गर्मी में AC जरूरत बन गया है लेकिन यही राहत देने वाला उपकरण जानलेवा भी बन सकता है!

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ला रेजिडेंशिया सोसायटी में AC ब्लास्ट की घटना ने सबको हिला दिया!

एक्सपर्ट्स का चौंकाने वाला खुलासा: AC में आग लगना तकनीकी खराबी से ज्यादा लापरवाही की वजह से होता है!

पहली बड़ी गलती: AC की समय पर सर्विसिंग न कराना। धूल-गंदगी जमने से होता है शॉर्ट सर्किट!

दूसरी गलती: लोकल या खराब क्वालिटी की वायरिंग! सस्ती वायरिंग आग का सबसे बड़ा कारण बनती है।

तीसरी खतरनाक गलती: AC को बिना ब्रेक के घंटों चलाना। कंप्रेसर ओवरहीट होकर आग पकड़ सकता है!

चौथी गलती: एक ही बोर्ड में कई हाई पावर डिवाइस लगाना। ओवरलोडेड सर्किट से शॉर्ट सर्किट का खतरा!

पांचवीं गलती: आउटडोर यूनिट के आसपास गंदगी और कचरा जमा होना। प्लास्टिक-सूखी पत्तियां बन सकती हैं आग का कारण!

एक बार AC में आग लगी तो बड़े हादसे को जन्म दे सकती है! आपकी जान को हो सकता है खतरा, इन गलतियों से बचें!