शनिवार, 11 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - सीएम अरविंद केजरीवाल ने ईडी से नोटिस पर प्रश्न किया तो जवाब भाजपा ने दिया- गोपाल राय

सीएम अरविंद केजरीवाल ने ईडी से नोटिस पर प्रश्न किया तो जवाब भाजपा ने दिया- गोपाल राय

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 2 नवम्बर 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
अरविंद केजरीवाल
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

– भाजपा कहती है कि जांच एजेंसियां स्वतंत्र हैं तो फिर एजेंसियों को ही जवाब देना चाहिए, भाजपा जवाब क्यों दे रही है?- गोपाल राय

– ईडी-सीबीआई ही भाजपा है या भाजपा ही ईडी-सीबीआई है, आज ये अंतर करना बहुत मुश्किल हो गया है- गोपाल राय

– नोटिस में साफ नहीं है कि ईडी सीएम केजरीवाल को संदिग्ध, गवाह, मुख्यमंत्री या ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक, किस रूप में बुला रही है- गोपाल राय

यह भी पढे़ं 👇

Khabar 20-20

Khabar 20-20: आज की 20 बड़ी खबरें एक नजर में

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Vrindavan Boat Tragedy

Vrindavan Boat Tragedy: CM भगवंत मान ने जागरांव में परिवारों से की मुलाकात, हर संभव मदद का दिया आश्वासन

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Pre-Matric Scholarship Punjab

Pre-Matric Scholarship Punjab: 92 हजार विद्यार्थियों को ₹13 करोड़ की छात्रवृत्ति

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Punjab Reward Policy

Punjab Reward Policy: गैंगस्टर्स पकड़वाने पर मिलेगा इनाम, 28 वांछित अपराधियों की लिस्ट जारी

शनिवार, 11 अप्रैल 2026

– भाजपा खुद नोटिस लिखवाती है और जब उस पर प्रश्न खड़े होते हैं तो ईडी कहीं गलत बयानी न कर दे, इसलिए वो जवाब देने आ जाती है- गोपाल राय

– अरविंद केजरीवाल सीबीआई को सभी प्रश्नों के जवाब दे चुके हैं, यह एजेंसियों का मसला नहीं है, बल्कि भाजपा की साजिश है- गोपाल राय

– भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने नोटिस मिलने से एक दिन पहले ही घोषणा कर दी थी कि अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार होने से कोई रोक नहीं सकता- गोपाल राय

– लोकसभा चुनाव में हार की डर से भाजपा नियम-कानून की धज्जियां उड़ा रही है और एजेंसियों को कठपुतली बनाकर लोकतंत्र की हत्या कर रही है- गोपाल राय

– भाजपा एजेंसियों का दुरुपयोग करके चुनाव जीतने का सपना देख रही, यह भारत के इतिहास में न पहले कभी हुआ है और न भविष्य में संभव है- गोपाल राय

– भापजपा को अपने काम पर भरोसा कर चुनाव लड़ने की हिम्मत रखनी चाहिए, जनता फैसला करेगी कि कौन सही और कौन गलत है- गोपाल राय

नई दिल्ली, 02 नवंबर 2023

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को भाजपा ने ही राजनीतिक रंजिश के चलते ईडी से नोटिस भिजवाया था। इसका खुलासा करते हुए ‘‘आप’’ के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने ईडी से नोटिस पर कुछ प्रश्नों के जवाब मांगे थे। कायदे से इसका जवाब देने ईडी को देना चाहिए था, लेकिन जवाब देने भाजपा का प्रवक्ता आया। जबकि भाजपा कहती है कि जांच एजेंसियां स्वतंत्र है, उनसे भाजपा का कोई लेना-देना नहीं है। अगर जांच एजेंसियां स्वतंत्र हैं तो फिर उनको ही जवाब देना चाहिए, भाजपा जवाब क्यों दे रही है? दरअसल, आज यह अंतर करना मुश्किल हो गया है कि ईडी-सीबीआई ही भाजपा है या भाजपा ही ईडी-सीबीआई है। उन्होंने कहा कि समन में साफ नहीं है कि ईडी अरविंद केजरीवाल को संदिग्ध, गवाह, मुख्यमंत्री या ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक, किस रूप में बुला रही है। भाजपा खुद ईडी से नोटिस लिखवाती है। जब उस पर प्रश्न खड़े होते हैं तो ईडी कहीं गलत बयानी न कर दे। इसलिए भाजपा जवाब देने आ जाती है।

आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक एवं दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज ईडी ने नोटिस जारी करके बुलाया था। अरविंद केजरीवाल ने अपना जवाब भेजकर ईडी से नोटिस वापस लेने की मांग की है। उन्होंने ईडी से कुछ चीजों पर जवाब भी मांगा है। मसलन, ईडी की नोटिस में यह स्पष्ट नहीं है कि अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री के रूप में बुला रही है, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक के रूप में बुला रही है या एक नागरिक के रूप में बुलाना चाहती है। यह भी स्पष्ट नहीं था कि ईडी उनको एक गवाह के रूप में बुला रही है या एक संदिग्ध के रूप में बुला रही है।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल का जवाब ईडी को गया, लेकिन ईडी का जवाब उन्हें नहीं आया। जवाब देने के लिए भाजपा का राष्ट्रीय प्रवक्ता आया। आज यह अंतर करना मुश्किल है कि ईडी-सीबीआई ही भाजपा है या भाजपा ही ईडी-सीबीआई है। बुधवार को भाजपा के एक वरिष्ठ नेता कह रहे थे कि ईडी स्वतंत्र है, एजेंसियां स्वतंत्र हैं, भाजपा का उनसे कोई लेना-देना नहीं है। जब भाजपा का इन एजेंसियों से कोई लेना-देना नहीं है और जब सवाल एजेंसियों पर उठता है तो जवाब देने के लिए भाजपा के नेता क्यों सामने खड़े हो जाते हैं? भाजपा तय कर रही है कि अरविंद केजरीवाल को गागर और सागर के रूप में बुलाया है। आप क्यों तय करते हो? अगर एजेंसियां स्वतंत्र हैं तो उन्हें अपना काम करने दो। आपको इसलिए दर्द होने लगता है क्योंकि वह नोटिस आपका है। भाजपा नोटिस डिक्टेट करके लिखवाती है। जब उस पर सवाल उठता है तो ईडी कोई गलत जवाब न दे, इससे पहले भाजपा का प्रवक्ता जवाब देने आ जाता है।

“आप” प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने कहा कि कल तक भाजपा के नेता कह रहे थे कि यह एक कानूनी प्रक्रिया है। एजेंसी अपना काम कर रही हैं, तो इसमें इतनी हाय तौबा क्यों है? इसका राजनीतिक षड्यंत्र से कोई लेना-देना नहीं है। मैंने आज भाजपा प्रवक्ता की प्रेसवार्ता सुनी। वो यह भी तय करना चाहते हैं कि इस देश के अंदर कौन पार्टी किस पार्टी से गठबंधन करेगी। उन्हें चिंता है कि आज उन पार्टियों के बीच गठबंधन हो रहा है जो पहले एक-दूसरे पर सवाल उठाती थीं। भाजपा तय करना चाहती है कि कौन कहां आएगा, कौन कहां चुनाव प्रचार करेगा, कौन सी पार्टी चुनाव प्रचार नहीं करेगी, कौन सी पार्टी किसके साथ गठबंधन करेगी।

इससे स्पष्ट हो रहा है कि भाजपा ने सोची समझी रणनीति के तहत राजनीतिक दुर्भावना की मंशा से अरविंद केजरीवाल जी को गिरफ्तार करने का षड्यंत्र किया है। इसकी स्पष्टता इससे हुई जब भाजपा के सांसद मनोज तिवारी के नोटिस आने से एक दिन पहले सार्वजनिक तौर पर यह ऐलान किया कि अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार होने से कोई रोक नहीं सकता है। ईडी कह रही है कि अरविंद केजरीवाल भाग रहे हैं। इससे पहले सीबीआई ने पूछताछ के लिए बुलाया था और अरविंद केजरीवाल जी ने सभी सवालों के जवाब दिए थे। यह एजेंसी का मसला नहीं है, बल्कि बीजेपी का षड्यंत्र है। उन्होंने कहा कि भाजपा की मंशा है कि अरविंद केजरीवाल को आगामी चुनाव में कहीं जाने न दिया जाए। आप षड्यंत्र करो और सभी लोग उसको कानून मानकर उसका पालन करते रहें। आपसे कोई सवाल न करे? अगर यह नोटिस ईडी का होता तो जवाब भी ईडी से आता, भाजपा का जवाब नहीं आता। आज पूरा देश यह जानना चाहता है कि एक राजनीतिक षड्यंत्र के तहत दिल्ली में आम आदमी पार्टी को खत्म करने की साजिश हो रही है। उसके लिए बीजेपी सरकारी एजेंसियों का खुलेआम दुरुपयोग कर रही है।

उन्होंने कहा कि आज सुबह अचानक हमारे मंत्री राजकुमार आनंद के घर पर छापा पड़ गया। ना कोई नोटिस, ना कोई मुकदमा, अचानक छापा पड़ गया। आप लोग क्या करने की कोशिश कर रहे हो? आपको डर लग रहा है कि अगर विपक्ष के सभी नेता एक साथ होकर मैदान में उतरते हैं तो भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव को किसी कीमत पर नहीं जीत सकती है। उसकी वजह से आप सभी कानून और नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। देश की एजेंसियों को कठपुतली बनाकर लोकतंत्र की हत्या करने पर उतारू हो गए हैं। देश में यह नहीं चलेगा। देश तभी तक बर्दाश्त करता है, लेकिन अगर इंतहा हो जाए तो उसका जवाब भी देता है।

