यह रही वो बॉलीवुड फिल्में जिनमें दिखी गणतंत्र दिवस की झलक

बॉलीवुड की कुछ फिल्में रियल लाइफ स्टोरीज तो कुछ रियल क्राइम पर आधारित हैं, तो वहीं कुछ फिल्में गणतंत्र दिवस पर भी बनी हैं। यह वो फिल्में हैं जिसमें रिपब्लिक डे की अच्छी-खासी झलक देखने को मली है। इन फिल्मों में स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान को बताया गया है। 

अजय देवगन की द लीजेंड आफ भगत सिंह फिल्म 2002 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के संघर्ष के बारे में दिखाया गया है। 

फिल्मी गांधी 1982 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में बेन किंग्सले को गांधी के रूप में दिखाया गया था। इस फिल्म ने कई आस्कर जीते थे। 

आमिर खान की यह फिल्म मंगल पांडे दा राइजिंग 2005 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में मंगल पांडे की ओर से शुरू स्वतंत्रता का पहला युद्ध दिखाया गया था। 

फिल्म लगान में गांव के साथियों को अन्यायपूर्ण ब्रिटिश टैक्स से मुक्त करने की कहानी है। इसमें आमिर खान ने अंग्रेजों को उनके पसंदीदा खेल में हराया था। 

बॉर्डर फिल्म में मल्टीस्टारर फिल्म की कहानी भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान की परिस्थितियों के इर्द-गिर्द घूमती है। यह फिल्म लोंगेवाल की लड़ाई पर आधारित है। 

फिल्म रंग दे बसंती सामाजिक मुद्दों पर आधारित है। यह फिल्म स्वतंत्रता सेनानियों भगत सिंह और उनके साथियों का उदाहरण आम लोगों के जरिए दती है। 

फिल्म मणिकर्णिका में कंगना रनौत लीड रोल में थी। यह फिल्म रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर बनी है। इस फिल्म से कंगना ने सभी का दिल जीत लिया था। 

बॉलीवुड और उसे जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां किल्क करें www.thenewsair.com