The News Air- पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान जल्द ही बड़ा ऐलान करने जा रहे हैं। ख़ुद CM मान ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इतिहास में आज तक ऐसा कोई फ़ैसला नहीं हुआ होगा। मान के इस ऐलान को आम आदमी पार्टी के चुनाव समय किए वादे से जोड़कर देखा जा रहा है। इसमें सबसे अहम 300 यूनिट मुफ़्त बिजली, सरकारी नौकरियां और 18 साल से बड़ी उम्र की हर महिला को एक-एक हज़ार प्रतिमाह देना शामिल है।
पंजाब में पहली बार AAP सरकार
पंजाब में आम आदमी पार्टी ने पहली बार सरकार बनाई है। अब तक पंजाब में कांग्रेस और अकाली दल का ही शासन रहा। दिल्ली के बाद पंजाब पहला पूर्ण राज्य है, जहां आम आदमी पार्टी को सत्ता मिली है।
चुनाव में 92 सीटें जीती
पंजाब चुनाव में आम आदमी पार्टी ने रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया। आप ने 117 में से 92 सीटें जीत ली। सत्ता में रही कांग्रेस 77 में से सिर्फ़ 18 पर सिमट गई। वहीं अकाली दल को सिर्फ़ 3 सीटें मिली। लोगों ने पंजाब के बदलाव के साथ भगवंत मान को CM बनाने के लिए जमकर वोटिंग की। मान को आम आदमी पार्टी ने पंजाब में सीएम चेहरा बनाया था।