The News Air- (चंडीगढ़) आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को अचानक श्री चमकौर साहिब पहुंचे। ये विधानसभा क्षेत्र मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का है। यहां से सीएम चन्नी लगातार तीन बार विधायक चुने गए हैं। केजरीवाल ने श्री चमकौर साहिब में किसानों से बातचीत की और फ़सल के नुक्सान के बारे में भी जानकारी ली।
केजरीवाल ने किसानों से पूछा कि इस बार आप लोग बदलाव चाहते हैं तो किसानों ने कहा बदलाव तो करना ही होगा। इस पर केजरीवाल ने कहा कि आप लोगों का साथ बना रहे तो जरुर बदलाव होगा। इसलिए सहयोग मांगने आए हैं। केजरीवाल का कहना था कि किसानों ने बताया कि हमें यहां अपनी फ़सलों का दाम नहीं मिल रहा। युवा बेरोज़गार हैं। महंगाई से परेशान हैं। हम किसान आंदोलन में दिल्ली गए थे, आपने हमारी बहुत मदद की। इस बार हम AAP के साथ हैं, आपके लिए अपनी जान दे देंगे।