चंडीगढ़, 4 सितंबर (The News Air)
शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए नौजवान नेता गुरप्रीत सिंह मलूका को पार्टी का जनरल सचिव घोषित किया।
इसके अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेता सतनाम सिंह भाईरूपा तथा रामपुरा फूल से नरेश कुमार सी.ए को पार्टी की पी.ए.सी मैंबर बनाने का फैसला किया। बादल ने स्पष्ट किया कि रामपुरा फूल हलके से सिकंदर सिंह मलूका ही पार्टी के उम्मीदवार होंगें। यह जानकारी आज पार्टी के मुख्य कार्यालय से पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा प्रवक्ता डा. दलजीत सिंह चीमा ने दी।