सोमवार, 13 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - बैन लगाने से कोई… एग्जिट पोल, शेयर बाजार और हेराफेरी पर क्या बोले…

बैन लगाने से कोई… एग्जिट पोल, शेयर बाजार और हेराफेरी पर क्या बोले…

एक्सिस माई इंडिया के प्रदीप गुप्ता

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 22 जून 2024
in NEWS-TICKER, बिज़नेस
A A
0
शेयर बाजार
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 22 जून (The News Air): शेयर बाजार में कथित हेरफेर के लिए एग्जिट पोल का इस्तेमाल किए जाने को लेकर विपक्ष की आलोचनाओं का सामना कर रहे एक्सिस माई इंडिया के प्रमुख प्रदीप गुप्ता ने कहा है कि वह हर तरह की जांच का सामना करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने साथ ही जोड़ा कि अगर सरकार पोल करने वालों के लिए खास नियम बनाती है, तो इससे कारोबार को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। विपक्षी राजनीतिक दलों और कई अन्य संगठनों ने पूंजी बाजार नियामक सेबी और एक संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के जरिए इस बात की गहन जांच करने की मांग की है कि क्या एग्जिट पोल के जरिए शेयर बाजारों को प्रभावित करने की कोशिश की गई।

एग्जिट पोल और शेयर बाजार पर क्या बोले प्रदीप गुप्ता

एग्जिट पोल में भाजपा को भारी बहुमत मिलने पर शेयर बाजारों में भारी तेजी देखी गई थी, लेकिन वास्तविक परिणामों में सत्तारूढ़ पार्टी को अपने दम पर स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने के बाद भारी गिरावट आई। पीटीआई के मुख्यालय में यहां समाचार एजेंसी के संपादकों के साथ बातचीत में गुप्ता ने कहा कि वह पांच साल से सर्वेक्षण करने वालों के लिए मानदंड और विनियमन तैयार करने की मांग कर रहे हैं।

एक्सिस माई इंडिया के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक गुप्ता ने भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन के लिए 361-401 सीटों की भविष्यवाणी की थी, जबकि वास्तविक संख्या काफी कम रही। उन्होंने एग्जिट पोल पर प्रतिबंध लगाने की मांग को बचकाना करार देते हुए कहा कि हर नागरिक और संगठन चुनाव परिणाम जानना चाहता है और एग्जिट पोल पर प्रतिबंध लगाने से कोई फायदा नहीं होगा।

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates 13 April 2026

Breaking News Live Updates 13 April 2026: Big Updates, हर खबर सबसे तेज

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
April 13 History

April 13 History अपोलो 13 से लेकर थॉमस जेफरसन तक, जानें इस दिन की खास बातें

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी, तापमान में 6 डिग्री तक बढ़ोतरी

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal : 13 अप्रैल 2026 सभी राशियों के लिए पूर्ण भविष्यफल

सोमवार, 13 अप्रैल 2026

हमारा शेयर बाजार से कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन मुझे इन आरोपों से खुशी हुई, क्योंकि हमारे आंकड़े और कार्य प्रणाली एकदम सही हैं। कोई भी जांच मुझे दुनिया को एग्जिट पोल की भविष्यवाणी करने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली सभी चीजों को दिखाने का मौका देगी। एक तरह से यह हमारे लिए एक अवसर है। मैं मांग का समर्थन करता हूं, क्योंकि इससे हमें अपनी साख दिखाने का मौका मिलेगा।

‘एग्जिट पोल पर प्रतिबंध लगाने से कोई फायदा नहीं होगा’

यह पूछने पर कि क्या वह जेपीसी या सेबी की जांच के लिए तैयार हैं, उन्होंने कहा, मैं हर तरह की जांच का सामना करने के लिए तैयार हूं। उन्होंने कहा, जहां तक शेयर बाजार में उछाल से मुझे कोई लाभ मिलने की बात है… एक्सिस माई इंडिया का कोई डीमैट खाता नहीं है। यह एक लिमिटेड कंपनी है, सूचीबद्ध नहीं है। आज तक कंपनी में कोई भी बाहरी निवेश नहीं हुआ है। प्रवर्तकों ने भी कोई निवेश नहीं किया है। अप्रैल से शेयरों में मेरा व्यक्तिगत निवेश मात्र 35,000 रुपये रहा है। मुझे कहां लाभ हुआ?

