घर बैठे करें यह पार्ट टाइम जॉब्स 

अगर आप घर बैठे पैसे कमाना चाहती हैं तो इन पार्ट टाइम जॉब्स को करें। 

घर बैठे आप किसी वेबसाइट, मैगजीन या अखबार के लिए खबर या आर्टिकल लिख सकती हैं।  

फ्रीलांसिंग में प्रति आर्टिकल के हिसाब से पे किया जाता है। आर्टिकल के शब्द या क्वालिटी के हिसाब रेट तय होते हैं।  

कंपनियां आर्टिकल के लिए 200 रुपये से लेकर 1000 रुपये प्रति आर्टिकल तक पे करती हैं। 

अगर आपको डाटा एंट्री और एक्सल शीट के बारे में गहरी जानकारी है तो ये जॉब आपके लिए परफेक्ट है। 

डाटा एंट्री और एक्सल शीट पर काम करने के बारे में आप यूट्यूब वीडियोज से भी काफी कुछ सीख सकती हैं। 

कोरोना काल में ऑनलाइन ट्यूशन देना भी पैसे कमाने का एक अच्छा ऑप्शन है।  

आप यूट्यूब पर अपने ट्यूशन के कुछ वीडियो डालकर भी अपनी पब्लिसिटी खुद कर सकती हैं।  

इस जॉब में ऑडियो सुनकर स्क्रिप्ट लिखनी होती है, जिसके लिए आपको पेमेंट मिलती है। 

जॉब के लिए सुनने की अच्छी क्षमता, फास्ट टाइपिंग स्किल और भाषा पर मजबूत पकड़ जरूरी है। 

कुकिंग का शौक है तो ये आपके लिए परफेक्ट जॉब है। इसमें टिफिन बनाकर लोगों को भेजना होता है।  

कई कामकाजी कपल्स टिफन सर्विस लेते हैं। ऐसे में आप इसे कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर छोटे बिजनेस की तरह शुरू कर सकती हैं। 

आवाज अच्छी है तो आप लिखी हुई स्क्रिप्ट रिकॉर्ड करके पॉडकास्ट या रेडियो के लिए भेज सकती हैं। इसके लिए आपको पेमेंट मिलेगी।