रविवार, 12 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - दिल्ली में टूटा 15 साल का रिकॉर्ड, मई में ही पीक डिमांड 7 हजार के पार,

दिल्ली में टूटा 15 साल का रिकॉर्ड, मई में ही पीक डिमांड 7 हजार के पार,

तब भी 24 घंटे बिजली दे रही केजरीवाल सरकार- आतिशी

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 22 मई 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
Atishi
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 22 मई (The News Air) दिल्ली ने मई में ही बिजली खपत के मामले में अपने 15 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यहां बिजली की मांग 7 हजार मेगावॉट के पार पहुंच गई है। फिर भी केजरीवाल सरकार अपने नागरिकों को 24 बिजली दे रही है। बिजली मंत्री आतिशी ने बताया कि इस समय दिल्ली भीषण गर्म हवाओं का सामना कर रही है। इस वजह से 21 मई को बिजली की डिमांड 7717 मेगावॉट तक पहुंच गई थी। भीषण गर्मी और भारी मांग के बावजूद दिल्ली में विद्युत आपूर्ति में कहीं कोई दिक्कत नहीं आ रही है और कहीं पर भी पावर कट नहीं लग रहे हैं। उन्होंने बताया कि अक्सर जुलाई-अगस्त में उमस भरी गर्मी के चलते बिजली की खपत बढ़ जाती है, लेकिन इस बार मई में ही काफी मांग बढ़ गई है। ऐसे में अनुमान है कि जुलाई-अगस्त में बिजली की मांग 8 हजार मेगावॉट तक पहुंच सकती है और इसके लिए दिल्ली सरकार अभी से तैयार है। वहीं, दिल्ली के पड़ोसी राज्यों में जहां बीजेपी की सरकार है, वहां लंबे-लंबे पॉवर कट लग रहे हैं। यूपी के नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में ज़बरदस्त बिजली कटौती हो रही है।

दिल्ली की बिजली मंत्री आतिशी ने बुधवार को दिल्ली सचिवालय में प्रेसवार्ता कर भीषण गर्मी में बिजली की बढ़ती मांग के बाद भी 24 घंटे बिजली आपूर्ति करने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से तापमान लगातार 45 डिग्री से उपर रहा है। मंगलवार को दिल्ली के कुछ हिस्सों में तापमान 48 डिग्री तक पहुंच गया। बढ़ती गर्मी की वजह से बिजली की मांग 15 साल में पहली बार अपनी पीक पर मई में ही पहुंच गई है। दिल्ली में अक्सर जुलाई-अगस्त के महीने में बिजली की पीक डिमांड आती है। लेकिन 21 मई को दिल्ली अपने ऐतिहासिक डिमांड पर पहुंचा। 21 मई को दिल्ली में बिजली की पीक मांग 7717 मेगावॉट रही है। यह दिल्ली के इतिहास में अब तक की सबसे अधिक बिजली की मांग रही है। मुझे इस बात की खुशी है कि मई में बिजली की ऐतिहासिक पीक डिमांड होने के बाद भी दिल्ली में विद्युत आपूर्ति में कोई भी समस्या नहीं आई है। इस भीषण में इतनी पीक डिमांड के बावजूद दिल्ली में केजरीवाल सरकार 24 घंटे बिजली दे रही है। दिल्ली में कहीं पर भी लोड शेडिंग या ब्लैक आउट नहीं है। जिस तरह पिछले 9 साल से दिल्ली में बिजली आपूर्ति चली आ रही है, वैसे ही इतनी भीषण गर्मी में भी बिजली की आपूर्ति की जा रही है।

बिजली मंत्री आतिशी ने 2014 की गर्मियों को याद दिलाते हुए कहा कि दिल्ली ने 2014 के हिट वेव को भी देखा था। 2014 में बिजली की पीक डिमांड 5925 मेगावाट तक गई थी। लेकिन इतनी ही विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने में दिल्ली में बहुत लंबे-लंबे ब्लैक आउट हुए थे। छह से आठ घंटे तक बिजली की कटौती हुई थी। वहीं, आज बिजली की पीक डिमांड 7717 मेगावॉट पहुंचने के बाद भी दिल्ली में 24 घंटे बिजली उपलब्ध है। इसके लिए मैं दिल्ली सरकार के विद्युत विभाग, तीनों पावर कंपनियों को बधाई देना चाहूंगी कि उनके शानदार प्रबंधन की वजह से दिल्लीवालों को बिजली की कोई समस्या नहीं हो रही है। मैं दिल्लीवालों की तरफ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का धन्यवाद करना चाहूंगी कि शायद दिल्ली पूरे देश में इकलौता राज्य है, जो 24 घंटे बिजली देता है।

यह भी पढे़ं 👇

Iran USA Talks Failed

Iran USA Talks Failed: डील टूटी तो Crude Oil 100 डॉलर पार जाने का खतरा, Petrol की कीमतों पर असर!

