सोमवार, 13 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - हर देशभक्त से अपील, सोनम वांगचुक पर मोदी सरकार की कार्रवाई का विरोध करें- दुर्गेश पाठक

हर देशभक्त से अपील, सोनम वांगचुक पर मोदी सरकार की कार्रवाई का विरोध करें- दुर्गेश पाठक

- मोदी सरकार ने देश में नया चलन शुरू किया है, जो भी उसके खिलाफ बोलेगा, उसे जेल में डाल दिया जाएगा- दुर्गेश पाठक

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 27 सितम्बर 2025
in NEWS-TICKER, नई दिल्ली
A A
0
Durgesg Pathak
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 27 सितंबर –आम आदमी पार्टी ने केंद्र की मोदी सरकार द्वारा एनएसए के तहत गिरफ्तार किए गए शिक्षाविद् सोनम वांगचुक के समर्थन में हर भारतीय को एकजुट होने की अपील की है। ‘‘आप’’ के वरिष्ठ नेता दुर्गेश पाठक ने यह अपील कर कहा कि सोनम वांगचुक के खिलाफ मोदी सरकार की कार्रवाई पूरी तरह गलत है। सभी देशभक्तों को इसका विरोध करना चाहिए। मोदी सरकार ने देश में नया चलन शुरू कर दिया है कि जो भी उसके खिलाफ बोलेगा, उसे फर्जी केस में फंसाकर जेल में डाल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने खुद वादा किया था कि केंद्र में उसकी सरकार बन जाएगी तो लद्दाख को पूर्ण राज्य बना दिया जाएगा। आज लद्दाख के लोग यही मांग कर रहे हैं तो क्या गलत कर रहे हैं? ‘‘आप’’ की मांग है कि सरकार सोनम वांगचुक को तत्काल रिहा कर उन पर लगे एनएसए को हटाए और लद्दाख के लोगों की मांग पूरी करे।

शनिवार को ‘‘आप’’ मुख्यालय पर प्रेसवार्ता कर दुर्गेश पाठक ने कहा कि पिछले दो-तीन दिनों में पूरे देश के अंदर हुए घटनाक्रम बहुत डरावने है और हमारे लोकतंत्र को कमजोर करने वाले हैं। यह घटना मोदी सरकार के तानाशाही चरित्र को दिखाता है। कई वर्षों से लद्दाख को केंद्र शासित राज्य से पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर प्रदर्शन चल रहा है। राज्य में छठी अनूसूची को लागू किया जाए, ताकि लद्दाख के लोग भी लोकतांत्रित तरीके से अपने वोट के जरिए अपनी सरकार चुन सकंे और निर्वाचित सरकार से अपने काम करवा सकें।

दुर्गेश पाठक ने कहा कि इस पूरे आंदोलन का नेतृत्व जाने-माने पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक कर रहे थे। सोनम वांगचुक पर हर भारतीय को गर्व है। उन्होंने कई बार लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने को लेकर अनशन किया। सोनम वांगचुक ने लद्दाख से दिल्ली तक पैदल यात्रा की और 15 दिन के अनशन पर बैठे थे। सोनम वांगचुक को एशिया का नोबल पुरस्कार कहे जाने वाले रमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। 8 से अधिक यूनिवर्सिटी ने उनको डॉक्टरेट की उपाधि दी है। खुद मोदी सरकार ने उनको कई सारे अवार्ड देकर सम्मानित किया है। शुक्रवार को ऐसे व्यक्ति सोनम वांगचुक के उपर एनएसए लगाकर गिरफ्तार कर लिया गया। सरकार ने आरोप लगाया कि सोनम वांगचुक देशद्रोही और भारत के खिलाफ काम कर रहे हैं।

यह भी पढे़ं 👇

Punjab Sacrilege Law

Punjab Sacrilege Law: बेअदबी पर अब उम्रकैद, भगवंत मान का ऐतिहासिक फैसला

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Crude Oil Price Surge

Crude Oil Price Surge: कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल, $65 के पार पहुंचा भाव

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Umar Khalid Bail

Umar Khalid Bail: दिल्ली हिंसा मामले में उमर खालिद ने SC में दायर की पुनर्विचार याचिका

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Pawan Khera Case

Pawan Khera Case: कांग्रेस प्रवक्ता के खिलाफ Supreme Court पहुंची असम सरकार

सोमवार, 13 अप्रैल 2026

दुर्गेश पाठक ने कहा कि पिछले कई सालों से पूरे देश के अंदर देखा जा रहा है कि जो भी व्यक्ति भाजपा या मोदी सरकार के खिलाफ बोलता है, तो मोदी सरकार बहुत आसानी से उस व्यक्ति को किसी एक्ट में फंसाकर उसे जेल भेज देती है। इसके जरिए भाजपा दिखाना चाहती है कि कोई भी व्यक्ति मोदी सरकार की आलोचना नहीं कर सकता है और ना तो मोदी सरकार के खिलाफ बोल सकता है। पीएम मोदी की पार्टी भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा देने का वादा किया था कि जब केंद्र में उनकी सरकार बनेगी तब लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा दे दिया जाएगा। लद्दाख के लोग मोदी सरकार से अपना वादा पूरा करने की ही मांग कर रहे हैं।

