मुंंबई 16 फरवरी (The News Air) मुंबई एयरपोर्ट पर आए बुजुर्ग दंपत्ति को जब सिर्फ एक ही चेयर मिली तो उन्होंने अपनी पत्नी को व्हीलचेयर पर बिठा दिया और खुद करीब 1.5 किलोमीटर तक पैदल चले, इस कारण अचानक दिल का दौरा पड़ने के कारण उनकी मौत हो गई।
एयर इंडिया की फ्लाइट से आए थे मुंबई : बताया जा रहा है कि बुजुर्ग पति पत्नी एयर इंडिया की फ्लाइट से न्यूयॉर्क से मुंबई आए थे। उन दोनों को ही व्हील चेयर दी जानी थी। क्योंकि उनकी सीट भी व्हील चेयर वाली ही बुक हुई थी। लेकिन मुंबई एयरपोर्ट पर व्हील चेयर की किल्लत के कारण उन्हें एक ही व्हील चेयर मिली, जिस पर बुजुुर्ग ने अपनी पत्नी को बिठा दिया और वे खुद करीब डेढ़ किलोमीटर तक पैदल चले, इस कारण उनकी हार्ट अटैक आने के कारण मौत हो गई।