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Harpal Singh Cheema

PRTC Punbus New Buses: पंजाब में 1,265 नई बसें शामिल होंगी, परिवहन नेटवर्क में बड़ा बदलाव

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Talwandi Sabo Complex

Talwandi Sabo Complex: CM मान ने 6 करोड़ की लागत से बने आधुनिक Sub-Divisional Complex का किया उद्घाटन

रविवार, 12 अप्रैल 2026
PSEB Class 8 Result

PSEB Class 8 Result: बेटियों ने मचाया धमाल, टॉप 20 में 19 पोजिशन पर लड़कियां

रविवार, 12 अप्रैल 2026

बिजली मंत्री आतिशी ने दिल्ली के पड़ोसी राज्यों में बिजली आपूर्ति का जिक्र करते हुए कहा कि दिल्ली के पड़ोसी राज्यों में भाजपा की सरकार है। वहां पर पिछले दो दिन में लंबे-लंबे पावर कट हुए हैं। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के कई सोसायटीज में 21 व 22 मई को 4 घंटे से ज्यादा पावर कट हुआ। 21 और 22 मई को नोएडा के करीब 25 सेक्टरों में 8 घंटे से ज्यादा पावर कट हुए। इसी तरह, गाजियाबाद के कई हिस्सो में 6-6 घंटे के लंबे पावर कट हुए हैं। लोनी में 14 घंटे की पावर कट हुई है। इसी तरह, हरियाणा में भी भाजपा की सरकार है। हरियाणा के गुरुग्राम में पिछले 3 दिन में लगातार दिन में 10 बार से ज्यादा पावर कट हुए हैं। कुछ सोसाटीज में तो सुबह से रात तक 13 बार पावर कट हुए हैं। क्योंकि हरियाणा विद्युत आपूर्ति का प्रबंधन नहीं कर पाई। इसी तरह, मध्यप्रदेश के भोपाल, उज्जैन, राजस्थान समेत जिन राज्यों में भी भाजपा की सरकार है, वहां पर इस हिट वेव में लंबे पावर कट देखने को मिले हैं।

आतिशी ने कहा कि भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अरविंद केजरीवाल से यही परेशानी है। क्योंकि मोदी जी अपना एक भी वादा पूरा नहीं कर पाते हैं। आज भाजपा शासित राज्यों में भयंकर पावर कट हो रहे हैं। दूसरी तरफ अरंिवद केजरीवाल अपना हर वादा पूरा कर रहे हैं। केजरीवाल ने दिल्लीवालों को 24 घंटे बिजली देने का वादा किया था। इस गंभीर हिट वेव स्थिति में भी दिल्लीवालों को 24 घंटे बिजली मिल रही है। उन्होंने कहा कि जुलाई और अगस्त में उमस भरी गर्मी के चलते एसी का इस्तेमाल बढ़ जाता है। इससे करीब 25 फीसद बिजली की मांग बढ़ जाती है। अगर हम उस गणना के हिसाब से जाएं तो जुलाई-अगस्त में बिजली का पीक पावर लोड 8 हजार मेगावाट तक जा सकता है। दिल्ली सरकार और तीनों बिजली कंपनियां 8 हजार मेगावाट बिजली की आपूर्ति के लिए भी तैयार हैं।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

सिरसा में भाजपा के काफिले पर भड़के किसान,विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस और किसान भिड़े

Next Post

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा से आप उम्मीदवार गुरमीत खुड्डियां के लिए किया प्रचार

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Iran USA Talks Failed

Iran USA Talks Failed: डील टूटी तो Crude Oil 100 डॉलर पार जाने का खतरा, Petrol की कीमतों पर असर!

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Harpal Singh Cheema

PRTC Punbus New Buses: पंजाब में 1,265 नई बसें शामिल होंगी, परिवहन नेटवर्क में बड़ा बदलाव

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Talwandi Sabo Complex

Talwandi Sabo Complex: CM मान ने 6 करोड़ की लागत से बने आधुनिक Sub-Divisional Complex का किया उद्घाटन

रविवार, 12 अप्रैल 2026
PSEB Class 8 Result

PSEB Class 8 Result: बेटियों ने मचाया धमाल, टॉप 20 में 19 पोजिशन पर लड़कियां

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Vrindavan Boat Accident

Vrindavan Boat Accident: लुधियाना के शोक-संतप्त परिवारों से मिले मंत्री संजीव अरोड़ा

रविवार, 12 अप्रैल 2026
किसानों

Asha Bhosle Death: ‘सुरों की मलिका’ आशा भोंसले के निधन पर स्पीकर संधवां ने जताया शोक

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Next Post
bhagwant mann

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा से आप उम्मीदवार गुरमीत खुड्डियां के लिए किया प्रचार

punjab police

विजीलैंस ब्यूरो द्वारा जंग-ऐ-आज़ादी यादगार करतारपुर के निर्माण संबंधी फंडों में घपलेबाजी के..

bhagwant mann road show

बठिंडा मिशन पर मान- हलके के मुद्दों पर लोगों से की बात, गिनाए अपने दो साल के काम, बादलों पर बोला तीखा सियासी हमला

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।