The News Air– पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ बड़ा ऐलान कर दिए हैं। मान ने कहा कि पंजाब के लोगों ने वोट देकर ज़िम्मेदारी निभा दी है। आगे की ज़िम्मेदारी मेरी है। आज मैं पंजाब के लिए बड़ा ऐलान करने जा रहा हूं। इससे पंजाब के लोगों को उनकी रोज़ाना की ज़िंदगी में बहुत सहूलियत मिलेगी। आज मैं एंटी करप्शन हेल्पलाइन नंबर जारी करने का ऐलान कर रहा हूं।
यह हेल्पलाइन नंबर 23 मार्च को शहीद भगत सिंह की बरसी पर जारी होगा। इससे पहले दिल्ली में आप सरकार ने भी रिश्वत मांगने वाले का ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग माँगी थी। जिसके बाद से वहाँ रिश्वत ख़त्म हो गया। इसके बाद वहाँ लोगों ने केजरीवाल सरकार को बार-बार जिताना शुरू कर दिया है। हम आने वाले दिनों में ऐसी ही हेल्पलाइन नंबर जारी कर रहे हैं।भगवंत मान ने कहा कि यह मेरा व्हाट्सएप नंबर होगा। कोई रिश्वत मांगे तो इन्कार न करना, बस उसकी रिकॉर्डिंग कर मुझे भेज देना। जो भी दोषी होगा, उस भ्रष्टाचारी को किसी भी सूरत में बख़्शा नहीं जाएगा।
पंजाब में पहली बार AAP सरकार
पंजाब में आम आदमी पार्टी ने पहली बार सरकार बनाई है। अब तक पंजाब में कांग्रेस और अकाली दल का ही शासन रहा। दिल्ली के बाद पंजाब पहला पूर्ण राज्य है, जहां आम आदमी पार्टी को सत्ता मिली है।
चुनाव में 92 सीटें जीती
पंजाब चुनाव में आम आदमी पार्टी ने रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया। आप ने 117 में से 92 सीटें जीत ली। सत्ता में रही कांग्रेस 77 में से सिर्फ़ 18 पर सिमट गई। वहीं अकाली दल को सिर्फ़ 3 सीटें मिली। लोगों ने पंजाब के बदलाव के साथ भगवंत मान को CM बनाने के लिए जमकर वोटिंग की। मान को आम आदमी पार्टी ने पंजाब में सीएम चेहरा बनाया था।