शनिवार, 11 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - 583 लोगों ने दम तोड़ा, तस्वीरें देख रूह कांप गई थी…

583 लोगों ने दम तोड़ा, तस्वीरें देख रूह कांप गई थी…

कहानी दुनिया के सबसे बड़े विमान हादसे की

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 27 मार्च 2024
in NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
583 लोगों ने दम तोड़ा था... कहानी दुनिया के सबसे बड़े विमान हादसे की
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

27 मार्च 1977 की तारीख स्पेन में हुए दुनिया के सबसे भीषण विमान हादसे के लिए हमेशा याद की जाएगी. इस दिन टेनेराइफ एयरपोर्ट के एक ही रनवे पर दो विमान आमने-सामने आए और फिर उनमें हुई टक्कर ने सबकी रूह कंपा दी. इस हादसे में दोनों विमानों में सवार 583 लोगों की जान चली गई थी. आज भी जब इस हादसे की तस्वीरें सामने आती हैं तो भयावह दृश्य विचलित कर देता है. इसी घटना की वर्षगांठ पर आइए जान लेते हैं इससे जुड़ा पूरा वाकया.

दुनिया का सबसे भीषण विमान हादसा स्पेन में टेनेराइफ द्वीप पर स्थित लॉस रोडियोस हवाई अड्डे के रनवे पर हुआ था. खुद एयरलाइन के इतिहास में यह सबसे विनाशकारी हादसे के रूप में दर्ज है. यहां पर जिन दो विमानों में टक्कर हुई थी, उनमें से एक उड़ान संख्या थी केएलएम फ्लाइट 4805 और दूसरी थी पैन एएम अमेरिकी फ्लाइट 1736. दोनों ही बोइंग 747 विमान थे.

केएलएम फ्लाइट 4805 ने एम्स्टर्डम से अपनी यात्रा की शुरू की थी. वहीं, पैन अमेरिकी फ्लाइट 1736 ने लॉस एंजिलिस इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी. इन दोनों ही उड़ानों को स्पेन के ग्रान कैनेरिया एयरपोर्ट पर उतरना था. यह कैनेरी आइलैंड पर स्थित है.

डायवर्ट किए गए थे विमान

दोनों विमानों को जिस ग्रान कैनेरिया एयरपोर्ट पर उतरना था, वहां पर पैसेंजर एरिया में एक छोटा सा ब्लास्ट हो गया था. इसके कारण वहां अफरातफरी मच गई थी और एयरपोर्ट को बंद कर ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया गया था. वहां के ज्यादातर विमानों को टेनेराइफ भेजा गया था, जहां पर एक ही व्यक्ति एयर ट्रैफिक कंट्रोल कर रहा था. उधर, जैसे ही ग्रान कैनेरिया का एयरपोर्ट उड़ानों के लिए खोला गया तो विमानों में जल्द से जल्द टेनेराइफ से निकलने की होड़ सी मच गई थी.

Spain Plane Crash

फोटो क्रेडिट: Central Press/Getty Images

एक ही रनवे पर बढ़ने लगे थे दो विमान

टेनेराइफ एयरपोर्ट पर केएलएम का बोइंग 747 विमान पैन अमेरिकी विमान के ठीक आगे था. केएलएम का पायलट विमान को उड़ान भरने के लिए रनवे पर ला रहा था और जैसी ही वह रनवे पर आया, अमेरिकी विमान भी पीछे-पीछे बढ़ने लगा. दरअसल, टेनेराइफ एयरपोर्ट पर विमानों को पार्किंग से निकलने के बाद टेकऑफ के लिए 180 डिग्री घूमना पड़ता था. ऐसे में अमेरिकी विमान को रनवे से बाहर आने के बाद केएलएम विमान को उड़ान भरने के लिए रास्ता देना था.

उस वक्त एयरपोर्ट पर कोहरे की वजह से दोनों विमानों के पायलटों को ज्यादा कुछ पता ही नहीं चल पा रहा था. बताया जाता है कि अमेरिकी विमान रनवे पर आया तब विजिबलिटी करीब 500 मीटर थी. यह बाद में घट गई और 100 मीटर से भी कम दूरी तक ही दिखाई पड़ रहा था. इसी बीच, केएलएम बोइंग ने उड़ान भरने के लिए रनवे पर स्पीड बढ़ा दी लेकिन तब तक पैन अमेरिकी विमान हटा ही नहीं था. हालांकि, केएलएम बोइंग आते देख अमेरिकी विमान के पायलट ने रनवे से हटने की कोशिश की पर तब तक काफी देर हो चुकी थी.

