सोमवार, 13 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - हमारे दो विधायक हैं लेकिन 100 को हरा देंगे…महाराष्ट्र में सपा की हुंकार,

हमारे दो विधायक हैं लेकिन 100 को हरा देंगे…महाराष्ट्र में सपा की हुंकार,

MVA में ज्यादा सीटों की डिमांड

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 20 जुलाई 2024
in NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
akhilesh yadav
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

मुंबई, 20 जुलाई (The News Air): उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 32 सीटों पर जीत हासिल करने के बाद समाजवादी पार्टी उत्साहित है। पार्टी अब महाराष्ट्र में भी अपनी हिस्सेदारी को बढ़ाना चाहती है। यही वजह है कि पार्टी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों से पहले 32 वाला दांव चलकर महाविकास आघाडी (MVA) पर दबाव बनाने की कोशिश की है। उत्तर प्रदेश के नवनिर्वाचित सांसदों के महाराष्ट्र दौरे को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। अयोध्या की फैजाबाद लोकसभा सीट से जीते अवधेश प्रसाद दौरे में नए पोस्टर ब्वॉय बनकर उभरे। पार्टी के सांसदों ने मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर के साथ मुंबई मणि भवन संग्रहालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से जुड़ी चीजों को देखा। इसके बाद चैत्यभूमि पर भारतरत्न डॉ बाबासाहेब आंबेडकर को नमन किया।

अधिक सीटें चाहती हैंसपा

समाजवादी पार्टी के नेताओं को उम्मीद है कि महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे के दौरान ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलेपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस) के सहयोगी सपा को अधिक हिस्सेदारी देकर वह सम्मान देंगे, जिसकी वह हकदार है। भिवंडी पूर्व से सपा विधायक रईस शेख ने बीजेपी, शिवसेना (गुट का नाम लिए बिना), कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) पर उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया। महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाडी (एमवीए) के घटक दलों में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे), राकांपा (शरदचंद्र पवार) और कांग्रेस शामिल हैं, जो राष्ट्रीय स्तर पर ‘इंडिया’ का हिस्सा हैं।

सपा पर टिकी गठबंधन की नींव

शेख ने कहा कि हम अब साझेदार बन रहे हैं। आज ‘इंडिया’ गठबंधन की नींव समाजवादी पार्टी पर टिकी हुई है। अगर (पार्टी प्रमुख) अखिलेश यादव जी कुछ कहते हैं, तो ‘इंडिया’ का कोई भी नेता मना नहीं कर सकता। हमें उतनी सीट मिलेंगी, जितनी के हम हकदार हैं। हम वह सम्मान चाहते हैं, जिसके हम हकदार हैं। उन्होंने बताया कि सीट बंटवारे पर बातचीत शुरू हो गई है। शेख ने कहा कि हम सिर्फ दो विधायक (वह और अबू आजमी) हैं, लेकिन हम 100 विधायकों को मात दे सकते हैं। हमारे 10 विधायक 288 (महाराष्ट्र विधानसभा के सदस्यों की संख्या) पर भारी पड़ेंगे। ‘इंडिया’ में शामिल सपा ने महाराष्ट्र में किसी भी लोकसभा सीट पर चुनाव नहीं लड़ा था, लेकिन उसने उत्तर प्रदेश में 37 सीट जीती थीं, जिससे बीजेपी को झटका लगा था। महाराष्ट्र में उसके केवल दो विधायक हैं और वे दोनों ही मुस्लिम समुदाय से हैं।

यह भी पढे़ं 👇

Crude Oil Price Surge

Crude Oil Price Surge: कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल, $65 के पार पहुंचा भाव

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Umar Khalid Bail

Umar Khalid Bail: दिल्ली हिंसा मामले में उमर खालिद ने SC में दायर की पुनर्विचार याचिका

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Pawan Khera Case

Pawan Khera Case: कांग्रेस प्रवक्ता के खिलाफ Supreme Court पहुंची असम सरकार

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Nigeria Air Strike

Nigeria Air Strike: नाइजीरिया में सेना ने बाजार पर की बमबारी, 200 लोगों के मारे जाने की आशंका

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
पूरे देश में लागू हो पीडीए फॉर्मूला

उत्तर प्रदेश के फैजाबाद से सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि पार्टी के पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक (पीडीए) सोशल इंजीनियरिंग फॉर्मूले को पूरे देश में लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सपा के समर्थन के बिना यहां कोई सरकार नहीं बन सकती। मुंबई के मानखुर्द-शिवाजीनगर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले सपा विधायक अबू आजमी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद से महाराष्ट्र में पार्टी का मनोबल काफी ऊंचा है।

उत्तर भारतीयों को न दें चुनौती

आजमी ने कहा कि उत्तर भारतीयों को चुनौती नहीं दी जानी चाहिए, वरना वे मुंहतोड़ जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि मैं उनका नाम लेकर अपना मुंह खराब नहीं करना चाहता। उन्होंने कितनी दुकानों और वाहनों में तोड़फोड़ की है?….मुझे एक बार गृह मंत्री बना दीजिए, मैं उनसे इस तरह निपटूंगा कि वे कभी नहीं भूलेंगे। हालांकि, आजमी ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने 2008 में उत्तर भारतीयों के खिलाफ अभियान चलाया था, जो हिंसक हो गया था।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

भारी बारिश के कारण कई जिलों में उफान पर नदियां…कई ग्रामीण फंसे,

Next Post

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सरदार सरोवर नर्मदा परियोजना का किया दौरा

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Crude Oil Price Surge

Crude Oil Price Surge: कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल, $65 के पार पहुंचा भाव

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Umar Khalid Bail

Umar Khalid Bail: दिल्ली हिंसा मामले में उमर खालिद ने SC में दायर की पुनर्विचार याचिका

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Pawan Khera Case

Pawan Khera Case: कांग्रेस प्रवक्ता के खिलाफ Supreme Court पहुंची असम सरकार

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Nigeria Air Strike

Nigeria Air Strike: नाइजीरिया में सेना ने बाजार पर की बमबारी, 200 लोगों के मारे जाने की आशंका

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
HAL GE Aerospace Deal

HAL GE Aerospace Deal: भारत में बनेंगे लड़ाकू विमानों के दमदार इंजन, डील हुई पक्की

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Thane Accident

Thane Accident: महाराष्ट्र के ठाणे में भीषण सड़क हादसा, पुल पर सीमेंट मिक्सर से टकराई वैन

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Next Post
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सरदार सरोवर नर्मदा परियोजना का किया दौरा

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सरदार सरोवर नर्मदा परियोजना का किया दौरा

लखनऊ, कानपुर, रायबरेली, NCR की तर्ज पर यूपी में होगा SCR का गठन,

लखनऊ, कानपुर, रायबरेली, NCR की तर्ज पर यूपी में होगा SCR का गठन,

आम बजट आने में 3 दिन… जब गांवों को लेकर आई है अच्छी खबर,

आम बजट आने में 3 दिन... जब गांवों को लेकर आई है अच्छी खबर,

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।