LIVE | ...
बुधवार, 5 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - ठाणे के छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में 24 घंटों में 17 मरीजों की मौत

ठाणे के छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में 24 घंटों में 17 मरीजों की मौत

स्वास्थ्य मंत्री ने मांगी रिपोर्ट

The News Air Team by The News Air Team
रविवार, 13 अगस्त 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
Thane News | महाराष्ट्र: ठाणे के छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में 24 घंटों में 17 मरीजों की मौत, स्वास्थ्य मंत्री ने मांगी रिपोर्ट
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

ठाणे. महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत और एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने रविवार को कहा कि ठाणे शहर के कलवा में नगर निकाय द्वारा संचालित छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में पिछले 24 घंटों में 17 मरीजों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने कहा कि अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति के साथ-साथ उम्र को भी इसका कारण बताया है।

सावंत ने कहा कि अस्पताल के डीन को इस मामले में दो दिन में रिपोर्ट देने को कहा गया है। ठाणे नगर निकाय के एक अधिकारी ने कहा कि मौत के कारणों का विश्लेषण किया जा रहा है और निकाय के कई अधिकारी रिकॉर्ड आदि का निरीक्षण कर रहे हैं। कुछ अधिकारियों ने मरने वालों की संख्या 18 बताई है।

ठाणे नगर आयुक्त अभिजीत बांगर ने बताया, “पिछले 48 घंटों में 18 मौतें हुई हैं। जिन मरीजों की मौत हुई है उनमें से कुछ पहले से ही क्रोनिक किडनी रोग, निमोनिया, हृदय रोग, दीर्घकालिक फेफड़े के रोग, केरोसिन विषाक्तता, सड़क दुर्घटना और अन्य बीमारियों का इलाज करा रहे थे। मुख्यमंत्री ने मुझसे चर्चा की है, मैंने उन्हें इस बारे में जानकारी दी। मैंने इन मौतों के बारे में मुख्यमंत्री को जानकारी दे दी है। इस घटना की निष्पक्ष जांच के लिए एक समिति का गठन किया जाएगा ताकि यह पता लगाया जा सके कि मरीजों को उचित उपचार मिला या नहीं।”

यह भी पढे़ं 👇

bhagwant singh Mann Cm Punjab

बड़ा सवाल! Punjab Assembly में DA पर सरकार की चुप्पी, Supreme Court जाएगी या देगी भत्ता?

मंगलवार, 4 अगस्त 2026
Tatkal Ticket New Rules

बड़ा बदलाव! Tatkal Ticket Booking New Rules लागू, अब Token System और Aadhaar जरूरी

मंगलवार, 4 अगस्त 2026
Crude Oil

बड़ा सस्पेंस! Crude Oil गिरा पर Petrol-Diesel Price में कोई बदलाव नहीं, जानें आज के रेट

मंगलवार, 4 अगस्त 2026
UPI Payment Security Alert

बड़ी राहत! UPI Payment Security Alert आने वाला है, जालसाजों की अब खैर नहीं

मंगलवार, 4 अगस्त 2026

#WATCH | 18 deaths reported in last 48 hours in Chhatrapati Shivaji Maharaj Hospital, Kalwa of Thane district

"18 deaths have been reported in the last 48 hours. Some of the patients who have died were already receiving treatment for various ailments including chronic kidney… pic.twitter.com/N84rFqCbaE

— ANI (@ANI) August 13, 2023

मामले के संबंध में पुलिस उपायुक्त गणेश गावड़े ने पीटीआई-भाषा से कहा, “हमें पिछले 24 घंटों में 17 मौतों की जानकारी मिली है। हमें बताया गया है कि प्रति दिन सामान्य आंकड़ा छह से सात है।”

उन्होंने कहा, “अस्पताल प्रबंधन ने हमें बताया कि कुछ मरीज गंभीर अवस्था में वहां पहुंचे और इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। कुछ बुजुर्ग थे। इतनी अधिक संख्या में मौतों के कारण किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए हमने अस्पताल में पुलिस की तैनाती बढ़ा दी है।”

सावंत ने कहा कि अस्पताल के डीन को पिछले 24 घंटों में 17 मौतों पर दो दिन में रिपोर्ट देने को कहा गया है। मंत्री ने पुणे में संवाददाताओं से कहा, “इन 17 मरीजों में से कुल 13 आईसीयू में थे। कुछ दिन पहले, अस्पताल में पांच मरीजों की मौत हो गई थी। राज्य सरकार ने डीन से दो दिन में रिपोर्ट देने को कहा है।”

सावंत ने कहा, “डीन की रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। यह अस्पताल राज्य चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के अंतर्गत आता है। इसके मंत्री हसन मुशरिफ अस्पताल पहुंच गए हैं और वह मामले को देख रहे हैं।” (एजेंसी इनपुट के साथ)

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

इलेक्ट्रिक बाइक से खीचें जाने वाला मिनी कैरावेन Hupi Wagon, डिजाइन है गजब फीचर्स भी गजब

Next Post

24 आंखें…देखने में पारदर्शी…दुनिया की इस अनोखी मछली को देखकर वैज्ञानिक हुए हैरान

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

bhagwant singh Mann Cm Punjab

बड़ा सवाल! Punjab Assembly में DA पर सरकार की चुप्पी, Supreme Court जाएगी या देगी भत्ता?

मंगलवार, 4 अगस्त 2026
Tatkal Ticket New Rules

बड़ा बदलाव! Tatkal Ticket Booking New Rules लागू, अब Token System और Aadhaar जरूरी

मंगलवार, 4 अगस्त 2026
Crude Oil

बड़ा सस्पेंस! Crude Oil गिरा पर Petrol-Diesel Price में कोई बदलाव नहीं, जानें आज के रेट

मंगलवार, 4 अगस्त 2026
UPI Payment Security Alert

बड़ी राहत! UPI Payment Security Alert आने वाला है, जालसाजों की अब खैर नहीं

मंगलवार, 4 अगस्त 2026
CM Mann

बड़ा फैसला! Punjab Assembly ने E-20 Petrol Policy खिलाफ पास किया मतला, CM Mann का केंद्र पर हमला

मंगलवार, 4 अगस्त 2026
Dabur

बड़ा खुलासा! Dabur की 100% Purity पर FSSAI का शिकंजा, तुरंत बिक्री बंद

मंगलवार, 4 अगस्त 2026
Next Post
Ajab-gajab: 24 आंखें...देखने में पारदर्शी...दुनिया की इस अनोखी मछली को देखकर वैज्ञानिक हुए हैरान

24 आंखें...देखने में पारदर्शी...दुनिया की इस अनोखी मछली को देखकर वैज्ञानिक हुए हैरान

Freedom: हाथ उठाएं खुलकर, ये 5 घरेलू उपाय देते हैं आपको डार्क अंडर आर्म्स से आज़ादी

Freedom: हाथ उठाएं खुलकर, ये 5 घरेलू उपाय देते हैं आपको डार्क अंडर आर्म्स से आज़ादी

राकेश झुनझुनवाला

राकेश झुनझुनवाला ने अपने बच्चों से कहा था, सीखने का सिलसिला कभी बंद नहीं होना चाहिए

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।