LIVE | ...
मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - तीसरी मेगा पी.टी.एम.: गुरमीत सिंह खुड्डियां ने विद्यार्थियों को पंजाब में रहकर अपना भविष्य बनाने के लिए….

तीसरी मेगा पी.टी.एम.: गुरमीत सिंह खुड्डियां ने विद्यार्थियों को पंजाब में रहकर अपना भविष्य बनाने के लिए….

प्रेरित किया; शिक्षकों से मांगा सहयोग

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 22 अक्टूबर 2024
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
gurmeet
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 22 अक्टूबर (The News Air) राज्य से युवाओं के प्रवास को मोड़ने के उद्देश्य से पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री स. गुरमीत सिंह खुड्डियां ने शिक्षकों से अपील की कि वे युवाओं को अपनी माध्यमिक शिक्षा पूरी करने के बाद विदेश जाने की बजाय प्रदेश में रहकर अपना भविष्य बनाने के लिए प्रेरित करें।

बीते ढाई सालों में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली सरकार द्वारा युवाओं को दी गई 46,000 सरकारी नौकरियों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब के पास अपने युवाओं को देने के लिए बहुत कुछ है। उन्होंने युवाओं को प्रदेश में रहकर सरकार द्वारा प्रदान की जा रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और रोजगार के विभिन्न अवसरों का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

यह बात कृषि मंत्री ने मंगलवार को जिला एस.ए.एस.नगर के मजातड़ी स्थित स. बलदेव सिंह सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित तीसरी मेगा माता-पिता-शिक्षक बैठक (पी.टी.एम.) में भाग लेते हुए कही।

स. गुरमीत सिंह खुड्डियां, जिनके साथ जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती गिन्नी दुग्गल भी मौजूद थीं, ने स्कूल के विद्यार्थियों और उनके माता-पिताओं के साथ बातचीत करते हुए स्कूल में दी जा रही सुविधाओं और शिक्षा के बारे में फीडबैक लिया।

कृषि मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार प्रदेश में शिक्षा प्रणाली को और बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि पहली बार सरकार ने 500 से अधिक शिक्षकों को अपने कौशल और अनुभव को और निखारने के लिए ट्रेनिंग के लिए सिंगापुर, फिनलैंड और आई.आई.एम. में भेजा है ताकि वे वहां के शैक्षणिक ढांचे के बारे में जानकर प्रदेश के विद्यार्थियों को भी उसी तर्ज पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर सकें।

यह भी पढे़ं 👇

October 6 Historical Events

October 6 Historical Events: आज ही के दिन मची थी भयानक तबाही, दहला था इतिहास!

मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026
IMD Weather Forecast

IMD Weather Forecast: 11 अक्टूबर तक बारिश-बिजली का रेड अलर्ट, 60 किमी/घंटा की आंधी!

मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates 6 October 2026

Breaking News Live Updates 6 October 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026
Aaj Ka Rashifal 6 October

Aaj Ka Rashifal 6 October: मंगलवार को 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, बचे रहें इन गलतियों से!

मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

उन्होंने पंजाब में उपलब्ध विभिन्न अवसरों को उजागर करते हुए विद्यार्थियों को अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मेगा पी.टी.एम. मुख्यमंत्री मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार की एक विशेष पहल है जिसका उद्देश्य शिक्षा के मानक को और ऊंचा उठाना और स्कूलों के बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने के लिए स्कूल शिक्षा प्रणाली में माता-पिताओं की भागीदारी को सुनिश्चित करना है।

उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में बड़े लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए तैयार करने के लिए स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती हरमिंदर कौर और उनकी संपूर्ण टीम की मेहनत और लगन की भी सराहना की। इस अवसर पर स. गुरमीत सिंह खुड्डियां ने स्कूल का दौरा करने के साथ-साथ स्कूल के बुनियादी ढांचे और सफाई का निरीक्षण भी किया।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

माता-पिता-शिक्षक मीटिंग ने पंजाब के सरकारी स्कूलों की बेहतरी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई: हरजोत सिंह बैंस

Next Post

कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने दिड़बा और महिलां में मेगा पीटीएम में की शिरकत

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

October 6 Historical Events

October 6 Historical Events: आज ही के दिन मची थी भयानक तबाही, दहला था इतिहास!

मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026
IMD Weather Forecast

IMD Weather Forecast: 11 अक्टूबर तक बारिश-बिजली का रेड अलर्ट, 60 किमी/घंटा की आंधी!

मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates 6 October 2026

Breaking News Live Updates 6 October 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026
Aaj Ka Rashifal 6 October

Aaj Ka Rashifal 6 October: मंगलवार को 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, बचे रहें इन गलतियों से!

मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026
Ranjitgarh Development Authority Bill

Ranjitgarh Development Authority Bill: मान कैबिनेट का बड़ा फैसला, कर्मचारियों को मिला पक्का तोहफा!

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026
pannu

Virsa Singh Valtoha SGPC Controversy: बलतेज पन्नू का बड़ा धमाका, खोलेंगे 2015 के केस का राज!

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026
Next Post
Harpal Cheema FM

कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने दिड़बा और महिलां में मेगा पीटीएम में की शिरकत

Dr. Ravjot Singh

शिक्षा और स्वास्थ्य की क्रांति से पंजाब का भविष्य बनेगा सुरक्षित: डा. रवजोत सिंह

CM Mann in school ptm

भगवंत सिंह मान सरकार की कोशिशों को मिला बल..

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।