मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - ‘आप मुझसे सवाल नहीं पूछ सकते’: तीखी बहस के बीच राहुल गांधी ने लोकसभा स्पीकर को क्यों बोला ‘सॉरी’

‘आप मुझसे सवाल नहीं पूछ सकते’: तीखी बहस के बीच राहुल गांधी ने लोकसभा स्पीकर को क्यों बोला ‘सॉरी’

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 29 जुलाई 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
राहुल गांधी
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

Parliament Session 2024: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार (29 जुलाई) को केंद्र सरकार पर हिंदुस्तान को अभिमन्यु की तरह ‘चक्रव्यूह’ में फंसाने का आरोप लगाया। कांग्रेस सांसद ने कहा कि विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (I.N.D.I.A.) इस चक्रव्यूह को तोड़ेगा। उन्होंने लोकसभा में केंद्रीय बजट पर चर्चा में भाग लेते हुए यह दावा भी किया कि इस बजट में चंद पूंजीपतियों के एकाधिकार और लोकतांत्रिक ढांचे को नष्ट करने वाले राजनीतिक एकाधिकार को मबजूती प्रदान की गई है। जबकि युवाओं, किसानों तथा मध्य वर्ग को नजरअंदाज कर दिया गया है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने यह भी कहा कि I.N.D.I.A. गठबंधन सत्ता में आने पर जाति आधारित जनगणना कराएगा और किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी भी देगा। नेता प्रतिपक्ष ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधते हुए कहा, “हजारों साल पहले कुरुक्षेत्र में अभिमन्यु को चक्रव्यूह में छह लोगों ने फंसा कर मारा था…चक्रव्यूह का दूसरा नाम है- ‘पद्मव्यूह, जो कमल के फूल के आकार का होता है। इसके अंदर डर और हिंसा होती है।”

राहुल गांधी ने ओम बिरला से मांगी माफी

राहुल गांधी ने दावा किया, “अभिमन्यु को चक्रव्यूह में छह लोगों ने मारा था उनके नाम द्रोणाचार्य, कर्ण, अश्वत्थामा, कृपाचार्य, कृतवर्मा और शकुनी हैं। आज भी चक्रव्यूह रचने वाले छह लोग हैं।” कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के अलावा चार और लोगों का नाम लिया, जिस पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने आपत्ति जताई। स्पीकर बिरला ने राहुल को उनके संवैधानिक पद की याद दिलाई और उन्हें सदन की मर्यादा बनाए रखने के लिए कहा।

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates 14 April 2026

Breaking News Live Updates 14 April 2026: Big Developments, हर खबर सबसे पहले

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
14 April History

14 April History: टाइटैनिक डूबने से लेकर लिंकन की हत्या तक, जानें क्या है खास

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: 4-6°C तापमान बढ़ेगा, Heat Wave की चेतावनी जारी

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
Aaj Ka Rashifal 14 April 2026

Aaj Ka Rashifal 14 April 2026: त्रिपुष्कर योग में बनेंगे चमत्कारी संयोग

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026

बिरला ने कहा, “आप नेता प्रतिपक्ष हैं…आपकी पार्टी के उप नेता (गौरव गोगोई) ने लिखकर दिया है कि जो सदन का सदस्य नहीं है, उसका नाम नहीं लिया जाना चाहिए।” बाद में अपने भाषण के दौरान राहुल ने फिर से तथाकथित चक्रव्यूह का जिक्र करते हुए कहा कि I.N.D.I.A. ब्लॉक इसे तोड़ने का इरादा रखता है।

हालांकि, उन्होंने फिर से दो उद्योगपतियों का नाम लिया, जिस पर सत्ता पक्ष की ओर से कड़ी आपत्ति जताई गई। इसके बाद नाराज ओम बिरला ने फिर से राहुल गांधी को याद दिलाया कि सदन में मौजूद न रहने वालों पर टिप्पणी न करें। राहुल ने स्पीकर बिरला से पूछा कि क्या वह लोकसभा में मौजूद न रहने वालों के लिए किसी अन्य शब्द का इस्तेमाल कर सकते हैं।

राहुल गांधी ने कहा, “स्पीकर महोदय, मैं आपसे एक सवाल पूछना चाहता हूं।” इस पर ओम बिरला ने पलटवार करते हुए कहा, “आप मुझसे कोई सवाल नहीं पूछ सकते।” बिरला की नाराजगी जताने पर राहुल गांधी से लोकसभा स्पीकर से मांगते हुए कहा, ‘सॉरी सर..’