यह भी पढे़ं 👇

Indian Pharmacopoeia

Indian Pharmacopoeia Recognition: 22 देशों ने दी मान्यता, Pharma Stocks में होगा बड़ा बदलाव

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Strait of Hormuz Mines

Strait of Hormuz Mines: ईरान खुद भूला बारूदी सुरंगें कहां बिछाईं, अमेरिका का बड़ा दावा

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Mojtaba Khamenei Health

Mojtaba Khamenei Health: बिगड़ा चेहरा और पैर में गंभीर चोट, Reuters का बड़ा खुलासा

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
JD Vance Islamabad Visit

JD Vance Islamabad Visit: F-16 की सुरक्षा में पहुंचे अमेरिकी उपराष्ट्रपति, क्या था डर?

शनिवार, 11 अप्रैल 2026

दोनों विमानों में भीषण टक्कर हो गई. इससे हुए विस्फोट के कारण पलक झपकते ही 583 लोगों की जान चली गई. अमेरिकी विमान में सवार 61 लोगों को किसी तरह से बचाया जा सका था.

Tenerife Airline Disaster

फोटो क्रेडिट: Tony Comiti/Sygma via Getty Images

70 विशेषज्ञों ने की थी हादसे की जांच

इस विमान हादसे की जांच में लगभग 70 विशेषज्ञों को लगाया गया था. इनमें अमेरिका, नीदरलैंड्स और दोनों एयरलाइन कंपनियों के विशेषज्ञ भी शामिल थे. जांच में पता चला कि केएलएफ के पायलट ने सोचा था कि उसे उड़ान भरने के लिए मंजूरी दे दी गई थी. वहीं टेनेराइफ कंट्रोल टॉवर का कहना था कि केएलएम का विमान तो रनवे पर स्थिर था. असली गलती इसी को माना गया था कि दोनों में ठीक से संचार ही नहीं हो सका.

अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए बने नए नियम

इसके बाद अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए नए नियम बनाए गए. चूंकि हादसे का सबसे बड़ा कारण कम्युनिकेशन गैप था, इसलिए तय हुआ कि जब तक वास्तविक टेकऑफ न हो, तब तक इस शब्द का इस्तेमाल ही नहीं किया जाएगा. पायलट के साथ कम्युनिकेशन के लिए डिपार्चर शब्द बोला जाएगा. इसके अलावा क्रू रिसोर्स मैनेजमेंट शुरू किया गया, जिससे एयर ट्रैफिक कंट्रोल और फ्लाइट क्रू के बीच कम्युनिकेशन में सुधार लाया गया और उनके बीच की भाषा का एक मानक तय किया गया.

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Baltimore Bridge Collapse: ‘बाल्टीमोर ब्रिज हादसे से भारत में कोयला संकट गहरा सकता है’,

Next Post

BJP ने दिलीप घोष को जारी किया कारण बताओ नोटिस, मांगा जवाब

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Indian Pharmacopoeia

Indian Pharmacopoeia Recognition: 22 देशों ने दी मान्यता, Pharma Stocks में होगा बड़ा बदलाव

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Strait of Hormuz Mines

Strait of Hormuz Mines: ईरान खुद भूला बारूदी सुरंगें कहां बिछाईं, अमेरिका का बड़ा दावा

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Mojtaba Khamenei Health

Mojtaba Khamenei Health: बिगड़ा चेहरा और पैर में गंभीर चोट, Reuters का बड़ा खुलासा

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
JD Vance Islamabad Visit

JD Vance Islamabad Visit: F-16 की सुरक्षा में पहुंचे अमेरिकी उपराष्ट्रपति, क्या था डर?

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
China Iran MANPADS

China Iran MANPADS: सीजफायर के बीच चीन ईरान को दे रहा खतरनाक मिसाइलें, बड़ा खुलासा

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
1973 Oil Crisis

1973 Oil Crisis: जब Arab-Israel War ने दुनिया की अर्थव्यवस्था हिला दी

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Next Post
BJP ने दिलीप घोष को जारी किया कारण बताओ नोटिस, मांगा जवाब

BJP ने दिलीप घोष को जारी किया कारण बताओ नोटिस, मांगा जवाब

Arvind Kejriwal wife Sunita Kejriwal

CM कोर्ट में कल बताएंगे कि कहां है पैसा?

एक्ट्रेस श्रीजिता

शादी के आठ महीने बाद एक्ट्रेस श्रीजिता डे ने होस्ट किया रिसेप्शन,

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।