आलिया के लहंगा लुक्स से आप भी लें इंस्पिरेशन 

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी 15 अपैल को होने जा रही हैं। ऐसे में फैंस की निगाहें हर वक्त इनदोनों पर ही टीकी हुई हैं। शादी पर इनके लुक्स को लेकर काफी अनुमान लगाए जा रहे हैं।  

बहरहाल जो भी हो, इन जोड़ों को फैंस सभी लुक्स में पसंद करते हैं, लेकिन आज हम आपको आलिया के लहंगा कलेक्शन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप भी शादी के फंक्शन पर रिक्रिएट कर सकती हैं-

अगर आप अपनी शादी पर सिंपल और अट्रैक्टिव लुक चाहती हैं, तो आलिया के इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। हैवी वर्क लहंगा के साथ कॉन्ट्रास्ट ज्वेलरी में आलिया बेहद प्यारी लग रही हैं।  

मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया गया यह ग्रीन और येलो रंग का बनारसी लहंगा शादी के मौके के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इससे आपको क्लासी लुक मिलेगा।  

अगर आप लहंगा के पुराने स्टाइल से बोर हो गई हैं, तो सब्यसाची का यह फ्लोरोसेंट लहंगा आपके लिए एकदम परफेक्ट है। इस तरह के लहंगा के साथ बैकलेस और V नेक ब्लाउज काफी अच्छे लगेंगे। 

आजकल फ्लोरल लुक काफी ट्रेंड में है और ये सिर्फ गर्मियों के लिए ही नहीं हर मौसम के लिए परफेक्ट हो सकता है। मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया गया यह लहंगा आप भी रिक्रिएट कर सकती हैं।  

अगर आप अपनी हल्दी फंक्शन के लिए तैयार होना चाहती हैं, तो आलिया के इस येलो लहंगा से इंस्पिरेशन  ले सकती हैं। साथ में चोकर नेकलेस इस लुक पर काफी अच्छे लग रहे हैं। 

लाइट पिंक लहंगा में आलिया काफी सुंदर नजर आ रही हैं। आप भी इस लुक को शादी के किसी फंक्शन पर ट्राई कर सकती हैं। 

शादी के लिए आलिया का यह मान्यवर दुल्हन लहंगा बिल्कुल परफेक्ट है। इस तरह का लहंगा आप भी अपनी शादी पर ट्राई कर सकती हैं।  

अगर आप लहंगा में एलिगेंस लुक चाहती हैं, तो आलिया का यह व्हाइट एंब्रायडरी लहंगा बिल्कुल परफेक्ट है। न्यूड शेड के साथ टीमअप किया गया यह लुक आप भी रिक्रिएट कर सकती हैं।  

डार्क पिंक एंब्रोयडरी लहंगा के साथ चांद बालियों में आलिया बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। लहंगा का यह स्टाइल आप भी शादी के किसी फंक्शन पर कैरी कर सकती हैं। 

आलिया ने ब्राइडल लहंगा के साथ ब्राइडल मेकअप व ज्वेलरी पहना है। इस लुक में ये बिल्कुल दुल्हन लग रही हैं। आप भी अपनी शादी पर ऐसे स्टाइल कर सकती हैं। 

शादी में अगर अलग और अट्रैक्टिव दिखना चाहती हैं तो आलिया भट्ट के इन लहंगा लुक्स से आप भी इंस्पिरेशन ले सकती हैं।