LIVE | ...
बुधवार, 14 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - पंजाब का सौर ऊर्जा की तरफ बड़ा कदम

पंजाब का सौर ऊर्जा की तरफ बड़ा कदम

मुख्यमंत्री के नेतृत्व अधीन सरकार द्वारा 1200 मेगावाट सौर ऊर्जा के लिए समझौते

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 17 अगस्त 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
bhagwant mann
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 17 अगस्त (The News Air) पंजाब की बिजली सप्लाई की भावी ज़रूरत की पूर्ति करने और साफ़-सुथरी ऊर्जा को उत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र की अग्रणी कंपनी सतलुज जल विधुत निगम ( एस. जे. वी. एन) के साथ 1200 मेगावाट सप्लाई के लिए बिजली ख़रीद समझौते ( पी. पी. ए.) पर हस्ताक्षर किये।
इस समझौते के बारे विवरण देते हुये मुख्यमंत्री ने पंजाब भवन में पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान बताया कि पी. एस. पी. सी. एल. ने पंजाब और देश भर में स्थित सौर ऊर्जा प्रोजेक्टों से बिजली की ख़रीद के लिये टैंडर जारी किये थे। उन्होंने कहा कि सतलुज जल विधुत निगम ग्रीन एनर्जी लिमटिड ने बीकानेर (राजस्थान) और भुज (गुजरात) से 2.53 रुपए प्रति यूनिट के हिसाब से एक हज़ार मेगावाट और होशियारपुर (पंजाब) से 2.75 रुपए प्रति यूनिट के हिसाब से 200 मेगावाट बिजली सप्लाई करने का प्रस्ताव दिया था। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पहली बार मुकाबले की बोली के लिए सविस्स चैलेंज विधि ( एस. सी. एम.) लागू की गई थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले 2.59 रुपए प्रति यूनिट की बोली लगी थी परन्तु बातचीत करने के बाद यह भाव 2.53 रुपए पर आ गया, जिससे सरकारी खजाने की बचत होगी। उन्होंने कहा कि 200 मेगावाट बिजली सप्लाई के लिए 2.79 रुपए प्रति यूनिट की बोली लगाई गई थी परन्तु अंत में 2.75 रुपए प्रति यूनिट पर सहमति बनी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार ने कंपनी के साथ विचार-विमर्श करके 431 करोड़ रुपए की बचत की। उन्होंने कहा कि ट्रांसमिशन खर्चे टालने के लिए यह प्रोजेक्ट जल्द शुरू होंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों के समय पर प्राईवेट कंपनियों को लाभ देने के लिए इन समझौतों के ज़रिये लोगों के पैसे की अंधाधुन्ध लूट होती थी। उन्होंने कहा कि 2007 से 2017 तक बिजली ख़रीद के लिये कोई भी समझौता सात रुपए प्रति यूनिट से कम नहीं किया गया, जबकि अब बहुत कम कीमत पर बिजली ख़रीद के लिये समझौता किया गया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इससे लोगों के पैसे की बचत होगी और राज्य को बड़ा फ़ायदा मिलेगा।

CM Mann
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिजली की बैंकिंग के लिए नीति लागू करने वाला पंजाब पहला राज्य बनेगा। उन्होंने कहा कि यह मिसाली कदम होगा, जिसका उद्देश्य पंजाब को बिजली सरप्लस वाला राज्य बनाना है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि लोगों को सस्ती, बाकायदा और निर्विघ्न बिजली सप्लाई मुहैया करने की दिशा में यह बड़ा कदम है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिजली ख़रीद समझौते की दरों में अगले 25 सालों तक कोई विस्तार नहीं होगा और पी. एस. पी. सी. एल. द्वारा कोई ट्रांसमिशन चार्ज और ट्रांसमिशन लॉसिज़ का भुगतान नहीं किया जायेगा। भगवंत सिंह मान ने बताया कि यह सौर्य ऊर्जा प्रोजेक्ट 18 महीनों के भीतर कार्यशील होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रोज़मर्रा के 83 लाख यूनिट का अनुमानित उत्पादन होगा। उन्होंने कहा कि इससे दिन के समय पर कृषि ट्यूबवैलों को बिजली सप्लाई करने में मदद मिलेगी क्योंकि दिन के समय पर सौर ऊर्जा मौजूद होती है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि सौर ऊर्जा को और प्रफुल्लित करने और कृषि ट्यूबवैलों को दिन के समय पर अधिक से अधिक बिजली सप्लाई करने के लिए पी. एस. पी. सी. एल. ने पंजाब और देश के अन्य हिस्सों में स्थित प्रोजेक्टों से 2500 मैगावट सौर ऊर्जा खरीदने के लिए नये टैंडर जारी किये हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने कंपनियों के साथ किये गए समझौते सार्वजनिक किये हैं जबकि इससे पहली सरकारें पर्दे के पीछे समझौते करती थीं। उन्होंने कहा कि मौजूदा युग सौर ऊर्जा का है, जिस कारण हमने यह समझौता किया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि आज सौर ऊर्जा की खरीद का यह समझौता देश में सबसे बड़ा समझौता है।

