गुरूवार, 26 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - विराट कोहली के साथ आखिर ऐसा क्यों किया, रोहित शर्मा का फैसला या किसी और का?

विराट कोहली के साथ आखिर ऐसा क्यों किया, रोहित शर्मा का फैसला या किसी और का?

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 17 अक्टूबर 2024
A A
0
विराट कोहली के साथ आखिर ऐसा क्यों किया, रोहित शर्मा का फैसला या किसी और का?
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

यह भी पढे़ं 👇

Kamada Ekadashi 2026

Kamada Ekadashi 2026: कामदा एकादशी पर भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें शुभ मुहूर्त

गुरूवार, 26 मार्च 2026
Andhra Pradesh Bus Accident

Andhra Pradesh Bus Accident: आंध्र प्रदेश में बस और टिपर की भीषण टक्कर, 14 यात्री जिंदा जले

गुरूवार, 26 मार्च 2026
PAN Card New Rules

PAN Card New Rules: 31 मार्च से पहले बनवा लें पैन कार्ड, वरना होगी बड़ी मुश्किल

गुरूवार, 26 मार्च 2026
Prayagraj Petrol Pump

Prayagraj Petrol Pump पर अफवाह से मचा हड़कंप, पुलिस ने संभाले हालात

गुरूवार, 26 मार्च 2026

नई दिल्ली, 17 अक्टूबर (The News Air): भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज से आखिरकार शुरू हो ही गया। हालांकि आज मैच का दूसरा दिन होना चाहिए था, लेकिन पहले दिन यानी 16 अक्टूबर को दिनभर बारिश होती रही, इसलिए मुकाबला तो क्या टॉस तक नहीं हो पाया। दूसरे दिन बेंगलुरु का मौसम ठीक था और तय समय पर टॉस हुआ। इस बीच जब टीम इंडिया बल्लेबाजी के लिए आई तो कुछ ही देर बाद बैक टू बैक विकेट गिरने शुरू हो गए। यहां तक कि दुनिया के सबसे बड़े बल्लेबाजों में शुमार विराट कोहली भी ​बिना खाता खोले आउट हो गए। लेकिन विराट कोहली को तीसरे नंबर पर भेजने का फैसला आखिर था किसका, अब ये सवाल उठना शुरू हो गया है। क्योंकि तीसरे नंबर पर ​कोहली के बल्ले से कभी भी रन निकले ही नहीं हैं। 

टीम इंडिया को न्यूजीलैंड ने दिए लगातार झटके

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने जब आज टॉस जीता तो पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उम्मीद की जा रही थी कि भारत को खुद कप्तान और उनके जोड़ीदार यशस्वी जायसवाल अच्छी शुरुआत दिलाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। कप्तान रोहित 16 बॉल में केवल 2 ही  रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद बल्लेबाजी क्रम में बदलाव किया गया। दरअसल शुभमन गिल गर्दन में जकड़न के कारण आज का मैच नहीं खेल रहे हैं, इसलिए​ विराट कोहली एक नंबर प्रमोट करके तीसरे स्थान पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया। यहां भी उम्मीद थी कि अब विराट कोहली अपने अनुभव का फायदा उठाते हुए टीम को मजबूती देंगे। लेकिन उनके बल्ले से रन बनने के लिए तैयार ही नहीं दिखे। उन्होंने 9 बॉल का सामना किया और बिना खाता खोले ही वापस लौट गए। 

