LIVE | ...
शनिवार, 10 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - 4 और जवान शहीद…अब आतंकवाद की निंदा करने से…

4 और जवान शहीद…अब आतंकवाद की निंदा करने से…

काम नहीं चलेगा, दुश्मन को उसकी भाषा में जवाब देना होगा

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 16 जुलाई 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
जवान शहीद
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

जम्मू क्षेत्र में बढ़ती आतंकी गतिविधियां देश के लिए चिंता का सबब बनती जा रही हैं। खासकर जिस तरह हाल के आतंकी हमलों और मुठभेड़ों में आम नागरिकों और जवानों की जान गयी है उससे सरकार के उन दावों पर सवाल उठे हैं जिसके तहत कहा जा रहा था कि जम्मू-कश्मीर अब पूरी तरह शांत है। सवाल उठता है कि कहीं जम्मू-कश्मीर के हालात से पूरी तरह संतुष्ट होकर सुरक्षा बलों की संख्या तो नहीं घटा दी गयी थी? सवाल यह भी उठता है कि कश्मीर घाटी की अपेक्षा जम्मू में सुरक्षा बलों की कम तैनाती का फायदा तो आतंकी नहीं उठा रहे हैं? देखा जाये तो पाकिस्तान को हमने अलग-थलग करने का दावा किया लेकिन उसे सीमा पार से भारत में आतंक फैलाने की नीति से नहीं हटा पाये। इसलिए अब सिर्फ आतंकवाद की निंदा करने से काम नहीं चलने वाला। समय आ गया है कि दुश्मन को उसकी भाषा में ही जवाब दिया जाये। दुश्मन को जवाब देने के साथ ही उसकी मदद कर रहे उन लोगों को भी सजा दी जानी चाहिए जोकि भारत में रहते हैं, यहीं का खाते हैं और अपनी ही मिट्टी तथा वतन से गद्दारी करते हैं।

जहां तक पाकिस्तान द्वारा प्रशिक्षित और पोषित आतंकवादियों की नई कारस्तानी की बात है तो आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल हुए एक अधिकारी समेत सेना के चार जवानों की मंगलवार तड़के मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया है कि राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह के जवानों ने सोमवार देर शाम देसा वन क्षेत्र के धारी गोटे उरबागी में संयुक्त घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई। अधिकारियों ने बताया है कि कुछ देर की गोलीबारी के बाद आतंकवादियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन एक अधिकारी के नेतृत्व में बहादुर जवानों ने दुर्गम इलाके और घने जंगल के बावजूद उनका पीछा किया, जिसके बाद रात करीब नौ बजे जंगल में फिर से गोलीबारी हुई। अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में पांच जवान गंभीर रूप से घायल हो गए और अधिकारी समेत चार जवानों ने बाद में दम तोड़ दिया। हम आपको बता दें कि इस मुठभेड़ के बाद से भारतीय सेना डोडा के जंगलों में तलाशी अभियान चलाने के लिए हेलीकॉप्टर का भी उपयोग कर रही है।

इस बीच, थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने डोडा जिले में आतंकवाद रोधी अभियान के बारे में आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को जानकारी दी। रक्षा मंत्री के कार्यालय ने बताया कि उन्होंने मंगलवार सुबह जनरल द्विवेदी से बात की। राजनाथ सिंह के कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी से आज सुबह बात की। सेना प्रमुख ने रक्षा मंत्री को डोडा में जमीनी स्थिति और आतंकवाद विरोधी अभियान के बारे में जानकारी दी।”

यह भी पढे़ं 👇

Yuddh Nasheyan Viruddh Punjab

Yuddh Nasheyan Viruddh Punjab: मान सरकार का नशे पर आखिरी प्रहार, बाइक रैली रवाना

शनिवार, 10 अक्टूबर 2026
CJP Protest Delhi

CJP Protest Delhi: धरने की आग में झुलसी आपकी रोजमर्रा की जिंदगी

शनिवार, 10 अक्टूबर 2026
Indian Railways Rules 2026

Indian Railways Rules 2026: ट्रेन छूटने का डर अब खत्म, जानें नियम

शनिवार, 10 अक्टूबर 2026
Elon Musk Attack BJP

Elon Musk Attack BJP: आखिर ‘प्राइम मिनिस्टर अंबानी’ क्यों कहा?

