मुंबई पुलिस ने अभी इस मामले में ज्यादा जानकारी नहीं दी है। पुलिस ने बताया कि मुंबई में पीएम मोदी की रैली से पहले एक शख्स को गिरफ्तार किया गया था। वह सेना का सिपाही (army soldier) बनकर आया था। पीएम मोदी की रैली से पहले सेना की गार्ड्स रेजीमेंट का सिपाही बनकर आये एक शख्स को गिरफ्तार किया गया।
गौरतलब है कि 19 जनवरी को पीएम नरेंद्र मोदी मुंबई दौरे पर आये थे। उन्होंने लगभग 38,800 करोड़ रुपए की परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने मुंबई मेट्रो लाइन 2ए और 7 का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे के नाम पर रखे गए 20 आपला दवाखाना (स्वास्थ्य क्लीनिक) का भी उद्घाटन किया। इस मौके पर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस समेत अन्य मौजूद थे।