विराट कोहली का तीसरे नंबर पर कभी नहीं चला है बल्ला

खास बात ये है कि विराट कोहली का इतना लंबा टेस्ट करियर हो गया है। उन्होंने ज्यादातर नंबर चार पर ही बल्लेबाजी की है। लेकिन जब भी उन्हें तीसरे नंबर पर खेलने के लिए भेजा गया, उनका बल्ला नहीं चला है। टेस्ट क्रिकेट में 29 शतक लगाने वाले विराट कोहली नंबर चार पर टेस्ट में शतक तो दूर अर्धशतक भी नहीं लगा पाए हैं। इसके बाद भी कोहली को तीसरे नंबर पर भेजने का फैसला आखिर था किसका। क्या कप्तान रोहित शर्मा ने ये फैसला किया या​ फिर कोच ने कोहली को नंबर तीन पर भेजा। ये भी हो सकता है कि विराट कोहली ने खुद ही आकर कहा हो कि वे नंबर तीन पर बल्लेबाजी के लिए जाएंगे। लेकिन खुद कोहली को तो अपने आंकड़े पता ही होंगे कि वे तीसरे नंबर पर कुछ भी खास नहीं कर पाए हैं। ऐसे में कोहली को तीसरे नंबर पर भेजने का फैसला आखिर किसका था, ये एक बड़ा सवाल है, जिसका जवाब तो चाहिए, लेकिन शायद मिल नहीं पाएगा। 

तीसरे नंबर पर विराट कोहली का बहुत ही खराब औसत, कभी नहीं लगा पाए अर्धशतक 

अब आपको बताते हैं कि विराट कोहली ने अब तक अपने टेस्ट करियर में तीसरे नंबर पर क्या किया है। कोहली का टेस्ट में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए औसत म​हज 16.16 का है। इससे ज्यादा औसत तो किसी गेंदबाज का भी होता है। जाहिर है कोहली खुद इस औसत से कतई खुश नहीं होंगे। बाकी की बात तो छोड़ ही दीजिए। उन्होंने अब तक तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे बड़ा स्कोर केवल 41 रन का ही बनाया है। यानी अर्धशतक तक उनके खाते में नहीं हैं। आज की पारी को भी जोड़ दिया जाए तो वे अब तक सात बार इस नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आ चुके हैं। विराट कोहली इससे पहले टेस्ट में 32 पारियां पहले डक यानी शून्य पर आउट हुए हैं। तब मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था और मजे की बात ये है कि सामने यही टीम थी। यानी न्यूजीलैंड के ही खिलाफ वे शून्य पर इससे पहले टेस्ट में आउट हुए हैं। 

 

Previous Post

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री हरियाणा में नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे

Next Post

भारत की खराब शुरुआत, 10 ओवर में तीन आउट

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Kamada Ekadashi 2026

Kamada Ekadashi 2026: कामदा एकादशी पर भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें शुभ मुहूर्त

गुरूवार, 26 मार्च 2026
Andhra Pradesh Bus Accident

Andhra Pradesh Bus Accident: आंध्र प्रदेश में बस और टिपर की भीषण टक्कर, 14 यात्री जिंदा जले

गुरूवार, 26 मार्च 2026
PAN Card New Rules

PAN Card New Rules: 31 मार्च से पहले बनवा लें पैन कार्ड, वरना होगी बड़ी मुश्किल

गुरूवार, 26 मार्च 2026
Prayagraj Petrol Pump

Prayagraj Petrol Pump पर अफवाह से मचा हड़कंप, पुलिस ने संभाले हालात

गुरूवार, 26 मार्च 2026
Punjab Free Sanitary Pad

Punjab Free Sanitary Pad Scheme: ₹28 करोड़ से 13.65 लाख महिलाओं को मुफ्त सैनिटरी पैड

गुरूवार, 26 मार्च 2026
Mukhyamantri Swasthya Yojana

Mukhyamantri Swasthya Yojana से 4 लाख का ऑपरेशन कैशलेस, Punjab सरकार की बड़ी कामयाबी

गुरूवार, 26 मार्च 2026
Next Post
भारत की खराब शुरुआत, 10 ओवर में तीन आउट

भारत की खराब शुरुआत, 10 ओवर में तीन आउट

आज दिखेगा Hunter Moon, इतने बजे सबसे करीब, टेलीस्कोप से फ्री में देखें

आज दिखेगा Hunter Moon, इतने बजे सबसे करीब, टेलीस्कोप से फ्री में देखें

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।