गुप्ता ने एक्सिस माई इंडिया के विदेशी निवेशकों के लिए एग्जिट पोल करने और उनके साथ अलग-अलग परिणाम साझा करने के आरोपों का भी जवाब दिया। उन्होंने कहा, किसी भी एफआईआई ने हमसे कभी संपर्क नहीं किया, न ही हमने किसी विदेशी निवेशक के लिए काम किया है। हमने उनके लिए कभी कोई एग्जिट पोल सर्वेक्षण नहीं किया है। उन्होंने आरोप लगाने वालों पर निशाना साधते हुए कहा, पहले वे एग्जिट पोल को अवैज्ञानिक बताते थे, अब वे चाहते हैं कि एग्जिट पोल पर प्रतिबंध लगा दिया जाए। ये बचकानी बातें हैं। हर नागरिक और संगठन चुनाव के नतीजे जानना चाहता है और एग्जिट पोल पर प्रतिबंध लगाने से कोई फायदा नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल सिर्फ यह बताने के लिए नहीं होते कि कौन जीत रहा है और कौन हार रहा है, बल्कि इससे राजनीतिक दलों को नतीजों का विश्लेषण करने में भी मदद मिलती है। गुप्ता ने कहा, ”मेरे 70 फीसदी ग्राहक कॉरपोरेट ग्राहक हैं। अगर एग्जिट पोल पर प्रतिबंध लगा भी दिया जाता है, तो इससे हमारे कारोबार पर कोई असर नहीं पड़ेगा। जो भी कानून तय करेगा, मैं उसके साथ हूं। यह पूछने पर क्या 2024 के चुनाव नतीजों से उनकी छवि को नुकसान पहुंचा है, गुप्ता ने कहा, वे हमें हमारे काम के लिए कारोबार देते हैं, न कि इस आधार पर कि हम चुनाव नतीजों की कितनी सही भविष्यवाणी करते हैं।

एग्जिट पोल पर प्रतिबंध लगाने से कोई फायदा नहीं होगा

उन्होंने कहा, पिछले पांच सालों से मैं कुछ नियमन की मांग को लेकर दर-दर भटक रहा हूं। जब हमारे लोग जमीन पर जाते हैं, तो उन्हें संदिग्ध मानसिकता से देखा जाता है। हमें यह समझाना पड़ता है कि हम सेल्सपर्सन नहीं हैं, हम धोखेबाज नहीं हैं और हमें किसी राजनीतिक दल ने नहीं भेजा है। हमसे अक्सर पूछा जाता है कि आपको अनुमति किसने दी? उन्होंने कहा, हमने गृह मंत्रालय को लिखा, हमें कानून मंत्रालय ने बताया कि इसके लिए कोई कानून नहीं है, इसलिए पहले हमें कानून चाहिए। वहां से हमें सूचना और प्रसारण मंत्रालय के पास भेजा गया कि आप वहां अपना पंजीकरण करवाएं और एक प्रकोष्ठ स्थापित करें।

सवाल यह है कि कौन सही है और कौन गलत है, इसकी निगरानी कौन करेगा… इसलिए कुछ नहीं हुआ। मेरा दृढ़ विश्वास है कि हमें विनियमन की जरूरत है। एक्सिस माई इंडिया 2013 से एग्जिट पोल आयोजित कर रहा है। उस समय गुप्ता हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से लौटे थे। उनका दावा है कि उन्होंने 65 में 61 चुनावों की सही भविष्यवाणी की। यह पूछने पर कि एक्सिस माई इंडिया यह खुलासा क्यों नहीं करता कि कुछ राजनीतिक दल भी उसके ग्राहक हैं, गुप्ता ने कहा, 2019 के हरियाणा विधानसभा चुनावों में, भाजपा हमारे ग्राहकों में शामिल थी और एग्जिट पोल में हमने त्रिशंकु विधानसभा की भविष्यवाणी की थी, जो बिल्कुल सही थी।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

आमिर खान की दिल को रिलीज हुए 34 साल पूरे, ये बातें फिल्म को आज भी बनाती हैं

Next Post

पीएसपीसीएल ने 19 जून को 16,078 मेगावाट की सबसे अधिक माँग को सफलतापूर्वक पूरा कियाः हरभजन सिंह

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates 13 April 2026

Breaking News Live Updates 13 April 2026: Big Updates, हर खबर सबसे तेज

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
April 13 History

April 13 History अपोलो 13 से लेकर थॉमस जेफरसन तक, जानें इस दिन की खास बातें

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी, तापमान में 6 डिग्री तक बढ़ोतरी

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal : 13 अप्रैल 2026 सभी राशियों के लिए पूर्ण भविष्यफल

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Asha Bhosle Passes Away

Asha Bhosle Passes Away : सुरों की मल्लिका ने पीछे छोड़ी अमर विरासत

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Iran USA Talks Failed

Iran USA Talks Failed: डील टूटी तो Crude Oil 100 डॉलर पार जाने का खतरा, Petrol की कीमतों पर असर!

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Next Post
पीएसपीसीएल

पीएसपीसीएल ने 19 जून को 16,078 मेगावाट की सबसे अधिक माँग को सफलतापूर्वक पूरा कियाः हरभजन सिंह

NEET पेपर मामले में सिंटू गिरफ्तार, यूजीसी नेट मामले में CBI के छापे

NEET पेपर मामले में सिंटू गिरफ्तार, यूजीसी नेट मामले में CBI के छापे

दिल्ली में आतिशी के धरना स्थल पर सिविल डिफेंस कर्मियों का ‘हल्लाबोल’,

दिल्ली में आतिशी के धरना स्थल पर सिविल डिफेंस कर्मियों का ‘हल्लाबोल’,

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।