रविवार, 12 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - कौन है वो इंजीनियर जिसकी शिकायत ने बाहुबली धनंजय सिंह को पहुंचा दिया जेल?

कौन है वो इंजीनियर जिसकी शिकायत ने बाहुबली धनंजय सिंह को पहुंचा दिया जेल?

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 6 मार्च 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, उत्तर प्रदेश, राष्ट्रीय
A A
0
कौन है वो इंजीनियर जिसकी शिकायत ने बाहुबली धनंजय सिंह को पहुंचाया जेल?
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

उत्तर प्रदेश, 6 मार्च (The News Air) बात लगभग 4 साल पुरानी है. 10 मई 2020 को अभिनव ने पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई. इस शिकायत से यूपी की राजनीति गरमा गई. इस शिकायत में धनंजय सिंह पर संगीन आरोप थे. नतीजा यह रहा कि पुलिस ने धनंजय को गिरफ्तार कर लिया और अगले दिन कोर्ट में पेश किया.

धनंजय सिंह…एक ऐसा नाम, जिसकी जौनपुर में आज भी तूती बोलती है. जलवा ऐसा कि 2009 में लोकसभा का चुनाव लड़ा और जीता भी. सड़क पर निकलता तो पीछे सैकड़ों गाड़ियों का काफिला होता. उत्तर प्रदेश के लोग धनंजय सिंह को एक बाहुबली नेता के तौर पर देखते हैं. अब इस बाहुबली को जेल की सजा काटनी पड़ेगी. कोर्ट ने अपहरण और रंगदारी केस में दोषी करार दिया है. इस बीच, इस पूरे केस में एक नाम की चर्चा खूब हो रही है, वह नाम है अभिनव सिंघल. इसी शख्स के मजबूत इरादों ने धनंजय को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया है. आइए जानते हैं कौन हैं अभिनव सिंघल?

उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर एक शहर है. इसी शहर के अभिनव सिंघल रहने वाले हैं. तेवर से सख्त और खुशमिजाज अभिनव बचपन से ही पढ़ने में तेज थे. गणित और विज्ञान की रुचि इस कदर थी कि उन्होंने बड़े होकर पेशा भी इंजीनियरिंग ही चुना. वह नमामि गंगे प्रोजेक्ट से जुड़े.

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates 12 April 2026

Breaking News Live Updates 12 April 2026: Top Stories, हर खबर सबसे पहले

रविवार, 12 अप्रैल 2026
IMD Heat Wave Warning

IMD Heat Wave Warning: उत्तर भारत में 6-8°C बढ़ेगा तापमान, चौंकाने वाला अलर्ट जारी

रविवार, 12 अप्रैल 2026
12 April History

12 April History: अंतरिक्ष में पहुंचा पहला इंसान, आज का इतिहास में दर्ज बड़ी घटनाएं

रविवार, 12 अप्रैल 2026

जब मिलने लगीं धमकियां…

नमामि गंगे प्रोजेक्ट से जुड़ने के बाद अभिनव सिंघल को पता चला कि प्रोजेक्ट के अंदर भारी धांधली हो रही है. उन्होंने अपने तेवर सख्त किए. पहले उन्हें कई तरह के प्रलोभन दिए गए. लेकिन अभिनव ईमानदारी से काम करते रहे. फिर धमकियां मिलने लगीं. जो लोग धमकियां दे रहे थे, उनमें से एक नाम बाहुबली धनंजय सिंह का भी था. हालांकि, अभिनव बिना डरे अपना काम करते रहे.

4 साल पहले की क्या है कहानी?

बात लगभग 4 साल पुरानी है. 10 मई 2020 को अभिनव ने पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई. इस शिकायत से यूपी की राजनीति गरमा गई. इस शिकायत में धनंजय सिंह पर संगीन आरोप लगाए गए थे. अभिनव ने पुलिस को बताया कि धनंजय अपने साथी विक्रम औन अन्य दो लोगों के साथ पचहटिया स्थित साइट पर पहुंचे. यहां से धनंजय ने उसका किडनैप कर लिया.

