The News Air – भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफ़ी तेज़ से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उनके साथ उनकी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा भी दिखाई दे रही हैं। वीडियो में माही और उनके परिवार को जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बाहर आते हुए देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि धोनी अपने परिवार के साथ जयपुर में किसी शादी समारोह में भाग लेने के लिए आए हैं।
धोनी का वीडियो देखते ही फैंस ख़ुश
सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी का एक अलग ही क्रेज है। जैसे ही उनका कोई वीडियो या तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट होती है एकाएक वायरल हो ज़ाती है। इस वीडियो के बाद भी उनके फैंस ख़ासे उत्साहित नज़र आ रहे हैं। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, “धोनी भाई आपका वीडियो देखकर आज का दिन बन गया।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “एक सुंदर परिवार घूमने निकला है।” एक यूजर ने लिखा, “सभी बॉलीवुड सुपरस्टार से ऊपर।” इसी तरह एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, “आईपीएल से पहले परिवार के साथ समय बिताना अच्छा है।”
धोनी अंतिम बार दिखाई दे सकते हैं आईपीएल में
महेंद्र सिंह धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से काफ़ी पहले ही रिटायर हो चुके हैं, हालांकि वे अभी आईपीएल में खेल रहे हैं। पिछली बार इसी साल उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को अपनी कप्तानी में विजेता बनाया था। चेन्नई आईपीएल की दूसरी सबसे सफल टीम है। धोनी के कप्तानी में अब तक चार बार सीएसके के को आईपीएल का ख़िताब जीता चुके हैं। माना जा रहा है कि धोनी 2022 में अपना अंतिम आईपीएल खेल सकते हैं। इसके बाद वे क्रिकेट को पूरी तरह से अलविदा कह सकते हैं।