दुर्गेश पाठक ने कहा कि आम आदमी पार्टी भारत से प्यार करने वाले, भारतीय लोकतंत्र के मूल्यों से प्यार करने वाले हर भारतीय को सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी का विरोध करने की अपील करती है। क्योंकि देश के अंदर ऐसी चीज शुरू की जा रही है कि जो भी व्यक्ति सरकार के खिलाफ बोलेगा, उसको ये लोग तुरंत गिरफ्तार कर जेल में डालेंगे। पहले तो ये लोग आम आदमी का वोट काट देंगे। अगर वोट नहीं कटा और सोशल मीडिया के जरिए सरकार के खिलाफ बोलना शुरू किए तो ये लोग आपको जेल में डाल देंगे। मोदी सरकार की यह कार्रवाई भारतीय लोकतंत्र के खिलाफ है। मोदी सरकार की इस करतूत को देखकर आज हमारे संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ’ अंबेडकर, पंडित जवाहर लाल नेहरू, सरदार बल्लभ भाई पटेल शर्मिंदा होंगे।

दुर्गेश पाठक ने कहा कि देश से प्यार करने वाले हर भारतीय को अब सोचना होगा कि सोनम वांगचुक के खिलाफ कार्रवाई पूरी तरह से गलत है। सोनम वांगचुक को हर देशभक्ति अपना आदर्श मानता है, उन पर एनएसए लगाकर जेल में डाल दिया गया है। मोदी सरकार ने भारतीय लोकतंत्र का मजाक उड़ाया है। केंद्र की सत्ता में बैठी मोदी सरकार विपक्ष की आवाज को खत्म करने के लिए किसी भी हद तक जा रही है। आम आदमी पार्टी सोनम वांगचुक को तत्काल रिहा करने और उन पर लगा एनएसए हटाने की मांग करती है। सरकार लद्दाख के लोगों की मांगों को सुने और उसे पूरा करे।

दुर्गेश पाठक ने एक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि 1984 में सोनम वांगचुक के पिता लददाख के लोगों को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की मांग को लेकर अनशन किया था। लद्दाख एक पिछड़ा इलाका है। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनके अनशन के बारे में पता चला तो वह खुद उनसे मिलने गईं और अनशन तुड़वाया। आज हमारे सामने दो प्रधानमंत्रियों के उदाहरण सामने है। एक इंदिरा गांधी जो खुद मौके पर जाकर सोनम वांगचुक के पिता के अनशन को तुड़वाई और दूसरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं, जो सत्ता के मद में पागल हो चुके हैं और सोनम वांगचुक पर एनएसए लगाकर जेल में डाल देते हैं। यह बिल्कुल गलत है और इस कार्रवाई का हर भारतीय को विरोध करना चाहिए।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

मंत्री अरोड़ा के नेतृत्व में पंजाब के प्रतिनिधिमंडल ने भारत मंडपम में आयोजित वर्ल्ड फूड इंडिया-2025 कार्यक्रम में की भागीदारी

Next Post

सीवरेज बोर्ड के चेयरमैन डा. एस.एस. आहलूवालिया ने नयागांव में चल रहे प्रोजेक्ट्स का लिया जायज़ा

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Punjab Sacrilege Law

Punjab Sacrilege Law: बेअदबी पर अब उम्रकैद, भगवंत मान का ऐतिहासिक फैसला

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Crude Oil Price Surge

Crude Oil Price Surge: कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल, $65 के पार पहुंचा भाव

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Umar Khalid Bail

Umar Khalid Bail: दिल्ली हिंसा मामले में उमर खालिद ने SC में दायर की पुनर्विचार याचिका

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Pawan Khera Case

Pawan Khera Case: कांग्रेस प्रवक्ता के खिलाफ Supreme Court पहुंची असम सरकार

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Nigeria Air Strike

Nigeria Air Strike: नाइजीरिया में सेना ने बाजार पर की बमबारी, 200 लोगों के मारे जाने की आशंका

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
HAL GE Aerospace Deal

HAL GE Aerospace Deal: भारत में बनेंगे लड़ाकू विमानों के दमदार इंजन, डील हुई पक्की

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Next Post
AAP News

सीवरेज बोर्ड के चेयरमैन डा. एस.एस. आहलूवालिया ने नयागांव में चल रहे प्रोजेक्ट्स का लिया जायज़ा

pm narendra modi to launch vande bharat train katra to srinagar

Train Travel में बड़ी खुशखबरी: Punjab-Rajasthan को मिलेंगे नए Rail Links

accident

अजनाला में बाढ़ पीड़ितों से मिलने जा रहे अकाली दल प्रमुख के काफिले के साथ बड़ा हादसा

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।