यह भी पढे़ं 👇

Aam Aadmi Clinic

Punjab में अब 1244 Aam Aadmi Clinic, CM मान का बड़ा ऐलान

बुधवार, 14 अक्टूबर 2026
Harpal Singh Cheema

पंजाब में 429 करोड़ की GST धोखाधड़ी का पर्दाफाश

बुधवार, 14 अक्टूबर 2026
Social media influencer Mad Sandhu shot Amritsar

मैड संधू हत्याकांड: मुख्य आरोपी मुंबई में गिरफ्तार

बुधवार, 14 अक्टूबर 2026
Jagtar Singh Hawara

बेअंत सिंह के हत्यारे हवारा को पंजाब भेजने पर Supreme Court सख्त

बुधवार, 14 अक्टूबर 2026

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि राज्य सरकार गोइन्दवाल बिजली प्लांट की खरीद करने के लिए भी आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में अन्य प्राईवेट थर्मल प्लांटों के साथ समझौतों में ज़रूरी संशोधनों के लिए यत्न किये जा रहे हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह यत्न सिर्फ़ और सिर्फ़ लोगों को बिजली की सप्लाई यकीनी बनाने के उद्देश्य से किये जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि किसानों को भविष्य में मुफ़्त बिजली की सुविधा जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि अन्नदाताओं से मुफ़्त बिजली के बदले कोई कीमत लागू करने का सवाल ही पैदा नहीं होता। भगवंत सिंह मान ने कहा कि किसानों के लिए राज्य के पास अतिरिक्त बिजली है और किसानों को सब्सिडी देने के लिए फंडों की कोई कमी नहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से नहरी पानी का अधिकतम प्रयोग यकीनी बनाने के लिए यत्न किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे राज्य में भूजल को बचाने में मदद मिलेगी और नहरी पानी के प्रयोग को यकीनी बनाया जायेगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए जल्दी ही सिंचाई, जल स्रोत और सम्बन्धित विभागों का विलय करेगी। मुख्यमंत्री के साथ उनके विशेष प्रमुख सचिव रवि भगत और कुमार अमित और अन्य उपस्थित थे।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

नूंह हिंसा : बिट्टू बजरंगी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Next Post

Portronics Resound 2 हुआ लॉन्च, 5 घंटे तक चलेगी बैटरी

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Aam Aadmi Clinic

Punjab में अब 1244 Aam Aadmi Clinic, CM मान का बड़ा ऐलान

बुधवार, 14 अक्टूबर 2026
Harpal Singh Cheema

पंजाब में 429 करोड़ की GST धोखाधड़ी का पर्दाफाश

बुधवार, 14 अक्टूबर 2026
Social media influencer Mad Sandhu shot Amritsar

मैड संधू हत्याकांड: मुख्य आरोपी मुंबई में गिरफ्तार

बुधवार, 14 अक्टूबर 2026
Jagtar Singh Hawara

बेअंत सिंह के हत्यारे हवारा को पंजाब भेजने पर Supreme Court सख्त

बुधवार, 14 अक्टूबर 2026
Mohali AAP Leader Firing Case

मोहाली में AAP नेता के घर फायरिंग: 8 गोलियां दागीं

बुधवार, 14 अक्टूबर 2026
Shri Akal Takht

AAP विधायकों की पेशी टली, Akal Takht ने बंद के समर्थन में लिया बड़ा फैसला

बुधवार, 14 अक्टूबर 2026
Next Post
Portronics Resound 2 हुआ लॉन्च, 5 घंटे तक चलेगी बैटरी

Portronics Resound 2 हुआ लॉन्च, 5 घंटे तक चलेगी बैटरी

protein apke cells ko repair krne ke liye jaruri hai.

महंगे और आर्टिफिशियल प्रोटीन पाउडर लेने से बेहतर है घर का बना प्रोटीन

भाजपा

भाजपा ने 2018 में चुनाव हारे 14 उम्मीदवारों को फिर मैदान में उतारा

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।