गोपाल राय ने भाजपा से निवेदन किया कि इस देश के लोगों ने आपकी सरकार बनाकर इस देश को चलाने का मौका दिया है। देश के लोगों के लिए कुछ करिए, एजेंसियों का दुरुपयोग करके अगर आप चुनाव जीतने का सपना देख रहे हैं, तो भारत के इतिहास में न यह कभी संभव हुआ है और न भविष्य में संभव हो सकता है। खुद ईडी-सीबीआई बनना बंद करिए। कौन किससे गठबंधन करेगा, इसका निर्णय लेना बंद करिए क्योंकि इस देश में सभी पार्टियों को अपने लिए निर्णय लेने का हक है।

उन्होंने कहा कि आज महंगाई करके आपने पूरे देश को बर्बाद कर दिया। इसलिए आप पर सवाल उठ रहे हैं। 30 अक्टूबर को मनीष सिसोदिया की जमानत निरस्त होने के बाद भाजपा वाले सुप्रीम कोर्ट की दुहाई देने लगे। लगातार 3 महीने तक सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई जहां सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार ईडी से पूछा कि मनीष सिसोदिया के पास पैसा आया, क्या आपके पास इसका सबूत है? इन एजेंसियों के पास कोई जवाब नहीं था। वह सिर्फ इधर-उधर की बात करते रहे। उस वक्त यह लोग सुप्रीम कोर्ट का नाम नहीं लेते थे।

‘‘आप’’ दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के अंदर जो भी कार्यवाही हुई, सभी ने देखा कि सुप्रीम कोर्ट क्या कह रहा है और एजेंसियां उसका क्या जवाब दे रही हैं। एजेंसियां निरुत्तर थीं। सुप्रीम कोर्ट में जो जमानत निरस्त हुई है, इन दोनों के बीच का तालमेल किसी को समझ नहीं आ रहा है। भाजपा के लोगों से मेरा कहना है कि देश के लोगों ने आपको 10 साल काम करने का मौका दिया। अपने काम पर भरोसा रखो। अपने काम को लेकर जनता के बीच चुनाव लड़ने की हिम्मत रखो। जनता फैसला कर देगी कि कौन सही है और कौन गलत है। आप जिस तरह से पूरे देश को खत्म करने का षड्यंत्र कर रहे हैं, यह प्रयोग पहले हो चुके हैं। परिणाम शासकों के पक्ष में नहीं आए। इसलिए लोकतंत्र और संविधान को जिंदा रहने दो। व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए इसको खत्म मत करो।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

सीएम मान ने की अभूतपूर्व पहल, विपक्षी नेताओं के पास जवाब नहीं, इसलिए बहस से दूर रहें : आप

Next Post

लालजीत सिंह भुल्लर द्वारा पंचायती ज़मीनों से कब्ज़े छुड़वाने की मुहिम तेज़ करने हेतु सख़्त हिदायतें

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Khabar 20-20

Khabar 20-20: आज की 20 बड़ी खबरें एक नजर में

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Vrindavan Boat Tragedy

Vrindavan Boat Tragedy: CM भगवंत मान ने जागरांव में परिवारों से की मुलाकात, हर संभव मदद का दिया आश्वासन

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Pre-Matric Scholarship Punjab

Pre-Matric Scholarship Punjab: 92 हजार विद्यार्थियों को ₹13 करोड़ की छात्रवृत्ति

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Punjab Reward Policy

Punjab Reward Policy: गैंगस्टर्स पकड़वाने पर मिलेगा इनाम, 28 वांछित अपराधियों की लिस्ट जारी

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
SYL Canal

SYL Canal: India की सबसे बड़ी Water Dispute, 44 साल बाद भी अधूरा सपना

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Breaking News Today

Breaking News Today: ज्योतिबा फुले जयंती से ईरान वार्ता तक, आज की 10 बड़ी खबरें

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Next Post
Laljit Singh Bhullar

लालजीत सिंह भुल्लर द्वारा पंचायती ज़मीनों से कब्ज़े छुड़वाने की मुहिम तेज़ करने हेतु सख़्त हिदायतें

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

ईडी द्वारा भेजा गया समन राजनीति से प्रेरित, एक षड्यंत्र के तहत....

हेेट स्‍पीच

एलेक्टोरल बॉन्ड मामला : केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट से कहा, 'गोपनीयता' इस स्कीम के केंद्र में है

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।