राहुल ने फिर किया चक्रव्यूह का जिक्र

राहुल गांधी ने दावा किया, “21वीं सदी में एक और चक्रव्यूह तैयार किया गया है… जो अभिमन्यु के साथ हुआ, वही हिंदुस्तान के साथ किया जा रहा है।” उन्होंने दावा किया कि जिस तरह से अभिमन्यु को चक्रव्यूह में फंसाया गया था उसी तरह हिंदुस्तान को फंसा दिया गया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि I.N.D.I.A. गठबंधन इस चक्रव्यूह को तोड़ेगा। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यह देश चक्रव्यूह को पसंद नहीं करता है, ‘शिवजी की बारात’ पसंद करता है जिसमें सभी लोग शामिल हो सकते हैं।

‘अग्निवीर’ का किया जिक्र

राहुल गांधी ने अग्निपथ योजना का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया, “सेना के जवानों को अग्निपथ के चक्रव्यूह में फंसाया गया। बजट में अग्निवीरों को पेंशन के लिए रुपया नहीं दिया गया।” उनके भाषण के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष ने राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे संवेदनशील विषय पर बात की है और अग्निवीरों को लेकर भ्रांति फैलाने का काम किया है।

राहुल गांधी ने बजट का हवाला देते हुए दावा किया, “जिस चक्रव्यूह ने भारत को अपने गिरफ्त में ले लिया है उसके पीछे तीन ताकतें हैं। पहली एकाधिकार वाली पूंजी का विचार है कि दो लोगों को संपूर्ण भारतीय संपत्ति का मालिक बनने दिया जाना चाहिए।”

उनका कहना था कि दूसरी ताकत इस देश की संस्थाएं, एजेंसियां, CBI, ED, आयकर विभाग हैं और तीसरी ताकत राजनीतिक कार्यपालिका है। राहुल गांधी ने कहा कि इन तीनों ताकतें चक्रव्यूह के केंद्र में हैं और उन्होंने इस देश को तबाह कर दिया है।

LoP : Speaker sir mai aapse ek sawaal poochna chahta hoon
Om Birla sir : Merese sawaal nahi pooch sakte aap
LoP Rahul G : Sorry sir
😂😂😂😂😂😂😂😂 pic.twitter.com/5xfAsm7Ib0

— ExtraSpiceAni (@ShrivastavAni) July 29, 2024

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

मंगलवार को ‘मंगल’ करवा सकते हैं ये दो STOCKS, बाजार बंद होने के बाद आई बड़ी खबर

Next Post

Paris Olympics: भारत और अर्जेंटीना का मैच 1-1 से ड्रॉ, हरमनप्रीत ने अंतिम मिनटों में किया गोल

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates 14 April 2026

Breaking News Live Updates 14 April 2026: Big Developments, हर खबर सबसे पहले

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
14 April History

14 April History: टाइटैनिक डूबने से लेकर लिंकन की हत्या तक, जानें क्या है खास

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: 4-6°C तापमान बढ़ेगा, Heat Wave की चेतावनी जारी

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
Aaj Ka Rashifal 14 April 2026

Aaj Ka Rashifal 14 April 2026: त्रिपुष्कर योग में बनेंगे चमत्कारी संयोग

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
Punjab Sacrilege Law

Punjab Sacrilege Law: बेअदबी पर अब उम्रकैद, भगवंत मान का ऐतिहासिक फैसला

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Crude Oil Price Surge

Crude Oil Price Surge: कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल, $65 के पार पहुंचा भाव

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Next Post
Paris Olympics: भारत और अर्जेंटीना का मैच 1-1 से ड्रॉ, हरमनप्रीत ने अंतिम मिनटों में किया गोल

Paris Olympics: भारत और अर्जेंटीना का मैच 1-1 से ड्रॉ, हरमनप्रीत ने अंतिम मिनटों में किया गोल

BJP की गलत नीतियों का खामियाजा जवान भुगत रहे… डोडा एनकाउंटर पर राहुल ने…

INDIA गठबंधन देश का X Ray सामने ला कर रहेगा... निर्मला सीतारमण के हंसने पर बोले राहुल गांधी

देश विरोधी ताकतों का अड्डा बन गये हैं यूपी के जन सुविधा केन्द्र

देश विरोधी ताकतों का अड्डा बन गये हैं यूपी के जन सुविधा केन्द्र

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।