

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026
Weather Update India

Weather Update India: UP-Delhi समेत कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026

कब रिलीज होगी फिल्म 

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि राम मंदिर 2023 के अंत या 2024 के शुरुआती महीने तक पूरा हो जाएगा। 695 के मेकर्स की माने तो फिल्म 4-5 महीने में बनकर तैयार हो जाएगी। यह फिल्म इस साल के अंत तक देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म की लॉन्चिंग राम की नगरी अयोध्या में की गई है। इस मौके पर फिल्म के लेखक श्याम चावला, निर्देशक योगेश भारद्वाज और अभिनेता अरुण गोविल समेत मंदिर परिसर से जुड़े कई लोग मौजूद रहे.

क्या है अरुण गोविल की भूमिका 

‘695’ के निर्माताओं के अनुसार यह एक ट्रू लाइफ ड्रामा फिल्म है। जिसमें राम मंदिर के 500 साल के संघर्ष को विस्तार से प्रस्तुत किया गया है. फिल्म में अरुण गोविल एक साधु की भूमिका में हैं, जिन्होंने अपना पूरा जीवन राम और राम मंदिर बनने के इंतजार में गुजार दिया है। यह साधु शांति के मार्ग के आधार पर एक मंदिर बनाना चाहता है।

https://twitter.com/arungovil12/status/1650393581188943872

कैसे पड़ा फिल्म का नाम 695

आपको बता दें कि दरअसल यह फिल्म राम जन्मभूमि के तीन विवादों पर आधारित है। सबसे पहले 6 दिसंबर 1992 को बाबरी मस्जिद के विवादित ढांचे को गिराया गया। दूसरा जब 9 नवंबर 2019 को सुप्रीम कोर्ट का फैसला राम जन्मभूमि के पक्ष में आया और तीसरा जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 अगस्त 2020 को मंदिर का शिलान्यास किया। इसलिए इन तीन तारीखों को मिलाकर फिल्म का नाम 695 रखा गया है। ऐसे में अब हर कोई इस फिल्म के रिलीज होने की राह देख रहा है।

फिल्म की कुछ मुख्य बातें 

इतना ही नहीं बल्कि इस फिल्म में आपको एक प्रभावशाली गाना भी सुनने को मिलेगा। गाने को हिंदी और पंजाबी पॉप सिंगर दलेर मेहंदी ने गाया है। इस गाने का नाम ‘एलन कर’ है और इसे राम जन्मभूमि की मुख्य बातों को जोड़कर बनाया गया है। इस गाने को आशीष पंडित ने लिखा है और वेद शर्मा ने म्यूजिक दिया है। दलेर मेहंदी अपकमिंग फिल्म और इसके गाने को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Jogira Sara Ra Ra Second Song Out : नवाजुद्दीन सिद्दीकी की ‘जोगीरा सारा रा रा’ का दूसरा गाना ‘कॉकटेल’ हुआ रिलीज

Next Post

Vinod Khanna Death Anniversary: जब विनोद खन्ना ने मांगी एक्टिंग की इजाजत, तो पिता ने सिर पर तान दी बंदूक..!

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

BharatTech Xperience

BharatTech Xperience 3.0 में युवाओं को रणजीत पाल सिंह ने किया प्रेरित

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026
LPG Price Hike

LPG Price Hike: ₹380 प्रति सिलेंडर घाटा, क्या बढ़ेंगे गैस के दाम?

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026
8th Pay Commission

8th Pay Commission: 18 महीने में आएगी रिपोर्ट, सैलरी पर बड़ा अपडेट

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026
Weather Update India

Weather Update India: UP-Delhi समेत कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026
Cold Water Side Effects

Cold Water Side Effects: फ्रिज का ठंडा पानी दिल पर भारी, जानलेवा खतरा

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026
Chandni Chowk Business

Chandni Chowk Business: युद्ध से ₹100 करोड़ का कारोबार ठप, बड़ा संकट

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026
Next Post
Vinod Khanna Death Anniversary

Vinod Khanna Death Anniversary: जब विनोद खन्ना ने मांगी एक्टिंग की इजाजत, तो पिता ने सिर पर तान दी बंदूक..!

बादल

पूर्व मुख्यमंत्री बादल को याद कर फूट-फूट कर रो पड़े लोग, कहा- नहीं मिलेगा ऐसा नेता

Simple ONE

Simple ONE: 23 मई को लॉन्च होगा 236 Km रेंज वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें स्पेसिफिकेशन्स

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।