तब अभिनव ने कहा था…

अभिनव के मुताबिक, आरोपियों ने उनका अपहरण फॉर्च्यूनर गाड़ी में किया. अपहरण कर धनंजय उसे अपने आवास ले गया. इसके बाद उन्हें पिस्टल दिखाकर धमकी दी गई. गंदी-गंदी गालियां दी गईं. दरअसल, आऱोपी चाहते थे कि अभिनव कम गुणवत्ता वाली सामग्री की आपूर्ति के लिए मंजूरी दे दे. जब उन्होंने इनकार किया तो जान से मारने की धमकी भी दी गई.

यहां से जैसे-तैसे बचकर अभिनव भाग निकले और सीधे लेकर लाइन बाजार थाने पहुंचे. अभिनव ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. नतीजा यह रहा कि पुलिस ने धनंजय को उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया और अगले दिन कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रही थी

हालांकि, धनंजय ने कोर्ट में जमानत के लिए अर्जी दाखिल की, लेकिन अदालत ने इसे खारिज कर दिया. इसके बाद धनंजय ने हाई कोर्ट का रूख किया, जहां से जमानत मिली. तब धनंजय ने आरोप लगाया था कि उन्हें साजिश के तहत फंसाया गया है. सुनवाई एमपी एमएलए कोर्ट में चल रही थी, जहां कोर्ट ने धनंजय और उनके साथ संतोष विक्रम को दोषी करार दिया. पुलिस ने दोनों को अरेस्ट कर जेल भेज दिया.

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Dhananjay Singh: धनंजय पर 43 केस… 22 में दोषमुक्त, पहली बार दोषी; मुठभेड़ में मार गिराने का भी हुआ था दावा

Next Post

‘मोदी 3.0’ के लिए गडकरी का प्लान तैयार, चुनाव से पहले देने वाले हैं बड़ा सरप्राइज

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates 12 April 2026

Breaking News Live Updates 12 April 2026: Top Stories, हर खबर सबसे पहले

रविवार, 12 अप्रैल 2026
IMD Heat Wave Warning

IMD Heat Wave Warning: उत्तर भारत में 6-8°C बढ़ेगा तापमान, चौंकाने वाला अलर्ट जारी

रविवार, 12 अप्रैल 2026
12 April History

12 April History: अंतरिक्ष में पहुंचा पहला इंसान, आज का इतिहास में दर्ज बड़ी घटनाएं

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Aaj Ka Rashifal 12 April

Aaj Ka Rashifal 12 April 2026: चंद्रमा के भाव विश्लेषण और राशिफल

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Indian Pharmacopoeia

Indian Pharmacopoeia Recognition: 22 देशों ने दी मान्यता, Pharma Stocks में होगा बड़ा बदलाव

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Next Post
Upcoming Governmnent Infra Projects,'मोदी 3.0' के लिए गडकरी का प्लान तैयार, चुनाव से पहले देने वाले हैं बड़ा सरप्राइज - nitin gadkari ministry planning to lined up highway shipping and infra projects before elections

'मोदी 3.0' के लिए गडकरी का प्लान तैयार, चुनाव से पहले देने वाले हैं बड़ा सरप्राइज

संदेशखाली विवाद के बीच ममता का बड़ा दांव,महिलाओं के लिए किया बड़े ऐलान

क्या सच में बीजेपी ने बंगाल में मार ली बड़ी बाजी, जज की जॉइनिंग से ममता को धूल चटा देगी पार्टी?

भारत सरकार ने दिव्यांगों के लिए डिजाइन करेगी AI फीचर्स से लैस App

भारत सरकार ने दिव्यांगों के लिए डिजाइन करेगी AI फीचर्स से लैस App

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।