शनिवार, 10 अक्टूबर 2026

जहां तक इस मामले को लेकर आ रही प्रतिक्रियाओं की बात है तो आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने ट्वीट किया, “डोडा जिले में हमारी सेना के जवानों और जेकेपी कर्मियों पर हुए कायरतापूर्ण हमले के बारे में जानकर मुझे गहरा दुख हुआ है। हमारे राष्ट्र की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि। शोक संतप्त परिवारों के सदस्यों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। हम अपने सैनिकों की मौत का बदला लेंगे और आतंकवादियों और उनके सहयोगियों के नापाक मंसूबों को विफल कर देंगे।”

वहीं केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा, “मेरे लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में डोडा जिले के डेसा क्षेत्र में सशस्त्र मुठभेड़ की खबरों से बहुत परेशान हूं। हमारे बहादुरों की शहादत पर शोक व्यक्त करने और निंदा करने के लिए शब्द कम हैं। हम सभी मिलकर दुश्मन के नापाक मंसूबों को हराएं और, शांति और सद्भाव बनाए रखें जिसके लिए डोडा हमेशा से जाना जाता है।”

उधर, कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि सात माह में छह आतंकी हमले सरकार के तमाम दावों को ख़ारिज करते हैं। पार्टी के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने यह भी कहा कि देश अब जवाब चाहता है। पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘सुबह-सुबह जम्मू-कश्मीर में एक और आतंकी हमले की बुरी खबर मिली। चार बहादुर जवान और एक अधिकारी शहीद हो गये।” उन्होंने कहा, ‘‘सात महीनों में छह आतंकी हमले सरकार के तमाम दावों को खारिज करते हैं। देश जवाब चाहता है। सिर्फ नारों से देश नहीं चला करते।”

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

प्रभास की ‘कल्कि 2898 AD’ ने उत्तरी अमेरिका में बजाया जीत का डंका

Next Post

फिल्म ‘किंग’ में विलेन बनेंगे अभिषेक बच्चन!

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Yuddh Nasheyan Viruddh Punjab

Yuddh Nasheyan Viruddh Punjab: मान सरकार का नशे पर आखिरी प्रहार, बाइक रैली रवाना

शनिवार, 10 अक्टूबर 2026
CJP Protest Delhi

CJP Protest Delhi: धरने की आग में झुलसी आपकी रोजमर्रा की जिंदगी

शनिवार, 10 अक्टूबर 2026
Indian Railways Rules 2026

Indian Railways Rules 2026: ट्रेन छूटने का डर अब खत्म, जानें नियम

शनिवार, 10 अक्टूबर 2026
Elon Musk Attack BJP

Elon Musk Attack BJP: आखिर ‘प्राइम मिनिस्टर अंबानी’ क्यों कहा?

शनिवार, 10 अक्टूबर 2026
Delhi Metro Shutdown

Delhi Metro Shutdown: 57 स्टेशन बंद, 45 पर ताला, याचिका दाखिल

शनिवार, 10 अक्टूबर 2026
AAP protest Chandigarh

AAP Protest Chandigarh: सिसोदिया-चीमा हिरासत में, CEC इस्तीफे की मांग तेज

शनिवार, 10 अक्टूबर 2026
Next Post
जवान शहीद

फिल्म ‘किंग’ में विलेन बनेंगे अभिषेक बच्चन!

जवान शहीद

जीतन सहनी की हत्या को लेकर राजद ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल

जवान शहीद

बिहार में मचा सियासी घमासान, VIP प्रमुख मुकेश सहनी के पिता की धारदार हथियार से हुई हत्या

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।